adani pulls one step ahead of ambani his status among billionaires rises alongside his wealth अंबानी से एक कदम और आगे निकले अडानी, दौलत के साथ अरबपतियों में रुतबा भी बढ़ा, Business Hindi News - Hindustan
More

अंबानी से एक कदम और आगे निकले अडानी, दौलत के साथ अरबपतियों में रुतबा भी बढ़ा

ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के ताजा अपडेट के मुताबिक गौतम अडानी की कुल संपत्ति 95.4 अरब डॉलर पर पहुंच गई है। जबकि, मुकेश अंबानी की दौलत 91 अरब डॉलर रह गई है।

Wed, 22 April 2026 06:26 AMDrigraj Madheshia लाइव हिन्दुस्तान
share
अंबानी से एक कदम और आगे निकले अडानी, दौलत के साथ अरबपतियों में रुतबा भी बढ़ा

दुनिया के अरबपतियों में अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी का रुतबा और बढ़ गया है। यही नहीं, अडानी अब रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी से एक कदम और आगे निकल गए हैं। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स में अडानी 18वें पोजीशन पर पहुंच गए हैं। जबकि, अंबानी 20वें स्थान पर हैं। बता दें मुकेश अंबानी को पछाड़ गौतम अडानी अभी हाल ही में एशिया के सबसे बड़े अरबपति बने हैं।

इस साल रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में आई गिरावट की वजह से अंबानी की नेटवर्थ 16.7 अरब डॉलर कम हो गई। अंबानी का नेटवर्थ 91 अरब डॉलर रह गया है। दूसरी ओर अडानी ग्रुप के शेयर चमकने से अडानी की किस्मत भी चमकी और उनके नेटवर्थ में इस साल 10.9 अरब डॉलर का इजाफा हुआ। अब अडानी का नेटवर्थ 95.4 अरब डॉलर पर पहुंच गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:LPG के रेट अपडेट: दिल्ली से पटना तक चेक करें घरेलू और कमर्शियल सिलेंडर के दाम

200 अरब डॉलर क्लब में कौन-कौन हैं

ब्लूमबर्ग के टॉप-10 अरबपतियों की लिस्ट में शामिल 10 में से 6 की संपत्ति 200 अरब डॉलर से अधिक है। एलन मस्क सबसे ऊपर 654 अरब डॉलर के साथ हैं। लैरी पेज के पास 284 और जेफ बेजोस के पास 270 अरब डॉलर की संपत्ति है। सर्गी ब्रिन के पास 264 और मार्क जुकरबर्ग के पास 237 अरब डॉलर का नेटवर्थ है। लैरी एलिसन भी 200 अरब डॉलर क्लब में हैं। इनके पास अभी 233 अरब डॉलर की संपत्ति है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:डिजिटल गोल्ड खरीदने से पहले जान लें उसके फायदे और नुकसान
ये भी पढ़ें:महंगा होने वाला है हेल्थ इंश्योरेंस, 10–15% तक बढ़ सकते हैं प्रीमियम

इस साल किन अरबपतियों पर हुई डॉलर की बारिश

इस साल सबसे अधिक डॉलर की बारिश माइकल डेल के ऊपर हुई। साल 2026 में अबतक उनकी दौलत में 36.6 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है। इनका कुल नेटवर्थ 177 अरब डॉलर है। इस साल की कमाई के मामले में एलन मस्क भी इनसे पीछे हैं।

एलन मस्क की दौलत में इस साल 34.9 अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई। दुनिया के 31वें नंबर के अरबपति इस साल की कमाई के मामले में तीसरे नंबर पर हैं। नाम है, जॉन तु। इस साल इनकी दौलत में 29.4 अरब डॉलर का इजाफा हुआ।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:क्यों हर पोर्टफोलियो में जरूरी है सोना? क्या कह रहा 20 साल का गोल्ड का प्रदर्शन?

इस साल सबसे अधिक दौलत गंवालने वाले अरबपति

इस साल सबसे अधिक चोट बर्नार्ड अर्नाल्ट को लगी है। अर्नाल्ट को 43.6 अरब डॉलर की चोट पहुंची है। वहीं, स्टीव बाल्मर को 19 अरब डॉलर का झटका लगा है। इसके बाद मुकेश अंबानी का नंबर है।

उन्होंने ने 16.7 अरब डॉलर गंवाए। चांगचेंग झाओ कनाडा के हैं और इनकी दौलत इस साल 15.7 अरब डॉलर कम हो गई है। इस साल 10 अरब डॉलर से अधिक की दौलत गंवाने वाले बड़े नामों में लैरी एलिसन, बिल गेट्स, वॉरेन बफेट भी हैं।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,