NTPC ltd announced q3 result and dividend company gets 5597 crore rupee net profit महारत्न कंपनी ने तिमाही नतीजों के साथ किया डिविडेंड का ऐलान, 5597 करोड़ रुपये का हुआ नेट प्रॉफिट, Business Hindi News - Hindustan
More

महारत्न कंपनी ने तिमाही नतीजों के साथ किया डिविडेंड का ऐलान, 5597 करोड़ रुपये का हुआ नेट प्रॉफिट

Dividend Stocks: महारत्न कंपनी एनटीपीसी लिमिटेड (NTPC Ltd) ने तिमाही नतीजों का ऐलान कर दिया है। कंपनी ने दी जानकारी में बताया है कि उनका नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 8 प्रतिशत बढ़ा है। अक्टूबर से दिसंबर 2025 के दौरान एनटीपीसी का नेट प्रॉफिट 5597 करोड़ रुपये रहा है।

Sat, 31 Jan 2026 02:56 PMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
महारत्न कंपनी ने तिमाही नतीजों के साथ किया डिविडेंड का ऐलान, 5597 करोड़ रुपये का हुआ नेट प्रॉफिट

Dividend Stocks: महारत्न कंपनी एनटीपीसी लिमिटेड (NTPC Ltd) ने तिमाही नतीजों का ऐलान कर दिया है। कंपनी ने दी जानकारी में बताया है कि उनका नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 8 प्रतिशत बढ़ा है। अक्टूबर से दिसंबर 2025 के दौरान एनटीपीसी का नेट प्रॉफिट 5597 करोड़ रुपये रहा है। एक साल पहले इसी तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 5169 करोड़ रुपये रहा था। बता दें, इस महारत्न कंपनी ने तिमाही नतीजों के साथ-साथ डिविडेंड का भी ऐलान किया है।

कितना रहा रेवन्यू?

महारत्न कंपनी एनटीपीसी की तरफ से दी जानकारी के अनुसार रेवन्यू दिसंबर तिमाही के दौरान 1.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 46304.77 करोड़ रुपये रहा है। एक साल पहले इसी तिमाही में कंपनी का रेवन्यू 45597.95 करोड़ रुपये रहा था। बता दें, चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में कंपनी का EBITDA 0.2 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 11991 करोड़ रुपये रहा था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:1 शेयर पर 220 रुपये का डिविडेंड दे रही है कंपनी, रिकॉर्ड डेट भी तय, तारीख नजदीक

डिविडेंड का भी ऐलान

शुक्रवार को हुई एनटीपीसी की बोर्ड की मीटिंग में डिविडेंड का भी ऐलान हुआ है। कंपनी ने एक शेयर पर 2.5 रुपये का डिविडेंड देने का फैसला किया है। यानी योग्य निवेशकों को एक शेयर पर 27.50 प्रतिशत का डिविडेंड मिलेगा।

2025 में कंपनी ने तीन बार डिविडेंड दिया था। तब कंपनी ने एक शेयर पर 8.70 रुपये का डिविडेंड दिया था। 2025 में कंपनी पहली बार एक्स-डिविडेंड ट्रेड कर रही है। बता दें, कंपनी के शेयर इस बार 6 फरवरी 2026 को एक्स-डिविडेंड ट्रेड करेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इस बैंक का 60% हिस्सा बेच रही है केंद्र सरकार, फिक्स हुई डेडलाइन

शेयरों का प्रदर्शन कैसा?

शुक्रवार को एनटीपीसी के शेयर 0.64 प्रतिशत की तेजी के साथ 355.80 रुपये के लेवल पर बंद हुआ था। बीते एक महीने में एनटीपीसी लिमिटेड के शेयरों की कीमतों में 9.53 प्रतिशत की तेजी आई है। वहीं, एक साल में एनटीपीसी लिमिटेड का भाव 10.12 प्रतिशत बढ़ा है। इस दौरान सेंसेक्स इंडेक्स में 7.18 प्रतिशत की तेजी आई है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,