PFRDA rolls out NPS Swasthya to combine retirement planning with health cover what mean for investor NPS में करते हैं निवेश? अब आपको रिटायरमेंट प्लानिंग के साथ मिलेगी ये सुविधा, Business Hindi News - Hindustan
More

NPS में करते हैं निवेश? अब आपको रिटायरमेंट प्लानिंग के साथ मिलेगी ये सुविधा

अगर आप एनपीएस में निवेश करते हैं तो ये खबर आपके काम की हो सकती है। दरअसल, पेंशन फंड रेगुलेटर PFRDA ने एनपीएस स्वास्थ्य के दूसरे चरण की पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर शुरुआत की है। यह एक ऐसी पहल है जिसका मकसद रिटायरमेंट की प्लानिंग को हेल्थकेयर फंडिंग के साथ जोड़ना है।

Thu, 9 April 2026 12:07 AMDeepak Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
NPS में करते हैं निवेश? अब आपको रिटायरमेंट प्लानिंग के साथ मिलेगी ये सुविधा

अब राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (एनपीएस) में निवेश करने वाले लोगों को रिटायरमेंट फंड के साथ हेल्थकेयर का भी फायदा मिलेगा। दरअसल, पेंशन कोष नियामक और विकास प्राधिकरण (PFRDA) ने रिटायरमेंट स्कीम के साथ हेल्थकेयर स्कीम'एनपीएस स्वास्थ्य' के दूसरे पायलट चरण की शुरुआत की है। यह एक ऐसी पहल है जिसका मकसद रिटायरमेंट की प्लानिंग को हेल्थकेयर फंडिंग के साथ जोड़ना है। पेंशन फंड नियामक PFRDA ने बताया कि नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) स्वास्थ्य एक मल्टी-पार्टनर फ्रेमवर्क है, जिसे फाइनेंशियल और हेल्थ सिक्योरिटी देने के लिए डिजाइन किया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मॉर्गन स्टेनली से विश्व बैंक तक...भारत की इकोनॉमी पर किसके क्या हैं अनुमान

इस पहल के तहत, Medi असिस्ट हेल्थकेयर सर्विसेज मुख्य टेक्नोलॉजी पार्टनर के तौर पर काम करेगी। वहीं, कैम्स केआरए ग्राहकों के रजिस्ट्रेशन और केवाईसी सुविधा में सहयोग करती है। टाटा पेंशन फंड और एक्सिस पेंशन फंड को इसके लिए नामित पेंशन फंड मैनेजर बनाया गया है। इसके अलावा, आदित्य बिड़ला हेल्थ इंश्योरेंस टॉप-अप कवर देगी और Medi असिस्ट TPA क्लेम का मैनेजमेंट करेगी। PFRDA के मुताबिक यह पहल भारत के रिटायरमेंट सेक्टर में बढ़ रही एक कमी को दूर करती है। यहां 2026 में हेल्थकेयर खर्च 11.5 प्रतिशत से 14 प्रतिशत तक बढ़ने का अनुमान है, जो लाखों लोगों की लंबे समय की आर्थिक सुरक्षा पर दबाव डाल रहा है। बहरहाल, यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है जब पेंशन इकोसिस्टम तेजी से बढ़ रहा है। बता दें कि 29 मार्च 2026 तक NPS और अटल पेंशन योजना (APY) को मिलाकर कुल 9.64 करोड़ सब्सक्राइबर हो गए हैं और इनके पास 16.55 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति का प्रबंधन है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मोदी कैबिनेट की बैठक में DA का हुआ ऐलान? केंद्रीय कर्मचारियों के लिए जानना जरूरी

निवेश रकम को मैनेज करने की जिम्मेदारी

इस बीच, पीपीएफएएस एसेट मैनेजमेंट को पेंशन कोष विनियामक एवं विकास प्राधिकरण (पीएफआरडीए) से राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (एनपीएस) के तहत पेंशन फंड के प्रायोजक के रूप में काम करने की मंजूरी मिल गई है। कंपनी ने बुधवार को बयान में कहा कि वह जल्द ही एनपीएस के माध्यम से निवेश करने वाले लोगों की रिटायरमेंट सेविंग को मैनेज करना शुरू करेगी। इसके लिए वह एक अलग पेंशन फंड कंपनी स्थापित करेगी जो योजनाओं का संचालन करेगी एवं समय के साथ इन बचत को बढ़ाने का काम करेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ना गारंटी, ना क्रेडिट हिस्ट्री...₹20 लाख तक लोन देने को तैयार बैठी मोदी सरकार

पीपीएफएएस एसेट मैनेजमेंट के सीईओ नील पारग पारिख ने कहा- यह बड़ी जिम्मेदारी है और हम इसे सावधानी, अनुशासन एवं लॉन्ग टर्म के दृष्टिकोण के साथ निभाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हमारा ध्यान निवेशकों के हितों की सुरक्षा करते हुए निरंतर प्रदर्शन देने पर रहेगा। कंपनी ने कहा कि पूर्ण स्तर पर संचालन शुरू करने से पहले वह पेंशन फंड के रजिस्ट्रेशन और परिचालन ढांचे की स्थापना सहित आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करेगी।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,