Novus Loyalty IPO opens today GMP at zero check details here आज से खुल गया है SME IPO, ग्रे मार्केट की मौजूदा स्थिति ने बढ़ाई टेंशन, क्या दांव लगाने की सोच रहे?, Business Hindi News - Hindustan
More

आज से खुल गया है SME IPO, ग्रे मार्केट की मौजूदा स्थिति ने बढ़ाई टेंशन, क्या दांव लगाने की सोच रहे?

IPO News: नोवस लॉयल्टी आईपीओ (Novus Loyalty IPO) आज यानी 17 मार्च को खुल गया है। कंपनी का आईपीओ 20 मार्च तक खुला रहेगा। इस आईपीओ का साइज 60.15 करोड़ रुपये का है। आईपीओ फ्रेश शेयर और ऑफर फार सेल दोनों के तहत जारी किया जाएगा।

Tue, 17 March 2026 08:57 AMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
आज से खुल गया है SME IPO, ग्रे मार्केट की मौजूदा स्थिति ने बढ़ाई टेंशन, क्या दांव लगाने की सोच रहे?

IPO News: नोवस लॉयल्टी आईपीओ (Novus Loyalty IPO) आज यानी 17 मार्च को खुल गया है। कंपनी का आईपीओ 20 मार्च तक खुला रहेगा। इस आईपीओ का साइज 60.15 करोड़ रुपये का है। आईपीओ फ्रेश शेयर और ऑफर फार सेल दोनों के तहत जारी किया जाएगा। कंपनी फ्रेश इश्यू के जरिए 33 लाख शेयर जारी करेगी। वहीं, ऑफर फार सेल के जरिए कंपनी के मौजूदा निवेशक 0.08 करोड़ शेयर बेचेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:47वीं बार डिविडेंड देने जा रही है नवरत्न कंपनी, रिकॉर्ड डेट का हुआ ऐलान

क्या है प्राइस बैंड?

Novus Loyalty IPO का प्राइस बैंड 139 रुपये से 146 रुपये प्रति शेयर निर्धारित किया गया है। कंपनी ने 1000 शेयरों का एक लॉट बनाया है। रिटेल निवेशकों को कम से कम 2 लॉट पर दांव लगाना होगा। जिसकी वजह से निवेशकों को 292000 रुपये का इन्वेस्टमेंट करना होगा। बता दें, बीएसई एसएमई में कंपनी की लिस्टिंग होगी।

कंपनी ने एंकर निवेशकों से 16.50 करोड़ रुपये जुटाए

एंकर निवेशकों के लिए आईपीओ 16 मार्च 2026 को खुला था। एंकर निवेशकों से कंपनी ने 16.50 करोड़ रुपये जुटाए हैं। एंकर निवेशकों को जारी 50 प्रतिशत शेयरों का लॉक इन पीरियड महज 30 दिन का ही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शार्क अनुपम मित्तल के निवेश वाली कंपनी का आएगा IPO, सेबी की मिली मंजूरी

क्या करती है कंपनी?

इस कंपनी की शुरुआत 2011 में हुई थी। टेक्नोलॉजी आधारित कंपनी फिनटेक, ई-कॉमर्स, सॉफ्टवेयर, बैंकिंग,एफएमएसीजी, रियल एस्टेट सहित अन्य को लॉयल्टी और रिवार्ड्स सॉल्यूशंस प्रदान करती है। कंपनी कस्टमाइज और रेडी टू यूज प्रोग्राम मॉडल्स पर इसका आयोजन करती है।

आईपीओ से जुटाए पैसों का क्या करेगी कंपनी

नए प्रोडक्ट के लिए कंपनी 13 करोड़ रुपये का उपयोग करेगी। वहीं, आईपीओ से जुटाए पैसों में 9.62 करोड़ रुपये का उपयोग कंपनी की तरफ से बिजनसे डेवलपमेंट और मार्केटिंग एक्टिविटी के लिए लोगों की नियुक्ति करेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शार्ट टर्म में शेयर बाजार के 5% गिरने की पूरी संभावना! टारगेट में हुई कटौती

ग्रे मार्केट में स्थिति अच्छी नहीं

इन्वेस्टर्स गेन की रिपोर्ट के अनुसार ग्रे मार्केट में कंपनी का आईपीओ जीरो रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। आईपीओ को लेकर ग्रे मार्केट में कोई भी हलचल नहीं है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,