this january 2026 five companies IPO may get launch 18000 crore rupee जनवरी 2026 में लॉन्च हो सकते हैं यह 5 बड़े IPO, ₹18000 करोड़ जुटाने की तैयारी, लिस्ट PSU भी, Business Hindi News - Hindustan
More

जनवरी 2026 में लॉन्च हो सकते हैं यह 5 बड़े IPO, ₹18000 करोड़ जुटाने की तैयारी, लिस्ट PSU भी

IPO Updates: जनवरी के महीने में 5 बड़े आईपीओ ओपन हो सकते हैं। इसमें से एक एआई कंपनी है तो वहीं एक सरकारी कंपनी है। बता दें, इनका साइज 18000 करोड़ रुपये का है।

Fri, 2 Jan 2026 08:44 PMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
जनवरी 2026 में लॉन्च हो सकते हैं यह 5 बड़े IPO, ₹18000 करोड़ जुटाने की तैयारी, लिस्ट PSU भी

IPO Updates: 2026 में भी कई धाकड़ कंपनियों के आईपीओ आने जा रहे हैं। इस साल जिन कंपनियों के आईपीओ पर सबकी नजर रहने वाली है उसमें रिलायंस जियो का आईपीओ भी एक है। लेकिन उसके आने में अभी समय है। ऐसे में निराश होने की जरूरत नहीं है। जनवरी के महीने में 5 बड़े आईपीओ ओपन हो सकते हैं। इसमें से एक एआई कंपनी है तो वहीं एक सरकारी कंपनी है। बता दें, इनका साइज 18000 करोड़ रुपये का है।

1. Fractal Analytics IPO

यह शुद्ध रूप से पहली एआई कंपनी होगी जो शेयर बाजार में अपना डेब्यू करेगी। बीते 20 सालों से कंपनी एंटरप्राइजेज एआई और एनालिटिक्स बिजनेस को ऑपरेट कर रही है। उम्मीद की जा रही है कंपनी अब जनवरी में अपना आईपीओ लॉन्च कर सकती है। पहले इसके लॉन्च होने की संभावना दिसंबर 2025 थी। लेकिन इसे टाल दिया गया।

फ्रैक्टल एनालिटिक्स के आईपीओ का साइज 4900 करोड़ रुपये का हो सकता है। इकनॉमिक्स टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार 1279 करोड़ रुपये के फ्रेश शेयर और 3621 करोड़ रुपये के शेयर ऑफर फार सेल के तहत जारी किए जा सकते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:2 दिन में LIC के डूब गए ₹11460 करोड़, इस कंपनी ने दी टेंशन, 14% टूटा स्टॉक

2- Clean Max Enviro IPO

भारत की सबसे बड़ी रिन्यूएबल कंपनियों में से एक Clean Max Enviro IPO का आईपीओ भी जनवरी 2026 में आ सकता है। कंपनी को सेबी की तरफ से 5200 करोड़ रुपये जुटाने की मंजूरी मिली है। इसमें 1500 करोड़ रुपये के फ्रेश शेयर और 3700 करोड़ रुपये के शेयर ऑफर फार सेल के तहत जारी किए जा सकते हैं।

3- भारत कुकिंग कोल आईपीओ

कोल इंडिया की सब्सिडियरी कंपनी भारत कुकिंग कोल भी आईपीओ की तैयारी में है। कंपनी की इश्यू पूरी तरह से ऑफर फार सेल पर आधारित रहेगा। कोल इंडिया आईपीओ के जरिए करीब 10 प्रतिशत हिस्सेदारी को घटा सकती है। बता दें, आईपीओ का साइज 1300 करोड़ रुपये हो सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:चर्चित कंपनी को मिला ₹10000 करोड़ का ऑर्डर, 52 वीक हाई पर भाव

4- Hero Fincorp

यह कंपनी भी आईपीओ की तैयारियों में जुटी है। कंपनी आईपीओ के जरिए 3668 करोड़ रुपये जुटाती हुई नजर आ सकती हैं। इसमें 2100 करोड़ रुपये के फ्रेश शेयर हो सकते हैं। बाकि मौजूदा निवेशकों की बिक्री से जुटाने का प्रयास किया जाएगा।

5- Prestige Hospitality Ventures

इस कंपनी का भी आईपीओ जनवरी 2026 में लॉन्च हो सकता है। कंपनी के आईपीओ का साइज 2700 करोड़ रुपये का हो सकता है। जिसमें 1700 करोड़ रुपये के फ्रेश शेयर और 1000 करोड़ रुपये के शेयर ऑफर फार सेल के जरिए जारी किए जा सकते हैं।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,