Netweb Technologies share crossed 3700 rupee from IPO Price of 500 rupee rallied over 600 Percent 500 रुपये का शेयर अब 3700 रुपये के पार, 3 साल से कम में 600% से ज्यादा की तेजी, Business Hindi News - Hindustan
More

500 रुपये का शेयर अब 3700 रुपये के पार, 3 साल से कम में 600% से ज्यादा की तेजी

नेटवेब टेक्नोलॉजीज के शेयर 3 साल से भी कम में 600% से अधिक चढ़ गए हैं। कंपनी के आईपीओ में शेयर का दाम 500 रुपये था। नेटवेब टेक्नोलॉजीज के शेयर शुक्रवार 20 फरवरी को 3750.05 रुपये पर पहुंच गए हैं।

Fri, 20 Feb 2026 05:17 PMVishnu Soni लाइव हिन्दुस्तान
share
500 रुपये का शेयर अब 3700 रुपये के पार, 3 साल से कम में 600% से ज्यादा की तेजी

स्मॉलकैप हार्डवेयर कंपनी नेटवेब टेक्नोलॉजीज इंडिया के शेयर शुक्रवार को BSE में इंट्राडे के दौरान 6 पर्सेंट से अधिक की तेजी के साथ 3750.05 रुपये पर पहुंच गए। पिछले 5 दिन में कंपनी के शेयरों में 22 पर्सेंट से ज्यादा का उछाल आया है। पिछले 6 महीने में नेटवेब टेक्नोलॉजीज के शेयर 80 पर्सेंट से ज्यादा उछल गए हैं। पिछले 3 साल से कम में नेटवेब टेक्नोलॉजीज के शेयरों में तूफानी तेजी आई है। कंपनी के शेयर 3 साल से भी कम में 600 पर्सेंट से अधिक चढ़ गए हैं। नेटवेब टेक्नोलॉजीज के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 4480 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का लो लेवल 1278.85 रुपये है।

IPO में 500 रुपये था शेयर का दाम, अब 3700 के पार शेयर
नेटवेब टेक्नोलॉजीज इंडिया (Netweb Technologies) के आईपीओ में शेयर का दाम 500 रुपये था। कंपनी का आईपीओ दांव लगाने के लिए 17 जुलाई 2023 को खुला था और यह 19 जुलाई तक ओपन रहा। नेटवेब टेक्नोलॉजीज के शेयर 27 जुलाई 2023 को BSE में 942.50 रुपये पर लिस्ट हुए थे और लिस्टिंग वाले दिन कंपनी के शेयर 910.50 रुपये पर बंद हुए। नेटवेब टेक्नोलॉजीज के शेयर 20 फरवरी 2026 को 3750.05 रुपये पर पहुंच गए। 500 रुपये के इश्यू प्राइस के मुकाबले नेटवेब टेक्नोलॉजीज के शेयर 3 साल से कम में 600 पर्सेंट से अधिक उछल गए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:686 करोड़ का मिलेगा रिफंड, 293 रुपये पर पहुंचा शेयर, झुनझुनवाला का है बड़ा दांव

एक साल में 130% से ज्यादा चढ़ गए हैं कंपनी के शेयर
नेटवेब टेक्नोलॉजीज इंडिया (Netweb Technologies) के शेयर पिछले एक साल में 130 पर्सेंट से अधिक उछल गए हैं। स्मॉलकैप हार्डवेयर कंपनी के शेयर 20 फरवरी 2025 को 1618.60 रुपये पर थे। कंपनी के शेयर 20 फरवरी 2026 को 3750.05 रुपये पर जा पहुंचे हैं। पिछले 2 साल में कंपनी के शेयरों में 155 पर्सेंट से अधिक की तेजी देखने को मिली है। नेटवेब टेक्नोलॉजीज इंडिया का मार्केट कैप शुक्रवार 20 फरवरी 2026 को 20,725 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है। दिसंबर 2025 तिमाही के शेयरहोल्डिंग पैटर्न के मुताबिक, कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 71 पर्सेंट है, जबकि पब्लिक शेयरहोल्डिंग 29 पर्सेंट है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:80% से ज्यादा टूट गया शेयर, 30 रुपये के नीचे पहुंचा दाम, अब स्टोर्स घटाएगी कंपनी
ये भी पढ़ें:विदेशी मालिक हो रहा कंपनी से बाहर, रॉकेट सा उड़े शेयर, ₹1000 के करीब पहुंचा दाम

क्या करती है कंपनी
नेटवेब टेक्नोलॉजीज (Netweb Technologies) हाई परफॉर्मेंस कंप्यूटिंग सिस्टम्स को डिजाइन और मैन्युफैक्चरिंग करती है। कंपनी ने खुद को सुपरकंप्यूटर्स, AI सिस्टम्स, प्राइवेट क्लाउड, स्टोरेज सॉल्यूशंस और एंटरप्राइज डेटा सेंटर्स जैसे डिमांडिंग कंप्यूटिंग एनवायरमेंट्स के लिए हार्डवेयर एंड सॉफ्टवेयर के इंड-टू-इंड प्रोवाइंडर के रूप में पोजिशन किया है। कंपनी Tyrone ब्रांड नेम के तहत हाई-परफॉर्मेंस कंप्यूटिंग सिस्टम्स बेचती है, जिसका कंपनी के रेवेन्यू में 35 पर्सेंट से ज्यादा योगदान है। यह बात इकनॉमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट में कही गई है। कंपनी की ऑफरिंग में HPC क्लस्टर्स, GPU-ऑप्टिमाइज्ड कंप्यूटिंग सिस्टम्स शामिल हैं।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,