experts says in short term stock market may crash 5 percent target cut for december 2026 शार्ट टर्म में शेयर बाजार के 5% गिरने की पूरी संभावना! एक्सपर्ट्स ने टारगेट में की कटौती, इन निवेशकों को अधिक खतरा, Business Hindi News - Hindustan
More

शार्ट टर्म में शेयर बाजार के 5% गिरने की पूरी संभावना! एक्सपर्ट्स ने टारगेट में की कटौती, इन निवेशकों को अधिक खतरा

Stock Market Outlook: ब्रोकरेज हाउस सिटी ने निफ्टी50 के टारगेट को घटाकर 27000 कर दिया है। पहले टारगेट 28500 अंक था। यानी 17 प्रतिशत की कटौती ब्रोकरेज हाउस ने किया है। यह टारगेट दिसंबर 2026 के लिए है। नोमुरा ने भी टारगेट में कटौती की है।

Mon, 16 March 2026 04:04 PMTarun Pratap Singh मिंट
share
शार्ट टर्म में शेयर बाजार के 5% गिरने की पूरी संभावना! एक्सपर्ट्स ने टारगेट में की कटौती, इन निवेशकों को अधिक खतरा

Stock Market Outlook: शेयर बाजार में आज सोमवार को तूफानी तेजी देखने को मिली है। सेंसेक्स और निफ्टी में तेज उछाल दर्ज की गई है। दोपहर 3 बजे के करीब सेंसेक्स 1000 से अधिक अंक की बढ़त के साथ ट्रेड कर रहा था। हालांकि, एक्सपर्ट्स की नई भविष्यवाणी ने निवेशकों को टेंशन को बढ़ा दिया है। ईरान-अमेरिका युद्ध की वजह से दिग्गज एक्सपर्ट्स ने घरेलू शेयर बाजारों के टारगेट प्राइस में कटौती की है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:19वीं बार डिविडेंड दे रही है कंपनी, रिकॉर्ड डेट आज

क्या सेट किया है टारगेट

ब्रोकरेज हाउस सिटी ने निफ्टी50 के टारगेट को घटाकर 27000 कर दिया है। पहले टारगेट 28500 अंक था। यानी 17 प्रतिशत की कटौती ब्रोकरेज हाउस ने किया है। यह टारगेट दिसंबर 2026 के लिए है। नोमुरा ने भी टारगेट में कटौती की है। निफ्टी50 का टारगेट में कटौती करते हुए 24900 अंक सेट कर दिया है।

नोमुरा से जुड़े एक्सपर्ट्स मुखर्जी का कहना, “मौजूदा तनाव रूस-यूक्रेन युद्ध से ज्यादा चिंताजनक है। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के रास्ते दुनिया भर में 20 से 25 प्रतिशत तेल और एनएनजी की सप्लाई होती है। वहीं, रूस सिर्फ 8 से 10 प्रतिशत ही सप्लाई करता है।”

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:IDBI Bank अब नहीं होगा प्राइवेट? सरकार ने इस वजह से पीछे खींचा कदम : रिपोर्ट

5% लुढ़क सकता है शेयर बाजार

एक्सपर्ट्स का कहना है कि शॉर्ट टर्म में 5 प्रतिशत तक की गिरावट देखने को मिल सकती है। नोमुरा की रिपोर्ट में कहा गया है कि स्मॉल और मिड कैप स्टॉक्स पर इस समय ज्यादा खतरा है। इसके पीछे की वजह ब्रोकरेज हाउस मौजूदा हालात को मानते हैं। एक्सपर्ट्स का कहना है कि फिलहाल इस संकट के खत्म होने का कोई संकेत नहीं मिल रहा है।

सिटी ने अपनी रिपोर्ट में अनुमान जताया है कि सप्लाई प्रभावित होने की वजह से वित्त वर्ष 2027 में भारत का ग्रोथ रेट 20 से 30 बेसिस प्वाइंट कम हो सकता है। वहीं, महंगाई 50 से 75 बेसिस प्वाइंट बढ़ सकती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:युद्ध के बावजूद क्यों नहीं बढ़ रहे हैं सोने का भाव? किस वजह से सुस्त पड़ी चाल

जब से युद्ध शुरू हुआ है तब से घरेलू शेयर बाजार में 8 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है। रुपया, डॉलर के मुकाबले और कमजोर हो चुका है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले सूझ-बूझ के साथ फैसला करें। यहां प्रस्तुत एक्सपर्ट्स के विचार निजी हैं। लाइव हिन्दुस्तान इस आधार पर शेयरों को खरीदने और बेचने की सलाह नहीं देता है।)

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,