modi gov pm mudra yojana how to you take 20 lakh rs loan from bank know here ना गारंटी, ना क्रेडिट हिस्ट्री...₹20 लाख तक लोन देने को तैयार बैठी मोदी सरकार, Business Hindi News - Hindustan
More

ना गारंटी, ना क्रेडिट हिस्ट्री...₹20 लाख तक लोन देने को तैयार बैठी मोदी सरकार

योजना को चार कैटेगरी में बांटा गया है। ये 4 कैटेगरी शिशु, किशोर, तरुण और तरुण प्लस हैं। शिशु कैटेगरी में 50,000 रुपये तक के लोन दिए जाते हैं, इसके लिए गारंटी और क्रेडिट हिस्ट्री की जरूरत नहीं होती है। वहीं, तरुण प्लस में 20 लाख रुपये लोन दिए जाते हैं।

Wed, 8 April 2026 10:17 PMDeepak Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
ना गारंटी, ना क्रेडिट हिस्ट्री...₹20 लाख तक लोन देने को तैयार बैठी मोदी सरकार

केंद्र सरकार की कई ऐसी योजनाएं हैं जिनमें लोगों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए लोन दिए जाते हैं। इनमें पीएम मुद्रा योजना काफी लोकप्रिय है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पहले कार्यकाल में शुरू की गई इस योजना के तहत अब 20 लाख रुपये तक लोन लिया जा सकता है। अब योजना के 11 साल पूरे हो गए हैं। आइए योजना के बारे में विस्तार से जान लेत हैं।

किसे कितना मिलेगा लोन?

योजना को चार कैटेगरी में बांटा गया है। ये 4 कैटेगरी शिशु, किशोर, तरुण और तरुण प्लस हैं। शिशु कैटेगरी के अंतर्गत 50,000 रुपये तक के लोन दिए जाते हैं, जो एकदम छोटे या प्रारंभिक चरण के व्यवसायों के लिए निर्धारित हैं। यह कैटेगरी उन व्यक्तियों की सहायता करती है जो नए उद्यम शुरू कर रहे हैं या बहुत छोटे स्तर पर कार्य कर रहे हैं, जैसे छोटी खुदरा दुकानें, मरम्मत सेवाएं आदि। इसमें बिना किसी क्रेडिट इतिहास या गारंटी के भी लोन मिल सकता है।

किशोर और तरुण

किशोर कैटेगरी के अंतर्गत 50,000 रुपये से अधिक और 5 लाख रुपये तक के लोन दिए जाते हैं। यह श्रेणी उन नए उद्यमों के साथ-साथ उन व्यवसायों के लिए भी उपयुक्त है, जिन्होंने अपना संचालन शुरू कर दिया है और जिन्हें स्थायित्व, वर्किंग कैपिटल या व्यवसाय के सीमित विस्तार के लिए अतिरिक्त धन की आवश्यकता होती है। तरुण में 5 लाख रुपये से अधिक और 10 लाख रुपये तक के लोन दिए जाते हैं। यह श्रेणी उन विकसित हो रहे उद्यमों की सहायता करती है, जो अपने व्यवसाय का विस्तार करना चाहते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नए सीईओ की नियुक्ति से झूमे निवेशक, 19 रुपये के पार गया शेयर, आपका है दांव?

तरुण प्लस

तरुण प्लस को 2024 में शुरू किया गया था। इसके अंतर्गत 10 लाख रुपये से अधिक और 20 लाख रुपये तक के लोन दिए जाते हैं। यह उन ऋण लेने वालों के लिए है, जिन्होंने तरुण श्रेणी के अंतर्गत पूर्व ऋणों का सफलतापूर्वक भुगतान किया है और स्थायी व्यवसायिक प्रदर्शन दिखाया किया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:टाटा की कंपनी की लिस्टिंग पर कन्फ्यूजन, RBI ने ले लिया बड़ा फैसला
ये भी पढ़ें:मोदी कैबिनेट की बैठक में DA का हुआ ऐलान? केंद्रीय कर्मचारियों के लिए जानना जरूरी

योजना का दायरा क्या है?

वेंडर्स, व्यापारियों, दुकानदारों और सर्विस सेक्टर से जुड़ी गतिविधियों जैसे सामुदायिक, सामाजिक एवं व्यक्तिगत सेवाओं, खाद्य उत्पाद, वस्त्र आदि के लिए लोन मिलता है। मुद्रा कार्ड के माध्यम से वर्किंग कैपिटल लोन मिलता है। इसके अलावा, सूक्ष्म इकाइयों के लिए उपकरण वित्त जैसे आवश्यक मशीनरी और उपकरणों आदि की खरीद के लिए लोन मिलता है। ऑटो रिक्शा, छोटे मालवाहक वाहन, तिपहिया वाहन, ई-रिक्शा आदि के लिए भी लोन दिया जाता है।

पीएम मोदी क्या बोले?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योजना के 11 साल पर कहा कि योजना ने लाखों लोगों को सपने देखने का आत्मविश्वास और उन्हें पूरा करने के साधन प्रदान करके ऋण तक पहुंच को फिर से परिभाषित किया है। प्रधानमंत्री ने 'एक्स' पर कहा- बाधाओं को दूर करके और जनता की आकांक्षाओं पर भरोसा जताकर, इस पहल ने पूरे भारत में उद्यमशीलता की भावना को मजबूत किया है। मोदी ने कहा कि पीएम मुद्रा योजना एक ऐसी आर्थिक विचारधारा को दर्शाती है जहां अवसर सुलभ हैं और पहलों को प्रोत्साहन दिया जाता है तथा हर सपने को साकार होने के लिए समर्थन मिल रहा है। मुद्रा योजना की परिवर्तनकारी क्षमता की एक झलक और इसने हमारी युवा शक्ति और नारी शक्ति पर किस प्रकार सकारात्मक प्रभाव डाला है।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,