three companies IPO going to open this week check price band and GMP here इस हफ्ते खुल रहे हैं 3 कंपनियों के IPO, एक का GMP 28 रुपये, यहां चेक करें डीटेल्स, Business Hindi News - Hindustan
More

इस हफ्ते खुल रहे हैं 3 कंपनियों के IPO, एक का GMP 28 रुपये, यहां चेक करें डीटेल्स

IPO News: शेयर बाजार में इस हफ्ते तीन कंपनियों के आईपीओ खुल रहे हैं। इन तीन कंपनियों में दो कंपनियां मेनबोर्ड सेगमेंट की हैं। वहीं, एक कंपनी एसएमई सेगमेंट की है। आइए जानते हैं कि कौन सी कंपनी का आईपीओ किस दिन ओपन हो रहा है।

Sun, 8 Feb 2026 08:09 AMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
इस हफ्ते खुल रहे हैं 3 कंपनियों के IPO, एक का GMP 28 रुपये, यहां चेक करें डीटेल्स

IPO News: शेयर बाजार में इस हफ्ते तीन कंपनियों के आईपीओ खुल रहे हैं। इन तीन कंपनियों में दो कंपनियां मेनबोर्ड सेगमेंट की हैं। वहीं, एक कंपनी एसएमई सेगमेंट की है। आइए जानते हैं कि कौन सी कंपनी का आईपीओ किस दिन ओपन हो रहा है।

1-Aye Finance IPO

इस कंपनी के आईपीओ का साइज 1010 करोड़ रुपये का है। कंपनी आईपीओ के जरिए 5.50 करोड़ फ्रेश शेयर जारी करेगी। वहीं, ऑफर फार सेल के जरिए 2.33 करोड़ शेयर जारी करेगी। वहीं, ऑफर फार सेल के जरिए कंपनी 2.33 करोड़ शेयर जारी करेगी। बता दें, आईपीओ पर दांव लगाने के लिए 9 फरवरी से 11 फरवरी तक मौका रहेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:9 फरवरी को AI कंपनी का IPO हो रहा है ओपन, GMP पहुंचा 40 रुपये

इस आईपीओ का प्राइस बैंड 122 रुपये से 129 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। कंपनी ने 116 शेयरों का एक लॉट बनाया है। जिसकी वजह से कम से कम 14964 रुपये का इंवेस्टमेंट करना होगा। बता दें, ग्रे मार्केट में कंपनी का आईपीओ जीरो रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है।

2- Fractal Analytics IPO

इस कंपनी के आईपीओ का साइज 2833.90 करोड़ रुपये का है। कंपनी आईपीओ के जरिए 1.14 करोड़ फ्रेश शेयर और 2.01 करोड़ शेयर ऑफर फार सेल के जरिए जारी करेगी। आईपीओ 9 फरवरी को खुल जाएगा। निवेशकों के पास 11 फरवरी तक दांव लगाने का मौका रहेगा।

इस आईपीओ का प्राइस बैंड 857 रुपये से 900 रुपये प्रति शेयर निर्धारित किया है। कंपनी ने 16 शेयरों का एक लॉट बनाया है। जिसकी वजह से कम के कम 14400 रुपये का इंवेस्टमेंट करना होगा।

कंपनी ग्रे मार्केट में 29 रुपये के प्रीमियम पर आज ट्रेड कर रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:5वीं बार बोनस शेयर दे रही है कंपनी, रिकॉर्ड डेट नजदीक

3- Marushika Technology IPO

यह एसएमई सेगमेंट का आईपीओ है। कंपनी का आईपीओ 12 फरवरी से 17 फरवरी तक खुला रहेगा। आईपीओ का प्राइस बैंड 111 रुपये से 117 रुपये प्रति शेयर निर्धारित किया गया है। इसका लॉट साइज 1200 शेयरों का बनाया गया है। रिटेल निवेशकों को कम से कम 2400 शेयरों पर दांव लगाना होगा।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,