French bank BNP Paribas bought 5 28 lakh share deal in 64 crore rupee फ्रांस के इस बैंक ने SBI के 5.28 लाख शेयर खरीदे, 64 करोड़ रुपये में हुई डील, किसने बेचा अपना हिस्सा?, Business Hindi News - Hindustan
More

फ्रांस के इस बैंक ने SBI के 5.28 लाख शेयर खरीदे, 64 करोड़ रुपये में हुई डील, किसने बेचा अपना हिस्सा?

State Bank Of India Share: फ्रांस के मल्टीनेशनस बैंक बीएनपी परिबास (BNP Paribas) ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया पर बड़ा दांव खेला है। इस बैंक ने एसबीआई के 5.28 लाख शेयर खरीदे हैं। उन्होंने यह शेयर 64 करोड़ रुपये में खरीदे हैं।

Sat, 28 Feb 2026 11:53 AMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
फ्रांस के इस बैंक ने SBI के 5.28 लाख शेयर खरीदे, 64 करोड़ रुपये में हुई डील, किसने बेचा अपना हिस्सा?

State Bank Of India Share: फ्रांस के मल्टीनेशनस बैंक बीएनपी परिबास (BNP Paribas) ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया पर बड़ा दांव खेला है। इस बैंक ने एसबीआई के 5.28 लाख शेयर खरीदे हैं। उन्होंने यह शेयर 64 करोड़ रुपये में खरीदे हैं। बता दें, Societe Generale की तरफ से शेयरों को बेचा गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सिम कार्ड से लेकर LPG और रेलवे ऐप तक, 1 मार्च से कौन-कौन से नियम बदल रहे

1204 रुपये में खरीदे गए हैं शेयर

यह इन्वेस्टमेंट बीएनपी परिबास फाइनेंशियल मार्केट्स के जरिए की गई है। बीएनपी ने 1204 रुपये प्रति शेयर के हिसाब से शेयरों को खरीदा है। शुक्रवार को एसबीआई के शेयर बीएसई में मार्केट के बंद होने के समय पर 0.60 प्रतिशत की तेजी के साथ 1202 रुपये के लेवल पर बंद हुआ था।

1 साल में एसबीआई के शेयरों का भाव 70% चढ़ा

एसबीआई के शेयरों की कीमतों में बीते 12 महीने में 70 प्रतिशत की तेजी आई है। जोकि निफ्टी के 12 प्रतिशत रिटर्न और सेंसेक्स के 9 प्रतिशत रिटर्न की तुलना में काफी अधिक है। मौजूदा समय में एसबीआई के शेयर 50-डे और 200-डे सिंपल मूविंग एव्रेज के ऊपर ट्रेड कर रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कंपनी दे रही है पहली बार बोनस शेयर, रिकॉर्ड डेट 10 मार्च से पहले, कीमत 50 रुपये

एसबीआई ने हाल ही में टीसीएस को मार्केट कैप के मामले में पछाड़ दिया है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया शेयर बाजार की चौथी सबसे बड़ी कंपनी हो गई है। एसबीआई के आगे रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक और भारती एयरटेल ही है।

बैंक के तिमाही नतीजे कैसे रहे हैं?

एसबीआई का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 24 प्रतिशत बढ़ा है। तीसरी तिमाही में बैंक का नेट प्रॉफिट 21028 करोड़ रुपये रहा है। वहीं, दिसंबर तिमाही के दौरान बैंक का नेट इंटरेस्ट इनकम 9 प्रतिशत की बढ़ोतरी के बाद 45190 करोड़ रुपये रहा। बता दें, एसबीआई का नेट इन्टेरेस्ट मार्जिन 2.99 प्रतिशत रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सुजलॉन एनर्जी के शेयर आज 52 वीक लो लेवल पर पहुंचा, एक्सपर्ट ने खरीद लो

ग्रॉस एनपीए बैंक का 1.57 प्रतिशत पर आ गया है। जोकि सालाना आधार पर 50 बेसिस प्वाइंट कम हुआ है। नेट एनपीए में भी सुधार हुआ है। यह 14 बेसिस प्वाइंट नीचे लुढ़क गया है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,