New LPG rule; government implemented One Household, One Connection rule, check its details सरकार ने लागू किया LPG का नया नियम! ऐसा न करने पर सीधे कटेगा गैस कनेक्शन, उपभोक्ता तुरंत करें ये जरूरी काम, Business Hindi News - Hindustan
More

सरकार ने लागू किया LPG का नया नियम! ऐसा न करने पर सीधे कटेगा गैस कनेक्शन, उपभोक्ता तुरंत करें ये जरूरी काम

भारत सरकार 1 घर, 1 गैस कनेक्शन (One Household, One Connection) के नियम को कड़ाई से लागू कर रही है। अब एक ही घर में सब्सिडी वाले घरेलू LPG सिलेंडर और PNG दोनों का एक साथ होना पूरी तरह प्रतिबंधित है। सरकार ने निर्देश दिए हैं कि जहां PNG की सुविधा है, वहां LPG रीफिल या नया कनेक्शन न दिया जाए।

Wed, 6 May 2026 12:16 PMSarveshwar Pathak लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
सरकार ने लागू किया LPG का नया नियम! ऐसा न करने पर सीधे कटेगा गैस कनेक्शन, उपभोक्ता तुरंत करें ये जरूरी काम

New LPG rule: अगर आपके घर में भी रसोई गैस सिलेंडर (LPG) और पाइप वाली गैस (PNG) दोनों का इस्तेमाल हो रहा है, तो आपके लिए बड़ी खबर है। भारत सरकार अब एक घर, एक कनेक्शन (One Household, One Connection) के नियम को बेहद सख्ती से लागू कर रही है। नए नियमों के मुताबिक, किसी भी एक परिवार के लिए सब्सिडी वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर और पीएनजी कनेक्शन दोनों को एक साथ रखना अब पूरी तरह से गैर-कानूनी घोषित कर दिया गया है। पश्चिम एशिया (Middle East) में बढ़ते तनाव और वैश्विक ऊर्जा संकट के कारण ईंधन की आपूर्ति प्रभावित हुई है, जिसके चलते सरकार ने गैस के सही इस्तेमाल को सुनिश्चित करने के लिए यह कड़ा कदम उठाया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भारत की LPG सप्लाई पर खतरे की चेतावनी, होर्मुज स्ट्रेट में बढ़ा तनाव

क्यों बैन हो रहे डुअल गैस कनेक्शन?

सरकार का मुख्य उद्देश्य सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडरों की कालाबाजारी को रोकना और यह सुनिश्चित करना है कि गैस सिलेंडर केवल उन जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचे, जहां अभी तक पीएनजी की पाइपलाइन नहीं बिछी है। दिल्ली और देश के अन्य बड़े शहरों में गैस कंपनियां अब ऐसे घरों की पहचान कर रही हैं, जो दोनों कनेक्शन का एक साथ फायदा उठा रहे हैं। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय द्वारा जारी नए आदेश के तहत ऑयल कंपनियों और डिस्ट्रीब्यूटर्स को साफ निर्देश दिए गए हैं कि पीएनजी वाले घरों को नया एलपीजी सिलेंडर जारी या रीफिल न किया जाए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Vi का टॉप मैनेजमेंट बदला! नए चेयरमैन की एंट्री से शेयर में आएगी जान?

दोनों कनेक्शन वाले क्या करें?

  • एलपीजी सिलेंडर सरेंडर करें- अगर आपके घर में पीएनजी (पाइपलाइन गैस) चालू हो चुकी है, तो आपको तुरंत अपना पुराना एलपीजी गैस कनेक्शन सरेंडर (वापस) करना होगा।

  • स्वेच्छा से छोड़ रहे हैं लोग- अब तक देश भर में 43,000 से अधिक उपभोक्ता स्वेच्छा से अपना एलपीजी कनेक्शन सरेंडर कर चुके हैं, लेकिन सरकार के पास मौजूद डेटा के अनुसार ऐसे घरों की संख्या काफी अधिक है।

  • कार्रवाई की चेतावनी- अगर कोई परिवार इस नियम का उल्लंघन करता पाया जाता है, तो उस पर जुर्माना लगाया जा सकता है और बिना किसी पूर्व सूचना के उसका कनेक्शन भी रद्द किया जा सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कई गुना बढ़ा कोफोर्ज का मुनाफा, शेयर में 10% की उछाल, कंपनी ने कैसे किया यह कमाल

वैश्विक संकट का भारत पर असर

भारत अपनी जरूरत का लगभग 88% कच्चा तेल, 50% प्राकृतिक गैस और लगभग 60% एलपीजी विदेशों (मुख्य रूप से सऊदी अरब और यूएई) से आयात करता है। ईरान-इजराइल तनाव और वैश्विक संकट के कारण गैस सप्लाई काफी सीमित हो गई है। इसका असर न केवल घरों पर, बल्कि होटलों, रेस्तरां और कॉमर्शियल यूनिट्स पर भी पड़ रहा है, जहां एलपीजी की कम आपूर्ति के चलते वैकल्पिक ईंधन अपनाने को कहा जा रहा है। इसलिए, अगर आपके पास भी डबल कनेक्शन है, तो परेशानी से बचने के लिए जल्द से जल्द एक कनेक्शन सरेंडर कर दें।

एलपीजी सिलेंडर के आज के रेट

सबसे अधिक घरों में 14.2 किलो वाला सिलेंडर इस्तेमाल होता है। आज दिल्ली में यह एलपीजी सिलेंडर ₹913 में मिल रहा है। वहीं, छोटे परिवार या अस्थायी उपयोग के लिए 5 किलोग्राम का सिलेंडर ₹339 में उपलब्ध है।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,