दमानी, प्रेमजी इस चर्चित IPO से बना सकते हैं मोटा पैसा, निवेशकों का इतंजार हो रहा खत्म, जल्द मिलेगा दांव लगाने का मौका
NSE IPO: नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के आईपीओ का इंतजार कर रहे निवेशकों को जल्द ही खुशखबरी मिल सकती है। कंपनी को आईपीओ लाने की मंजूरी मिल गई है। कई मौजूदा निवेशक आईपीओ के जरिए अपनी हिस्सेदारी बेचते हुए नजर आएंगे। राधाकिशन दमानी, अजीम प्रेमजी जैसे निवेशक भी अपने शेयरों के बेच सकते हैं।

NSE IPO: नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के आईपीओ का इंतजार कर रहे निवेशकों को जल्द ही खुशखबरी मिल सकती है। कंपनी को आईपीओ लाने की मंजूरी मिल गई है। कई मौजूदा निवेशक आईपीओ के जरिए अपनी हिस्सेदारी बेचते हुए नजर आएंगे। राधाकिशन दमानी, अजीम प्रेमजी जैसे निवेशक भी अपने शेयर बेच सकते हैं।
एनएसई में किसकी कितनी हिस्सेदारी?
NSE की ताजा शेयरहोल्डिंग के अनुसार PI Opportunities Fund-I के पास कंपनी में हिस्सा है। इस फंड के पास एनएसई के 59800000 शेयर हैं। उनकी कंपनी में कुल हिस्सेदारी 2.38 प्रतिशत के बराबर है। बिजनेस टुडे की रिपोर्ट के अनुसार अनलिस्टेड मार्केट में एनएसई की कीमत 2080 रुपये से 2100 रुपये के बीच है। इस हिसाब से फंड की हिस्सेदारी का कुल वैल्यूएशन 12438 से 12558 करोड़ रुपये होता है। बता दें, PI Opportunities Fund-I का सम्बन्ध प्रमेजी इंवेस्टे के साथ है। जोकि प्रेमजी फाउंडेशन को सपोर्ट करता है। जिस पर अजीम प्रेमजी का कंट्रोल है।
दमानी के पास कितनी हिस्सेदारी
आरके दमानी की एनएसई में हिस्सेदारी 1.58 प्रतिशत है। उनके पास 39084400 शेयर हैं। उनकी हिस्सेदारी का वैल्यूएशन 8130 से 8207 करोड़ रुपये के बराबर है। बता दें, दमानी की पहली बार एनएसई की शेयरहोल्डिंग में दिसंबर 2020 में आया था। कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार प्रेमजी ने एनएसई में 2008 में निवेश किया था।
7 से 8 महीने में आया सकता है आईपीओ
रिपोर्ट के अनुसार एनएसई का आईपीओ अगले 7 से 8 महीने में आ सकता है। कंपनी सेबी के पास अगले 3 से 5 महीने में ड्राफ्ट पेपर जमा कर सकती है। रिलांयस जियो के बाद यह 2026 का दूसरा सबसे बड़ा आईपीओ हो सकता है।
एलआईसी की कंपनी में कुल हिस्सेदारी 10.72 प्रतिशत है। वहीं, एसबीआई कैपिटल मार्केट्स लिमिटेड के पास एनएसई का 4.33 प्रतिशत हिस्सा है।
(यह निवेश की सलाह नहीं हे। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)




साइन इन