नवरत्न कंपनी को दनादन मिले 2 बड़े ऑर्डर, 1472% उछल गए हैं कंपनी के शेयर
नवरत्न कंपनी रेल विकास निगम लिमिटेड को दनादन दो ऑर्डर मिले हैं। कंपनी को यह ऑर्डर ईस्ट कोस्ट रेलवे और नॉर्थ ईस्टर्न रेलवे से मिले हैं। कंपनी के शेयर 6 साल में 1472 पर्सेंट उछल गए हैं।

नवरत्न कंपनी रेल विकास निगम लिमिटेड को बुधवार को दनादन 2 ऑर्डर मिले हैं। रेल कंपनी के शेयरों में गुरुवार को हलचल देखने को मिल सकती है। रेल विकास निगम लिमिटेड (RVNL) को एक ऑर्डर नॉर्थ ईस्टर्न रेलवे से मिला है। यह ऑर्डर 129.46 करोड़ रुपये का है। रेल कंपनी को दूसरा ऑर्डर ईस्ट कोस्ट रेलवे से मिला है। कंपनी को मिले इस ऑर्डर की वैल्यू 164.19 करोड़ रुपये है। रेल विकास निगम लिमिटेड के शेयरों में पिछले 6 साल में 1472 पर्सेंट की तूफानी तेजी आई है।
ईस्ट कोस्ट रेलवे से मिला ऑर्डर
रेल विकास निगम लिमिटेड ने बुधवार को एक्सचेंज फाइलिंग में बताया है कि वह ईस्ट कोस्ट रेलवे के एक रेलवे सिग्निंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट के लिए सबसे कम बोली लगाने वाली कंपनी (लोएस्ट बिडर या L1) के रूप में उभरी है। कंपनी को मिला यह ऑर्डर 164.19 करोड़ रुपये का है। इस प्रोजेक्ट में कई स्टेशंस में इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग सिस्टम्स का अल्टरेशंस शामिल है। रेल कंपनी को यह ऑर्डर 18 महीने में पूरा करना है।
नॉर्थ ईस्टर्न रेलवे से मिला ऑर्डर
रेल विकास निगम लिमिटेड (RVNL) ने बुधवार को एक्सचेंज फाइलिंग में बताया है कि वह नॉर्थ ईस्टर्न रेलवे के 129.46 करोड़ रुपये के एक प्रोजेक्ट के लिए लोएस्ट बिडर के रूप में उभरी है। इस प्रोजेक्ट में नॉर्थ ईस्टर्न रेलवे की वाराणसी डिवीजन के वाराणसी-प्रयागराज सेक्शन में 2X25 KV AT ट्रैक्शन फीडिंग सिस्टम के लिए ट्रैक्शन सबस्टेशंस के साथ एसोसिएटेड स्विचिंग पोस्ट्स के डिजाइन, सप्लाई, टेस्टिंग और कमीशनिंग का काम शामिल है। रेल कंपनी को यह ऑर्डर 730 दिन में पूरा करना है।
1472% उछल गए हैं रेल कंपनी के शेयर
नवरत्न कंपनी रेल विकास निगम लिमिटेड के शेयर पिछले 6 साल में 1472 पर्सेंट चढ़ गए हैं। रेल कंपनी के शेयर 22 मई 2020 को 17.15 रुपये पर थे। रेल विकास निगम लिमिटेड के शेयर बुधवार 20 मई 2026 को 269.65 रुपये पर बंद हुए हैं। अगर पिछले 5 साल की बात करें तो रेल कंपनी के शेयरों में 800 पर्सेंट की तेजी देखने को मिली है। पिछले 4 साल में रेल कंपनी के शेयर 691 पर्सेंट उछले हैं। वहीं, पिछले तीन साल में कंपनी के शेयरों में 132 पर्सेंट की तेजी आई है। हालांकि, पिछले एक साल में रेल विकास निगम लिमिटेड के शेयरों में 35 पर्सेंट की गिरावट देखने को मिली है। इस साल अब तक रेल कंपनी के शेयर 25 पर्सेंट लुढ़क गए हैं। रेल विकास निगम लिमिटेड के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 448 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का निचला स्तर 248.25 रुपये है।




साइन इन