State Bank of India share jumps 6 percent experts give buy rating after strong q3 result SBI के शेयरों को खरीदने की मची लूट, 6% चढ़ा भाव, एक्सपर्ट्स दे रहे दांव लगाने की सलाह, Business Hindi News - Hindustan
More

SBI के शेयरों को खरीदने की मची लूट, 6% चढ़ा भाव, एक्सपर्ट्स दे रहे दांव लगाने की सलाह

SBI Share Price: सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के शेयरों में सोमवार की सुबह 6 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखने को मिली है। SBI के शेयरों में इस उछाल के पीछे की वजह तिमाही नतीजे हैं। State Bank of India के शेयरों को खरीदने के लिए कई एक्सपर्ट्स सलाह दे रहे हैं।

Mon, 9 Feb 2026 09:50 AMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
SBI के शेयरों को खरीदने की मची लूट, 6% चढ़ा भाव, एक्सपर्ट्स दे रहे दांव लगाने की सलाह

SBI Share Price: सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के शेयरों में सोमवार की सुबह 6 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखने को मिली है। SBI के शेयरों में इस उछाल के पीछे की वजह तिमाही नतीजे हैं। State Bank of India के शेयरों को खरीदने के लिए कई एक्सपर्ट्स सलाह दे रहे हैं। बता दें, दिसंबर तिमाही में इस कंपनी का नेट प्रॉफिट रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया था।

21028 करोड़ रुपये का हुआ है नेट प्रॉफिट

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की तरफ से दी जानकारी के अनुसार कंपनी का नेट प्रॉफिट 21028 करोड़ रुपये रहा है। जोकि रिकॉर्ड स्तर है। बैंक की एनआईआई सालाना आधार पर 9.04 प्रतिशत बढ़कर 45,190 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले वर्ष की समान तिमाही में 41,446 करोड़ रुपये थी। लोन में 15.14 प्रतिशत के इजाफे से इसे समर्थन मिला।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:खुल गया एक और बड़ा IPO, ग्रे मार्केट ने निवेशकों को डराया

बैंक के NPS में सुधार हुआ है और 31 दिसंबर, 2025 तक GNPA अनुपात सुधरकर 1.57 प्रतिशत रहा, जो सितंबर तिमाही में 1.73 प्रतिशत था। कुल प्रावधान 4,507 करोड़ रुपये रहे।

52 वीक हाई पर SBI के शेयर

बीएसई में बैंक का शेयर आज सोमवार को 1120 रुपये के लेवल पर खुला था। ओपनिंग के कुछ ही देर के बाद एसबीआई का शेयर 6.60 प्रतिशत की तेजी के साथ 1136.85 रुपये के लेवल पर पहुंच गया। यह बैंक का 52 वीक हाई स्तर है। SBI का 52 वीक लो लेवल 679.65 रुपये है। वहीं, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का मार्केट कैप 1040290 करोड़ रुपये का है। एसबीआई देश की 6वीं सबसे वैल्यूएबल लिस्टेड कंपनी हो गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सोना ₹175000 और चांदी ₹330000 तक जाएगा? तेजी ने फिर बदला माहौल

क्या है SBI का टारगेट प्राइस?

नोमुरा ने एसबीआई के शेयरों को BUY रेटिंग दी है। ब्रोकरेज हाउस ने 1235 रुपये का टारगेट प्राइस सेट किया है। वहीं, सीएलएसए ने 1275 रुपये और सिटी ने 1265 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। जेफरिज की तरफ से एसबीआई के शेयरों के लिए 1300 रुपये का टारगेट प्राइस सेट किया गया है। नोउमा ने 1250 रुपये और यूबीएस ने 1120 रुपये का टारगेट प्राइस सेट किया है।

(भाषा के इनपुट के साथ)

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी की निवेश से पहले सूझ-बूझ के साथ फैसला करें। यहां प्रस्तुत एक्सपर्ट्स के विचार निजी हैं। लाइव हिन्दुस्तान इस आधार पर शेयरों को खरीदने और बेचने की सलाह नहीं देता है।)

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,