Nykaa Q4 Result profit surges 286 percent YoY to 78 crore rs revenue rises 28 percent detail is here 286% उछला नायका का मुनाफा, लगातार रिटेल स्टोर खोल रही कंपनी, शेयर पर है दांव?, Business Hindi News - Hindustan
More

286% उछला नायका का मुनाफा, लगातार रिटेल स्टोर खोल रही कंपनी, शेयर पर है दांव?

नायका की पैरेंट कंपनी FSN E-Commerce वेंचर्स ने मार्च तिमाही के शानदार नतीजे जारी कर दिए हैं। मार्च तिमाही में उसका कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 78 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल की इसी तिमाही के 20 करोड़ रुपये के मुकाबले 286% ज्यादा है।

Thu, 21 May 2026 08:27 PMDeepak Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
286% उछला नायका का मुनाफा, लगातार रिटेल स्टोर खोल रही कंपनी, शेयर पर है दांव?

Nykaa share price: ब्यूटी और मेकअप प्रोडक्ट्स की चर्चित ब्रांड नायका की पैरेंट कंपनी FSN E-Commerce वेंचर्स ने मार्च तिमाही के शानदार नतीजे जारी कर दिए हैं। कंपनी ने बताया कि मार्च तिमाही में उसका कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 78 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल की इसी तिमाही के 20 करोड़ रुपये के मुकाबले 286% ज्यादा है। वहीं, ऑपरेशंस से रेवेन्यू 28% बढ़कर ₹2,648 करोड़ हो गया जबकि पिछले फाइनेंशियल ईयर की इसी तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू ₹2,062 करोड़ था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:PF अकाउंट में जमा होगा DA एरियर, इन सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ा ऐलान

पूरे फाइनेंशियल ईयर के लिए बॉटम लाइन लगभग तीन गुना बढ़कर ₹199 करोड़ हो गई जबकि पिछले साल यह ₹66 करोड़ थी। नायका की मालिक कंपनी ने अपनी ग्रॉस मर्चेंडाइजिंग वैल्यू (GMV) में 28% की सालाना बढ़ोतरी दर्ज की, जो ₹5,241 करोड़ रही। इससे पता चलता है कि 14वीं तिमाही में भी 20% से ज्यादा की बढ़ोतरी बनी रही।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कभी ₹150 तो कभी ₹200…एक साल से बंपर डिविडेंड दे रही यह कंपनी, शेयर पर है दांव?

इसके साथ ही, पिछले 12 तिमाहियों में कंपनी का रेवेन्यू और ग्रॉस मार्जिन भी सबसे ज्यादा रहा। इस तिमाही में कंपनी का एबिटा ₹223 करोड़ रहा, जो पिछले साल के मुकाबले 67% अधिक है और नेट रेवेन्यू का 8.4% है।

99 शहरों में स्टोर

अभी नायका के 99 शहरों में 313 ऑफलाइन स्टोर हैं। पिछले फाइनेंशियल ईयर में कंपनी ने 76 नए स्टोर खोले। नायका का B2B बिजनेस सुपरस्टोर अभी 1,100 से अधिक शहरों में लगभग 4,93,000 रिटेलर्स को सर्विस दे रहा है। इस बिजनेस में पिछले तीन सालों में चार गुना बढ़ोतरी हुई है। वहीं, तिमाही नतीजों पर नायका फाउंडर फाल्गुनी नायर ने कहा कि 1 अरब डॉलर के रेवेन्यू का मील का पत्थर पार करना, साथ ही मुनाफे और कैपिटल एफिशिएंसी का ट्रैक रिकॉर्ड कंपनी के 14 साल के सफर में एक अहम मोड़ है और यह दिखाता है कि ग्राहक हम पर कितना गहरा भरोसा करते हैं।

पश्चिम एशिया संकट का कितना असर?

पश्चिम एशिया संकट के कारोबार पर पड़ने वाले असर के बारे में कंपनी ने कहा- नायका मौजूदा भू-राजनीतिक हालात पर नजर रखे हुए है, जिसके चलते कंपनी के GCC (गल्फ कोऑपरेशन काउंसिल) ऑपरेशन्स पर असर पड़ा है। चूंकि OneNykaa में इसका योगदान बहुत कम है इसलिए इसका असर भी न के बराबर रहा है। नायका इस क्षेत्र में हो रहे घटनाक्रमों पर लगातार नजर बनाए हुए है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:10% से ज्यादा टूट सकता है यह शेयर, एक्सपर्ट ने कहा-₹118 तक आएगा भाव, बेच डालो

नायका के शेयर की बात करें तो 273.20 रुपये की पिछली क्लोजिंग के मुकाबले 279 रुपये के स्तर तक पहुंचा। फरवरी 2026 में शेयर 285.60 रुपये तक गया था। यह शेयर के 52 हफ्ते का हाई है। बीते साल शेयर 190.70 रुपये के लो तक आ गया। यह शेयर के 52 हफ्ते का लो है।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,