Shark anupam mittal invested company gets sebi approval for IPO check details शार्क अनुपम मित्तल के निवेश वाली कंपनी का आएगा IPO, सेबी की मिली मंजूरी, कतार में 2 और कंपनियां भी, Business Hindi News - Hindustan
More

शार्क अनुपम मित्तल के निवेश वाली कंपनी का आएगा IPO, सेबी की मिली मंजूरी, कतार में 2 और कंपनियां भी

IPO News: मार्केट को रेगुलेट करने वाली संस्था सेबी ने तीन कंपनियों को आईपीओ लाने की मंजूरी दे दी है। इन तीन कंपनियों एक Travelstack Tech भी है। इस कंपनी में गोल्डमैन स्कैस और शार्क अनुपम मित्तल की कंपनी शादी डॉट कॉम ने पैसा लगाया है।

Mon, 16 March 2026 08:17 PMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
शार्क अनुपम मित्तल के निवेश वाली कंपनी का आएगा IPO, सेबी की मिली मंजूरी, कतार में 2 और कंपनियां भी

IPO News: मार्केट को रेगुलेट करने वाली संस्था सेबी ने तीन कंपनियों को आईपीओ लाने की मंजूरी दे दी है। इन तीन कंपनियों एक Travelstack Tech भी है। इस कंपनी में गोल्डमैन स्कैस और शार्क अनुपम मित्तल की कंपनी शादी डॉट कॉम ने पैसा लगाया है। बता दें, तीन ऐसी कंपनियां भी हैं जिन्होंने बाजार की मौजूदा स्थिति को देखने हुए आईपीओ को वापस लेने का फैसला किया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:चांदी की कीमतों में आज ₹9000 की गिरावट, सोना हुआ 2950 रुपये सस्ता

Travelstack Tech पर रहेगी सबकी निगाह

इकनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार इस कंपनी के आईपीओ पर निवेशकों की निगाह रहेगी। कंपनी फ्रेश इश्यू के जरिए 250 करोड़ रुपये जुटाती हुई नजर आ सकती है। वहीं, कंपनी के मौजूदा प्रमोटर्स आईपीओ के जरिए 26.85 करोड़ शेयर बेचने की तैयारी में हैं। ऑफर फार सेल के जरिए प्रमोटर्स वैभव अग्रवाल और आदर्श मनपुरिया अपने हिस्से के शेयरों को बेच रहे हैं। इसके अलावा अनुपम मित्तल, Accel India IV (Mauritius), Global Private Opportunities Private Partners II अपने हिस्सेदारी के शेयर बेचते नजर आएंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शेयर बाजार में आज की तेजी कहीं बुलबुला तो नहीं? इस उछाल की इनसाइड स्टोरी क्या

आईपीओ से जुटाए पैसों में 135 करोड़ रुपये कंपनी वर्किंग कैपिटल और 45 करोड़ रुपये मौजूदा कर्ज को चुकाने के लिए करेगी। वहीं बाकि बचे पैसों का उपयोग कंपनी की तरफ से जनरल कॉरपोरेट कार्यों के लिए किया जाएगा। Travelstack आईपीओ से पहले प्री आईपीओ प्लेसमेंट के जरिए 50 करोड़ रुपये जुटा सकती है। अगर ऐसा हुआ तो कंपनी के फ्रेश इश्यू का साइज छोटा हो जाएगा।

और किन कंपनियों को मिला सेबी का अप्रूवल

Tea Post को भी आईपीओ लाने की मंजूरी सेबी ने दे दी है। क्विक सर्विस रेस्त्रा सेगमेंट में काम करने वाली यह कंपनी ऑफर फार सेल और फ्रेश इश्यू के जरिए शेयर जारी कर सकती है। ऑफर फार सेल के जरिए कंपनी 1.42 करोड़ शेयर जारी करेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:19% लुढ़का इस बैंक का शेयर, ED से जुड़ी इस खबर का असर? 1 महीने में 34% गिरा भाव

आईपीओ से जुटाए पैसों का उपयोग कंपनी नए कैफे और अन्य जनरल कॉरपोरेट कार्यों के लिए करेगी।

तीसरी कंपनी Learnfluence Education है। यह कंपनी आईपीओ में फ्रेश इश्यू के जरिए 246 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है। वहीं, ऑफर फार सेल के जरिए 40 लाख शेयर जारी कर सकती है। Saffron को कंपनी ने आईपीओ के लिए कैपिटल एडवाइजर नियुक्त किया है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,