8th Pay Commission latest news salary and arrears may be delayed govt may announce DA hike soon केंद्रीय कर्मचारियों के वेतन और एरियर में देरी… DA पर ऐलान जल्द, Business Hindi News - Hindustan
More

केंद्रीय कर्मचारियों के वेतन और एरियर में देरी… DA पर ऐलान जल्द

केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ते (DA) बढ़ोतरी का इंतजार अब दिलचस्प मोड़ पर पहुंच गया है। मार्च का आधा महीना गुजर चुका है और अब सभी की नजर इस बात पर है कि जनवरी–जून 2026 चक्र के लिए DA हाइक का ऐलान कब होगा।

Tue, 17 March 2026 10:11 PMVarsha Pathak लाइव हिन्दुस्तान
share
केंद्रीय कर्मचारियों के वेतन और एरियर में देरी… DA पर ऐलान जल्द

8th Pay Commission: केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ते (DA) बढ़ोतरी का इंतजार अब दिलचस्प मोड़ पर पहुंच गया है। मार्च का आधा महीना गुजर चुका है और अब सभी की नजर इस बात पर है कि जनवरी–जून 2026 चक्र के लिए DA हाइक का ऐलान कब होगा। हर साल की तरह इस बार भी उम्मीदें ज्यादा हैं, क्योंकि आम तौर पर सरकार मार्च के आसपास ही पहली DA बढ़ोतरी का ऐलान करती है।

क्या है पिछला ट्रेंड

पिछले कुछ सालों का ट्रेंड देखें तो DA बढ़ोतरी का ऐलान अक्सर होली के आसपास या उसके बाद मार्च में ही किया गया है। 2025 में 28 मार्च, 2024 में 7 मार्च, 2023 में 24 मार्च और 2022 में 30 मार्च को घोषणा हुई थी। ऐसे में भले ही इस बार होली निकल चुकी हो, लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि सरकार महीने के आखिर तक बड़ा फैसला ले सकती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सहारा ग्रुप के जमाकर्ताओं को लौटाए गए ₹8800 करोड़

फिलहाल केंद्रीय कर्मचारियों को 58% की दर से DA मिल रहा है। महंगाई के आंकड़ों और AICPI इंडेक्स के आधार पर इस बार करीब 2% की बढ़ोतरी की उम्मीद है। अगर ऐसा होता है तो DA 60% हो जाएगा। उदाहरण के तौर पर, लेवल-1 के कर्मचारी की बेसिक सैलरी ₹18,000 है तो अभी उसे ₹10,440 DA मिल रहा है, जो बढ़कर ₹10,800 हो सकता है। यानी हर महीने करीब ₹360 का फायदा मिलेगा।

हालांकि, सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या मार्च की सैलरी में यह बढ़ा हुआ DA मिलेगा? इसका जवाब फिलहाल ‘नहीं’ माना जा रहा है। वजह साफ है—पहले कैबिनेट से मंजूरी, फिर नोटिफिकेशन और उसके बाद विभागों व बैंकों में प्रोसेस पूरा होने में समय लगता है। ऐसे में संभावना यही है कि अप्रैल की सैलरी में नया DA जुड़कर आएगा, साथ ही जनवरी से मार्च तक का एरियर भी मिलेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:PNB ग्राहकों के लिए बड़ी खबर, 16 अप्रैल से बंद हो जाएगा खाता, आज ही करें यह काम

इस बीच 7वें वेतन आयोग का कार्यकाल 31 दिसंबर 2025 को खत्म हो चुका है और 8वां वेतन आयोग अपना काम शुरू कर चुका है। लेकिन इसकी रिपोर्ट आने में अभी 14 से 18 महीने लग सकते हैं। ऐसे में फिलहाल कर्मचारियों के लिए राहत का सबसे बड़ा जरिया DA हाइक ही बना हुआ है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:EPFO के नियमों में हुआ है बड़ा बदलाव, सरकार ने दी है यह जानकारी
ये भी पढ़ें:देश में सभी लोग आएंगे इंश्योरेंस के दायरे में... निर्मला सीतारमण ने दी जानकारी

DA को बेसिक सैलरी में मर्ज करने की मांग

एक और अहम मांग जो लगातार उठ रही है, वह है 50% DA को बेसिक सैलरी में मर्ज करने की। कर्मचारी संगठनों ने यह मांग 8वें वेतन आयोग के टर्म्स ऑफ रेफरेंस में शामिल करने की कोशिश की थी, लेकिन इसे मंजूरी नहीं मिली। अब बढ़ती महंगाई के बीच उम्मीद की जा रही है कि सरकार इस पर भी विचार कर सकती है। फिलहाल सभी की नजरें DA हाइक के ऐलान पर टिकी हैं, जो कभी भी आ सकता है।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,