LPG सिलेंडर के नए रेट जारी, दुनिया भर में बढ़े दाम, भारत में तो नहीं बदला?
LPG Price Today: IOCL के मुताबिक इंदौर में इंडेन का घरेलू सिलेंडर 941 रुपये का है और कमर्शियल 2186 रुपये का। लखनऊ में घरेलू सिलेंडर जहां 950.50 रुपये में मिल रहा है वहीं कमर्शियल 2201 रुपये का है।

LPG Price Today: ईरान युद्ध के दौरान दुनियाभर में एलपीजी (LPG) की कीमतें आसमान छू रही हैं। इस बीच गुरुवार को भी भारत में राहत है। सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों इंडियन ऑयल, एचपीसीएल और बीपीसीएल ने LPG सिलेंडर के दाम नहीं बढ़ाए हैं।
एलपीजी प्राइस टूडे: दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई
कोलकाता में इंडेन का घरेलू सिलेंडर ₹939 और कमर्शियल ₹2208 में मिल रहा है। जलपाईगुड़ी में घरेलू 966.50 रुपये का है तो कमर्शियल 2449 रुपये का। दिल्ली में 14.2 किलो वाला सिलेंडर ₹913 और कमर्शियल ₹2078.50 का है। मुंबई में 14.2 किलो वाला घरेलू एलपीजी सिलेंडर ₹912.50 और कमर्शियल ₹2031का है। चेन्नई में घरेलू सिलेंडर ₹928.50 और कमर्शियल ₹2,246.50 का है।
यूपी में क्या हैं LPG के रेट
आगरा में इंडेन का घरेलू सिलेंडर 924.50 रुपये है तो कमर्शियल 2132.5 रुपये का। लखनऊ में घरेलू सिलेंडर जहां 950.50 रुपये में मिल रहा है वहीं कमर्शियल 2201 रुपये का है। गोरखपुर में घरेलू एलपीजी सिलेंडर आज 975 रुपये में मिल रहा है जबकि, कमर्शियल 2262.5 रुपये में। कानपुर में घरेलू सिलेंडर के आज के रेट 928 रुपये हैं, जबकि कमर्शियल के 2099 रुपये।
एलपीजी प्राइस टूडे: इंदौर, रायपुर, पटना
IOCL के मुताबिक इंदौर में इंडेन का घरेलू सिलेंडर 941 रुपये का है और कमर्शियल 2186 रुपये का। रायपुर में घरेलू सिलेंडर 984.5 रुपये और कमर्शियल 2301 रुपये में है। पटना में आज घरेलू सिलेंडर ₹1011 और कमर्शियल ₹2365 का है।
एलपीजी प्राइस टूडे: जयपुर, देहरादून, बेंगलुरु
जयपुर में एलपीजी घरेलू सिलेंडर ₹916.5 और 19 किलो वाला कमर्शियल ₹2031 में बिक रहा है। बेंगलुरु में घरेलू ₹915.50 और कमर्शियल ₹2161 में बिक रहा है। हैदराबाद में घरेलू एलपीजी सिलेंडर का रेट ₹965 और कमर्शियल ₹2321 है।देहरादून में घरेलू सिलेंडर ₹932 और कमर्शियल ₹2136 का है। अंडमान में घरेलू एलपीजी सिलेंडर के रेट ₹989 हैं तो कमर्शियल के ₹2496.50 है।
सिलेंडर की सप्लाई पर क्या कह रही सरकार
पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने बुधवार को एक ब्रीफिंग में बताया कि सरकार ने पश्चिम एशिया संकट के बावजूद एलपीजी, पीएनजी, पेट्रोल और डीजल की सप्लीमेंट सुचारू रखने के लिए प्रभावी कदम उठाए। उन्होंने कहा कि घरेलू एलपीजी की सप्लाई सामान्य रही और किसी भी वितरक पर सिलेंडर खत्म होने की खबर नहीं है।
कमर्शियल एलपीजी की सप्लाई 70 प्रतिशत तक बहाल
उनके अनुसार, 'लगभग 94 प्रतिशत सिलेंडर डिलीवरी ऑथेंटिकेशन कोड (डीएसी) के माध्यम से डिलीवर किए जा रहे हैं। मंगलवार को करीब 45 लाख बुकिंग के मुकाबले लगभग 51 लाख घरेलू एलपीजी सिलेंडर दिए किए गए। कमर्शियल एलपीजी की सप्लाई प्रभावित हुई थी, लेकिन भारत सरकार ने इसे लगभग 70 प्रतिशत तक बहाल कर दिया है। इसके चलते अप्रैल में करीब 1,31,000 टन (लगभग 6.9 मिलियन 19 किलो वाले सिलेंडर) बिके। इसके अलावा, मंगलवार अकेले 8,199 टन कमर्शियल एलपीजी बिकी। 5 किलो वाले सिलेंडर की बात करें तो 23 मार्च से अब तक 20 लाख से अधिक सिलेंडर बिक चुके हैं।'"
दुनिया भर में बढ़े LPG के दाम
ईरान युद्ध के दौरान दुनियाभर में एलपीजी (LPG) की कीमतें अप्रैल 2026 तक पहुंचते-पहुंचते एक नए ट्रेंड की ओर इशारा कर रही हैं। globalpetrolprices.com के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, दुनिया में LPG की औसत कीमत करीब 85.26 रुपये प्रति लीटर है। लेबनान, फिजी और कुछ यूरोपीय देशों में इसकी कीमत 80 रुपये प्रति लीटर से भी ऊपर पहुंच चुकी है।
इस अंतर की सबसे बड़ी वजह टैक्स और सब्सिडी है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में गैस की कीमत लगभग सभी देशों के लिए समान होती है, लेकिन हर देश अपनी टैक्स नीति और सब्सिडी के हिसाब से अंतिम रिटेल कीमत तय करता है।
किन देशों में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी?
मार्च से अप्रैल के बीच कई देशों में LPG की कीमतों में तेज उछाल देखा गया। पेरू, तुर्की, चिली और पैराग्वे जैसे देशों में कीमतें तेजी से बढ़ी हैं। खासकर उभरती अर्थव्यवस्थाओं में यह दबाव ज्यादा देखने को मिल रहा है।
बढ़ोतरी की वजह: ग्लोबल फैक्टर का असर
LPG की कीमतों में इस तेजी के पीछे कई वैश्विक कारण हैं। ईरान युद्ध के बाद कच्चे तेल की कीमतों में उछाल, सप्लाई चेन में दिक्कतें और डॉलर के मुकाबले कमजोर होती करेंसी, ये सभी फैक्टर मिलकर गैस को महंगा बना रहे हैं। भारत जैसे आयात-निर्भर देश इस दबाव को ज्यादा महसूस कर रहे हैं।
1 किलो LPG = कितने लीटर?
एलपीजी (LPG) का लिक्विड डेंसिटी (घनत्व) सामान्य तापमान पर लगभग 0.51–0.54 kg प्रति लीटर होता है। इसका मतलब यह है कि 1 किलो LPG में करीब 1.90 लीटर गैस होती है।




साइन इन