warning of danger to india s lpg supply tension increases in hormuz strait भारत की LPG सप्लाई पर खतरे की चेतावनी, होर्मुज स्ट्रेट में बढ़ा तनाव, Business Hindi News - Hindustan
More

भारत की LPG सप्लाई पर खतरे की चेतावनी, होर्मुज स्ट्रेट में बढ़ा तनाव

अमेरिकी ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट ने भारत का जिक्र करते हुए कहा कि अरबों लोग खाना बनाने के लिए LPG पर निर्भर हैं, इसलिए सप्लाई बाधित होना गंभीर समस्या बन सकता है।

Wed, 6 May 2026 06:04 AMDrigraj Madheshia लाइव हिन्दुस्तान
share
भारत की LPG सप्लाई पर खतरे की चेतावनी, होर्मुज स्ट्रेट में बढ़ा तनाव

एक बुरी खबर होर्मुज स्ट्रेट से है। डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि अमेरिकी सेना ने ईरान से जुड़े 7 “फास्ट बोट्स” को मार गिराया है। मध्य-पूर्व के अहम समुद्री मार्ग होर्मुज स्ट्रेट में बढ़ते तनाव ने वैश्विक सप्लाई चेन को झटका दिया है। अमेरिकी ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट ने इस पूरे ऑपरेशन को “ह्यूमैनिटेरियन एफर्ट” बताया है। उनका कहना है कि यह कदम सिर्फ ऊर्जा सुरक्षा नहीं, बल्कि खाद्य और जरूरी वस्तुओं की सप्लाई को बचाने के लिए उठाया गया है। उन्होंने खास तौर पर भारत का जिक्र करते हुए कहा कि अरबों लोग खाना बनाने के लिए LPG पर निर्भर हैं, इसलिए सप्लाई बाधित होना गंभीर समस्या बन सकता है।

भारत की रसोई पर संकट: LPG सप्लाई हो सकती है प्रभावित

ब्लूमबर्ग ने अपनी खबर में बताया है कि भारत जैसे देश, जहां बड़ी आबादी खाना बनाने के लिए LPG पर निर्भर है, इस संकट से सीधे प्रभावित हो सकते हैं। अगर होर्मुज से सप्लाई बाधित होती है, तो गैस की कीमतों में बढ़ोतरी और उपलब्धता पर असर पड़ सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:8वें वेतन आयोग को लेकर बड़ा अपडेट: 283% बढ़ सकती है कर्मचारियों की सैलरी

आतंकवाद को बढ़ावा देने वाला सबसे बड़ा देश

चीन पर आरोप लगाते हुए बेसेंट ने कहा कि चीन ईरान से भारी मात्रा में तेल खरीदकर उसे आर्थिक रूप से मजबूत कर रहा है। उन्होंने कहा कि ईरान “आतंकवाद को बढ़ावा देने वाला सबसे बड़ा देश” है और चीन उसकी ऊर्जा खरीदकर उसे फंड कर रहा है। हालांकि, उन्होंने चीन से अपील भी की कि वह इस संकट को खत्म करने में सहयोग करे और ईरान पर दबाव बनाए।

सैन्य तनाव बढ़ा, ट्रंप का बड़ा दावा

डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि अमेरिकी सेना ने ईरान से जुड़े 7 “फास्ट बोट्स” को मार गिराया है। उन्होंने यह भी कहा कि एक दक्षिण कोरियाई जहाज पर हमला हुआ, जिसके बाद अमेरिका ने जवाबी कार्रवाई की। ट्रंप ने दक्षिण कोरिया से इस मिशन में शामिल होने की अपील भी की है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:PM किसान योजना की 23वीं किस्त से पहले आया बड़ा अपडेट! किसानों का जानना जरूरी
ये भी पढ़ें:सेंसेक्स और NSE में 1 दिन की तेजी के बाद फिर गिरावट, लाल निशान पर बंद हुआ बाजार

सप्लाई बहाल करने की कोशिश

अमेरिका का दावा है कि वह इस समुद्री रास्ते को फिर से खोल रहा है। कई तेल टैंकर जल्द ही इस रास्ते से गुजरने लगेंगे। साथ ही UAE और OPEC देशों के उत्पादन बढ़ाने से सप्लाई में सुधार आने की उम्मीद जताई गई है।

बाजार पर असर: इस संकट के चलते ग्लोबल मार्केट में रोजाना 10 मिलियन बैरल तक की कमी देखी जा सकती है। हालांकि अमेरिका का कहना है कि जल्द ही सप्लाई सामान्य हो जाएगी। कुल मिलाकर, होर्मूज स्ट्रेट का यह संकट सिर्फ सैन्य नहीं बल्कि आर्थिक और मानवीय चुनौती भी बनता जा रहा है, जिसका असर भारत की रसोई तक पहुंच सकता है।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,