these two companies will give 100 rupee dividend check name and other details here इन 2 कंपनियों की तरफ से दिया जा रहा है 1 शेयर 100 रुपये से अधिक का डिविडेंड, आपका है किसी पर दांव?, Business Hindi News - Hindustan
More

इन 2 कंपनियों की तरफ से दिया जा रहा है 1 शेयर 100 रुपये से अधिक का डिविडेंड, आपका है किसी पर दांव?

Dividend Stock: शेयर बाजार में अगले हफ्ते कई कंपनियां एक्स-डिविडेंड ट्रेड करने जा रही हैं। इसमें से दो कंपनियां 100 रुपये से अधिक का डिविडेंड देने का फैसला किया है। इन दो कंपनियों में एक कंपनी हीरो मोटोकॉर्प लिमिटेड है। आइए डीटेल्स में जानते हैं इन दोनों कंपनियों के विषय में ...

Sat, 7 Feb 2026 05:02 PMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
इन 2 कंपनियों की तरफ से दिया जा रहा है 1 शेयर 100 रुपये से अधिक का डिविडेंड, आपका है किसी पर दांव?

Dividend Stock: शेयर बाजार में अगले हफ्ते कई कंपनियां एक्स-डिविडेंड ट्रेड करने जा रही हैं। इसमें से दो कंपनियां 100 रुपये से अधिक का डिविडेंड देने का फैसला किया है। इन दो कंपनियों में एक कंपनी हीरो मोटोकॉर्प लिमिटेड है। आइए डीटेल्स में जानते हैं इन दोनों कंपनियों के विषय में ...

1-Hero MotoCorp Ltd

इस कंपनी ने एक शेयर पर 110 रुपये का डिविडेंड देने का फैसला किया है। कंपनी ने डिविडेंड के लिए 11 फरवरी 2026 की तारीख को रिकॉर्ड डेट तय किया है। 2025 में कंपनी ने एक शेयर पर 165 रुपये का डिविडेंड दिया था। लेकिन कंपनी ने दो बार में यह डिविडेंड दिया था।

शुक्रवार को हीरो मोटोकॉर्प लिमिटेड के शेयर 0.23 प्रतिशत की गिरावट के बाद 5755.70 रुपये के लेवल पर बंद हुआ था। पिछले एक साल में कंपनी के शेयरों की कीमतों में 36 प्रतिशत की तेजी आई है। वहीं, तीन साल में कंपनी के शेयरों का भाव 113 प्रतिशत बढ़ा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:5वीं बार बोनस शेयर दे रही है कंपनी, रिकॉर्ड डेट नजदीक

2- पेज इंडस्ट्रीज लिमिटेड

इस कंपनी ने एक शेयर पर 125 रुपये का डिविडेंड देने का फैसला किया है। कंपनी ने इस डिविडेंड के लिए 11 फरवरी 2026 को रिकॉर्ड डेट तय किया है। यह चालू वित्त वर्ष में तीसरी बार है जब कंपनी ने डिविडेंड देने का ऐलान किया है।

2025 में कंपनी ने 4 बार डिविडेंड दिया था। चारों बार मिलाकर इस कंपनी ने एक शेयर पर 625 रुपये का डिविडेंड योग्य निवेशकों को दिया था। बता दें, इस कंपनी ने पहली बार 2007 में डिविडेंड दिया था। तब योग्य निवेशकों को एक शेयर पर 6 रुपये का डिविडेंड दिया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इस कंपनी ने एंकर निवेशकों से जुटाए ₹454 करोड़, 9 फरवरी को खुल रहा IPO

इस कंपनी के शेयरों का प्रदर्शन कैसा?

शुक्रवार को पेज इंडस्ट्रीज लिमिटेड के शेयर 0.40 प्रतिशत की गिरावट के बाद 35518.35 रुपये के लेवल पर बंद हुआ था। पिछले एक साल में कंपनी के शेयरों का भाव 19 प्रतिशत गिरा है। वहीं, तीन साल में कंपनी के शेयरों की कीमतों में 10 प्रतिशत लुढ़का है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,