Miniratna Dredging Corporation Share rallied over 14 Percent today jumped 33 Percent in 2 days घाटे से मुनाफे में आई मिनीरत्न कंपनी, टर्नओवर का बनाया रिकॉर्ड, 2 दिन में 33% उछले शेयर, Business Hindi News - Hindustan
More

घाटे से मुनाफे में आई मिनीरत्न कंपनी, टर्नओवर का बनाया रिकॉर्ड, 2 दिन में 33% उछले शेयर

ड्रेजिंग कॉरपोरेशन के शेयर बुधवार को 14% से अधिक चढ़कर 1152.70 रुपये पर पहुंच गए हैं। 2 दिन में कंपनी के शेयर 33% उछले हैं। कंपनी घाटे से मुनाफे में आई है और कंपनी ने अब तक का सबसे ज्यादा टर्नओवर हासिल किया है।

Wed, 20 May 2026 03:56 PMVishnu Soni लाइव हिन्दुस्तान
share
घाटे से मुनाफे में आई मिनीरत्न कंपनी, टर्नओवर का बनाया रिकॉर्ड, 2 दिन में 33% उछले शेयर

मिनीरत्न कंपनी ड्रेजिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (DCIL) के शेयरों में जबरदस्त तेजी आई है। ड्रेजिंग कॉरपोरेशन के शेयर बुधवार को BSE में 14 पर्सेंट से अधिक के उछाल के साथ 1152.70 रुपये पर पहुंच गए हैं। 2 दिन में कंपनी के शेयर 33 पर्सेंट उछल गए हैं। चौथी तिमाही के मजबूत नतीजों के बाद ड्रेजिंग कॉरपोरेशन के शेयरों में यह तूफानी तेजी आई है। ड्रेजिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के शेयरों में बुधवार को एवरेज ट्रेडिंग वॉल्यूम 10 गुना से ज्यादा उछल गया। कंपनी के शेयर 30 जनवरी 2026 को 52 हफ्ते के हाई लेवल 1245.90 रुपये पर थे।

घाटे से मुनाफे में आई है कंपनी
मिनीरत्न कंपनी ड्रेजिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया को 31 मार्च 2026 को खत्म हुई तिमाही में 87 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट हुआ है। कंपनी को एक साल पहले की समान अवधि में 25 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। मार्च 2026 तिमाही में कंपनी को ऑपरेशंस से मिलने वाला रेवेन्यू सालाना आधार पर 73.2 पर्सेंट बढ़कर 478 करोड़ रुपये रहा है, जो कि एक साल पहले की समान अवधि में 276 करोड़ रुपये था। चौथी तिमाही में कंपनी का इबिट्डा बढ़कर 143 करोड़ रुपये पहुंच गया है, जो कि एक साल पहले की समान अवधि में 33 करोड़ रुपये था। इबिट्डा मार्जिन भी 12 पर्सेंट से बढ़कर 30 पर्सेंट जा पहुंचा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:24 पैसे का छोटकू शेयर अब 196 रुपये के पार, 217566% की तूफानी तेजी

अब तक का सबसे ज्यादा सालाना टर्नओवर
मिनीरत्न कंपनी ड्रेजिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (DCIL) ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए अब तक का सबसे ज्यादा 1214.09 करोड़ रुपये का सालाना टर्नओवर हासिल किया है। ड्रेजिंग कॉरपोरेशन के मैनेजमेंट का कहना है कि कंपनी अपनी ग्रोथ ट्रजेक्टरी को बनाए रखने और घरेलू ड्रेजिंग सेक्टर में अपनी पोजिशन मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। एक्सचेंज फाइलिंग के मुताबिक, ड्रेजिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया ने वित्त वर्ष 2026-27 के दौरान 1500 करोड़ रुपये का टर्नओवर हासिल करने का लक्ष्य रखा है। ड्रेजिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी, जवाहरलाल नेहरू पोर्ट अथॉरिटी, पारादीप पोर्ट अथॉरिटी और दीनदयाल पोर्ट अथॉरिटी इन चार प्रमुख भारतीय पोर्ट्स के कंसोर्शियम के तहत काम करती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नई ऊंचाई पर पहुंचा डिफेंस शेयर, 3000% की तूफानी तेजी, कंपनी को हुआ बंपर मुनाफा

100% से ज्यादा उछल गए हैं मिनीरत्न कंपनी के शेयर
मिनीरत्न कंपनी ड्रेजिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के शेयर अपने 52 हफ्ते के निचले स्तर से 100 पर्सेंट से अधिक चढ़ गए हैं। ड्रेजिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के शेयर 15 अक्टूबर 2025 को 561.70 रुपये पर थे। मिनीरत्न कंपनी के शेयर 20 मई 2026 को 1152.70 रुपये पर जा पहुंचे हैं। ड्रेजिंग कॉरपोरेशन का मार्केट कैप बुधवार को 3050 करोड़ रुपये के पार जा पहुंचा है।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,