Sahara Group latest news 8800 Crore rupees disbursed In Cooperative Society Case says Amit Shah सहारा ग्रुप के जमाकर्ताओं को लौटाए गए ₹8800 करोड़, Business Hindi News - Hindustan
More

सहारा ग्रुप के जमाकर्ताओं को लौटाए गए ₹8800 करोड़

सहकारिता मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को संसद को बताया कि पिछले महीने तक 'सहारा ग्रुप ऑफ कोऑपरेटिव सोसाइटीज' के 40 लाख से अधिक जमाकर्ताओं को 8,800 करोड़ रुपये वितरित किए जा चुके हैं।

Tue, 17 March 2026 09:46 PMVarsha Pathak भाषा
share
सहारा ग्रुप के जमाकर्ताओं को लौटाए गए ₹8800 करोड़

Sahara Group: सहकारिता मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को संसद को बताया कि पिछले महीने तक 'सहारा ग्रुप ऑफ कोऑपरेटिव सोसाइटीज' के 40 लाख से अधिक जमाकर्ताओं को 8,800 करोड़ रुपये वितरित किए जा चुके हैं। शाह ने लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में कहा कि फरवरी 2026 तक, 'सीआरसीएस-सहारा रिफंड पोर्टल' पर निवेशकों द्वारा 1.45 करोड़ आवेदन और 4.06 करोड़ दावे किए गए हैं। उन्होंने कहा, ''सहारा सहकारी समितियों के समूह के 40,33,448 निवेशकों को 8,783.55 करोड़ रुपये की राशि वितरित की जा चुकी है।''

क्या है डिटेल

उच्चतम न्यायालय के आदेशों के अनुपालन में 'रिफंड' प्रक्रिया चलाई जा रही है। शाह ने कहा, ''भुगतान सीधे वास्तविक जमाकर्ताओं के आधार से जुड़े बैंक खाते में किया जाता है।'' वर्तमान में, आधार से जुड़े बैंक खाते के माध्यम से सत्यापित दावों के आधार पर 'सहारा ग्रुप ऑफ कोऑपरेटिव सोसाइटीज' के प्रत्येक वास्तविक जमाकर्ता को 50,000 रुपये तक का भुगतान किया जा रहा है। जमाकर्ताओं को आवेदन में, किसी भी प्रकार की कमी होने पर अपना आवेदन पुनः जमा करने के लिए कहा गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:PNB ग्राहकों के लिए बड़ी खबर, 16 अप्रैल से बंद हो जाएगा खाता, आज ही करें यह काम

न्यायालय का आदेश

न्यायालय ने आदेश दिया है कि 'सहारा-सेबी रिफंड खाते' से सहकारी समितियों के केंद्रीय रजिस्ट्रार को 5,000 करोड़ रुपये की अतिरिक्त राशि हस्तांतरित की जाए और जमाकर्ताओं को रिफंड के वितरण के लिए 31 दिसंबर 2026 तक का समय दिया गया है। सहकारिता मंत्री ने एक अन्य प्रश्न के लिखित उत्तर में कहा कि सहकारी समितियों द्वारा संचालित 'भारत टैक्सी' के 1 मार्च तक 21.34 लाख पंजीकृत उपयोगकर्ता और 2.31 लाख ड्राइवर हैं। आठ राष्ट्रीय सहकारी संस्थाओं द्वारा स्थापित भारत टैक्सी की आधिकारिक शुरूआत 5 फरवरी को की गयी थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:देश में सभी लोग आएंगे इंश्योरेंस के दायरे में... निर्मला सीतारमण ने दी जानकारी

शाह ने कहा, ''एक मार्च 2026 तक भारत टैक्सी के 21.34 लाख पंजीकृत उपयोगकर्ता और 2.31 लाख पंजीकृत सारथी (ड्राइवर) हैं।'' फिलहाल, भारत टैक्सी सेवा दिल्ली, गुरुग्राम, नोएडा, फरीदाबाद, गाजियाबाद (दिल्ली-एनसीआर) और अहमदाबाद, राजकोट, सोमनाथ और द्वारका (गुजरात) में उपलब्ध है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:20 मार्च से खुल रहा दिग्गज कंपनी का IPO, प्राइस बैंड ₹172, ग्रे मार्केट में तेजी
ये भी पढ़ें:EPFO के नियमों में हुआ है बड़ा बदलाव, सरकार ने दी है यह जानकारी

शाह ने कहा कि भारत टैक्सी का लक्ष्य अगले तीन वर्षों में चरणबद्ध तरीके से छोटे शहरों में अपनी सेवा का विस्तार करना है और देश भर में तहसील स्तर तक सेवाएं प्रदान करना है। मंत्री ने कहा कि भारत टैक्सी प्लेटफॉर्म 'जीरो-कमीशन' मॉडल पर काम करता है, जिसमें मुनाफे का सीधा वितरण चालकों को किया जाता है।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,