nuvama raising target sends sterlite tech share surging by 10 percent detail here बाजार में बिकवाली के बीच रॉकेट की तरह भागा यह शेयर, ब्रोकरेज भी है फिदा, Business Hindi News - Hindustan
More

बाजार में बिकवाली के बीच रॉकेट की तरह भागा यह शेयर, ब्रोकरेज भी है फिदा

बाजार में बिकवाली के बीच स्टरलाइट टेक्नोलॉजीज लिमिटेड (STL) के शेयर गुरुवार को रॉकेट की तरह बढ़े। स्टरलाइट टेक्नोलॉजीज लिमिटेड के शेयर के लिए नुवमा ने खरीदने की सलाह दी है।

Thu, 9 April 2026 04:08 PMDeepak Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
बाजार में बिकवाली के बीच रॉकेट की तरह भागा यह शेयर, ब्रोकरेज भी है फिदा

Sterlite tech share price: बाजार में बिकवाली के बीच स्टरलाइट टेक्नोलॉजीज लिमिटेड (STL) के शेयर गुरुवार को रॉकेट की तरह बढ़े। सप्ताह के चौथे दिन इस कंपनी के शेयर 10% तक की बढ़त के साथ ट्रेड कर रहे हैं। यह तेजी ऐसे समय में आई है जब ब्रोकरेज फर्म नुवामा ने शेयर के लिए टारगेट प्राइस तय किया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:NPS में करते हैं निवेश? अब आपको रिटायरमेंट प्लानिंग के साथ मिलेगी ये सुविधा

क्या है नुवामा का टारगेट प्राइस?

स्टरलाइट टेक्नोलॉजीज लिमिटेड के शेयर के लिए नुवमा ने खरीदने की सलाह दी है। इसके साथ ही शेयर का प्राइस टारगेट पहले के ₹200 से बढ़ाकर ₹280 कर दिया है। गुरुवार को शेयर 220.65 रुपये तक पहुंच गया। यह शेयर के 52 हफ्ते का हाई है। हालांकि, यह शेयर अपने अब तक के उच्चतम स्तर ₹415 से अभी भी 47% नीचे है। पिछले साल शेयर 55.65 रुपये पर था। यह शेयर के 52 हफ्ते का लो है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ना गारंटी, ना क्रेडिट हिस्ट्री...₹20 लाख तक लोन देने को तैयार बैठी मोदी सरकार

कंपनी का बिजनेस अपडेट

स्टरलाइट टेक्नोलॉजीज लिमिटेड का फोकस टेलीकॉम से जुड़ी मांग पर रहा है, जिसमें 5G नेटवर्क अपग्रेड, फाइबर-टू-द-होम और ग्रामीण ब्रॉडबैंड शामिल हैं। हालांकि, अब कंपनी डेटा सेंटर सेगमेंट में उभरते अवसरों को भुनाने के लिए खुद को तैयार कर रही है। डेटा सेंटर सेगमेंट अब बढ़कर 15-20% हो गई है। ब्रोकरेज नुवामा का अनुमान है कि साल 2027 तक चीन को छोड़कर ग्लोबल ऑप्टिकल फाइबर की मांग में इस सेगमेंट का योगदान लगभग 30% होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:DA पर पहली बार इतना इंतजार, केंद्रीय कर्मचारियों का कोरोना जैसा होगा हाल?

नुवामा ने यह भी कहा कि पूरे उद्योग में क्षमता विस्तार की गति धीमी रही है। यह पिछले अधिक आपूर्ति वाले दौर के बाद अपनाए गए अधिक सतर्क आउटलुक को दर्शाता है, जब कीमतें लागत से भी नीचे गिर गई थीं और इसके चलते कई इकाइयां बंद हो गई थीं। Yingfeng कम्युनिकेशन के अनुसार पिछले तीन महीनों में ऑप्टिकल फाइबर की कीमतों में काफी बढ़ोतरी हुई है, जिसका मुख्य कारण मांग और आपूर्ति, दोनों पक्षों से जुड़े कारक हैं। ब्रोकरेज ने आगे कहा कि अगले कुछ तिमाहियां कंपनी के डेटा सेंटर ऑर्डर बुक को मजबूत करने के लिहाज से काफी अहम साबित हो सकती हैं।

CLSA ने क्या कहा था?

बीते दिनों CLSA ने स्टरलाइट टेक्नोलॉजीज के शेयरों पर 'होल्ड' की राय बनाए रखी जबकि इसका टारगेट प्राइस बढ़ा दिया। फाइनेंशियल ईयर 2028 तक CLSA को उम्मीद है कि कंपनी का मार्जिन सुधरकर 16-18% हो जाएगा। अमेरिका में कंपनी की मांग 5G और डेटा सेंटर इंटरकनेक्ट इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए हाई-कैपेसिटी नेटवर्क अपग्रेड से बढ़ रही है। इंडस्ट्री के अनुसार, CPU रैक की तुलना में GPU-डेंस डेटा सेंटर्स में 36 गुना अधिक फाइबर की जरूरत होती है। कंपनी का नॉर्थ अमेरिकन मार्केट पर फोकस मांग में बढ़ोतरी का मुख्य कारण बनने की उम्मीद है। कंपनी ने अपने डेटा सेंटर पोर्टफोलियो का विस्तार करके उसमें हाई-परफॉर्मेंस केबलिंग सॉल्यूशंस को भी शामिल किया है और इसकी 20% कमाई एंटरप्राइज और डेटा सेंटर प्रोडक्ट्स से होती है।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,