bajaj consumer care q4 result share hit 52 week high stock jumps on strong operating performance बजाज की इस कंपनी को बंपर मुनाफा, चमक उठा शेयर… 52 हफ्ते के हाई पर प्राइस, Business Hindi News - Hindustan
More

बजाज की इस कंपनी को बंपर मुनाफा, चमक उठा शेयर… 52 हफ्ते के हाई पर प्राइस

बजाज कंज्यूमर केयर लिमिटेड के शेयर शुक्रवार को  10 पर्सेंट बढ़कर ₹495.20 पर पहुंच गए। यह शेयर के 52 हफ्ते का हाई है। कंपनी का राजस्व पिछले वर्ष की तुलना में 30.4% बढ़कर ₹326.65 करोड़ हो गया जबकि उसका एबिटा मूल्य में दोगुने से भी अधिक हो गया। 

Fri, 17 April 2026 03:41 PMDeepak Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
बजाज की इस कंपनी को बंपर मुनाफा, चमक उठा शेयर… 52 हफ्ते के हाई पर प्राइस

Bajaj consumer care share: बजाज ग्रुप की कंपनी- बजाज कंज्यूमर केयर लिमिटेड ने मार्च तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। इस तिमाही नतीजे के बाद कंपनी के शेयर में बंपर उछाल आया और यह 52 हफ्ते के हाई पर पहुंच गया। आइए कंपनी के नतीजे और शेयर के परफॉर्मेंस के बारे में जान लेते हैं।

कैसे रहे तिमाही नतीजे?

बजाज कंज्यूमर केयर लिमिटेड का राजस्व पिछले वर्ष की तुलना में 30.4% बढ़कर ₹326.65 करोड़ हो गया जबकि उसका एबिटा मूल्य में दोगुने से भी अधिक हो गया। यह 139.6% बढ़कर ₹76.5 करोड़ हो गया। एबिटा मार्जिन की बात करें तो पिछले साल के मुकाबले लगभग दोगुना होकर 12.7% से 23.4% हो गया जबकि नेट प्रॉफिट साल-दर-साल 105% बढ़कर पिछले साल के ₹30.98 करोड़ से ₹63.59 करोड़ हो गया। कंपनी के छोटे यूनिट पैक वाले बिजनेस में 20% से अधिक की ग्रोथ देखी गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:5% डीए बढ़ाने का ऐलान, एरियर भी मिलेगा... इन कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी

वहीं, Almond ड्रॉप हेयर ऑयल बिजनेस में वॉल्यूम ग्रोथ लगभग दो अंकों में रही। ग्रामीण बिजनेस में भी 20% से अधिक की ग्रोथ दर्ज की गई जबकि अब ऑर्गनाइज्ड ट्रेड का कंपनी की कुल बिक्री में 30% का योगदान है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इस सस्ते शेयर में लगातार तीसरे दिन लगा 5% का अपर सर्किट, कीमत 45 रुपये से भी कम

शेयर का परफॉर्मेंस

नतीजों की घोषणा के बाद शुक्रवार को बजाज कंज्यूमर केयर लिमिटेड के शेयर 10 पर्सेंट बढ़कर ₹495.20 पर पहुंच गए। यह शेयर के 52 हफ्ते का हाई है। इस साल जनवरी के बाद से इस शेयर में यह एक दिन में हुई सबसे बड़ी बढ़त है। इस बढ़त के साथ, इस साल शेयर की कुल बढ़त अब 85% हो गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:टेंडर में अडानी समूह पर नियम तोड़ने के लगे थे आरोप, अब CCI ने सुना दिया फैसला

शेयरहोल्डिंग पैटर्न

बजाज कंज्यूमर केयर लिमिटेड के शेयरहोल्डिंग पैटर्न की बात करें तो प्रमोटर में बजाज रिसोर्सेज प्राइवेट लिमिटेड के पास 5,61,09,900 शेयर या 42.96 फीसदी हिस्सेदारी है। म्यूचुअल फंड में एचडीएफसी स्मॉलकैप फंड के पास 89,52,550 शेयर या 6.85 फीसदी है। एक अन्य म्यूचुअल फंड निप्पॉन लाइफ इंडिया ट्रस्टी लिमिटेड - A/C निप्पॉन इंडिया स्मॉल कैप फंड है।

बैलेंस शीट की डिटेल

बजाज कंज्यूमर केयर लिमिटेड के बैलेंस शीट पर नजर डालें तो 31 मार्च 2026 तक कंपनी की कुल संपत्ति बढ़कर 959.1 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले साल 931.9 करोड़ रुपये थी। अन्य इक्विटी बढ़कर 780.3 करोड़ रुपये हो गई, जिससे कंपनी का वित्तीय आधार और भी मजबूत हुआ है। इस कंपनी के ऑपरेशन से होने वाले कैश फ्लो में भी जबरदस्त उछाल देखने को मिला। FY26 में यह बढ़कर 196.9 करोड़ रुपये हो गया, जो FY25 में दर्ज 67.9 करोड़ रुपये का लगभग तीन गुना है। यह वर्किंग कैपिटल के बेहतर प्रबंधन को दिखाता है।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,