Tata Technologies share price jumped nearly 2 percent after this news came out संघर्ष कर रही टाटा की इस कंपनी को लेकर आई बड़ी खबर, करीब 2% चढ़ गया भाव, Business Hindi News - Hindustan
More

संघर्ष कर रही टाटा की इस कंपनी को लेकर आई बड़ी खबर, करीब 2% चढ़ गया भाव

टाटा टेक्नोलॉजी ने स्टॉक एक्सचेंज को 2 जनवरी 2025 को तीसरी तिमाही के रिजल्ट की तारीख को साझा किया है। कंपनी ने कहा कि 16 जनवरी 2026 को दिसंबर तिमाही के नतीजे घोषित किए जाएंगे।

Fri, 2 Jan 2026 08:01 PMTarun Pratap Singh मिंट
share
संघर्ष कर रही टाटा की इस कंपनी को लेकर आई बड़ी खबर, करीब 2% चढ़ गया भाव

Tata Technologies share price: टाटा ग्रुप की इंजीनियरिंग और डिजिटल सर्विसेज प्रदान करने वाली कंपनी टाटा टेक्नोलॉजी ने तिमाही नतीजों से जुड़ा अपडेट साझा किया है। टाटा टेक्नोलॉजी ने स्टॉक एक्सचेंज को 2 जनवरी 2025 को तीसरी तिमाही के रिजल्ट की तारीख को साझा किया है। कंपनी ने कहा कि 16 जनवरी 2026 को दिसंबर तिमाही के नतीजे घोषित किए जाएंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:1 मार्च 2026 से नहीं निकल पाएंगे ATM से 500 रुपये के नोट? सामने आई सच्चाई

दूसरी तिमाही में कैसा था कंपनी का प्रदर्शन

टाटा टेक्नोलॉजी ने 17 अक्टूबर को सितंबर तिमाही के नतीजों का ऐलान किया था। कंपनी की तरफ से दी जानकारी में कहा गया था कि जुलाई से सितंबर 2025 के दौरान कुल नेट प्रॉफिट 165.50 करोड़ रुपये रहा था। एक साल सितंबर तिमाही में ही टाटा टेक्नोलॉजी का नेट प्रॉफिट 157.41 करोड़ रुपये रहा था। यानी सालाना आधार पर नेट प्रॉफिट में बढ़ोतरी हुई है।

एक्सचेंज को दी जानकारी के अनुसार दूसरी तिमाही में कुल रेवन्यू (ऑपरेशंस) 1323.33 करोड़ रुपये रहा था। जोकि सालाना आधार पर 2 प्रतिशत अधिक है। एक साल पहले इसी तिमाही में कंपनी को 1296.45 करोड़ रुपये का रेवन्यू (ऑपरेंशस) से आया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:2 दिन में LIC के डूब गए ₹11460 करोड़, इस कंपनी ने दी टेंशन, 14% टूटा स्टॉक

शेयर बाजार में कैसा है इस कंपनी का प्रदर्शन?

आज शुक्रवार को कंपनी के शेयरों में तेजी देखने को मिली। मार्केट के बंद होने के समय पर टाटा टेक्नोलॉजी का शेयर 1.87 प्रतिशत की तेजी के साथ 656.10 रुपये के लेवल पर था। इससे पहले दिन में कंपनी के शेयर 657.40 रुपये के इंट्रा-डे हाई तक पहुंच गए थे।

भले ही कंपनी के शेयरों में आज तेजी देखने को मिली है। लेकिन लॉन्ग टर्म में यह स्टॉक संघर्ष ही कर रहा है। एक साल में टाटा टेक्नोलॉजी का शेयर 27 प्रतिशत टूट चुका है। कंपनी का 52 वीक हाई 912.65 रुपये और 52 वीक लो लेवल 595.05 रुपये है। बता दें, वहीं, दो साल में टाटा ग्रुप की इस कंपनी के शेयरों का भाव 44 प्रतिशत गिरा है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,