Navratna Company Mazagon Dock Shipbuilders share rallied over 8 Percent today jumped 18 Percent in 2 days 2 दिन में 18% चढ़े नवरत्न कंपनी के शेयर, चर्चा में 99000 करोड़ रुपये की मेगा डिफेंस डील, Business Hindi News - Hindustan
More

2 दिन में 18% चढ़े नवरत्न कंपनी के शेयर, चर्चा में 99000 करोड़ रुपये की मेगा डिफेंस डील

नवरत्न कंपनी मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स के शेयर शुक्रवार को 8% से अधिक के उछाल के साथ 2559 रुपये पर पहुंच गए हैं। कंपनी के शेयरों में गुरुवार को भी रॉकेट सा उछाल आया था। दो दिन में मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स के शेयर 18% चढ़ गए हैं।

Fri, 6 March 2026 12:19 PMVishnu Soni लाइव हिन्दुस्तान
share
2 दिन में 18% चढ़े नवरत्न कंपनी के शेयर, चर्चा में 99000 करोड़ रुपये की मेगा डिफेंस डील

नवरत्न कंपनी मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड के शेयरों में लगातार दूसरे दिन तूफानी तेजी आई है। मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड के शेयर शुक्रवार को BSE में 8 पर्सेंट से अधिक के उछाल के साथ 2559 रुपये पर पहुंच गए हैं। कंपनी के शेयरों में गुरुवार को भी रॉकेट सा उछाल आया था। दो दिन में मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स के शेयर 18 पर्सेंट चढ़ गए हैं। कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स करीब 99000 करोड़ रुपये की मेगा डिफेंस डील का हिस्सा हो सकती है, कंपनी ने इन रिपोर्ट्स से जुड़े डिवेलपमेंट्स के बारे में बताया है और इसी के बाद मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स के शेयरों में यह उछाल आया है।

नवरत्न कंपनी ने साझा किया है यह डीटेल
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इंडियन नेवी 6 एडवांस्ड कन्वेंशनल सबमरीन्स खरीदने के लिए जर्मनी की थिसेनक्रुप मरीन सिस्टम्स (TKMS) के साथ एक एग्रीमेंट करने की तैयारी में है। इन कन्वेंशनल सबमरीन्स को एक टेक्नोलॉजी पार्टनरशिप के तहत मुंबई में मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स बनाएगी। इस रिपोर्ट को लेकर मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स ने स्टॉक एक्सचेंजों को बताया है कि सरकार और मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स के बीच कॉन्ट्रैक्ट निगोशिएशन कमेटी (CNC) निगोशीएशंस पूरे हो गए हैं और सक्षम अथॉरिटी ने मंजूरी के लिए प्रपोजल को सबमिट कर दिया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अनिल अंबानी से जुड़े ठिकानों पर छापे, ED का बड़ा एक्शन, लेकिन शेयरों में तेजी

2150% से ज्यादा उछल गए हैं नवरत्न कंपनी के शेयर
नवरत्न कंपनी मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड के शेयर पिछले पांच साल में 2150 पर्सेंट से अधिक चढ़ गए हैं। मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स के शेयर 5 मार्च 2021 को 110.90 रुपये पर थे। नवरत्न कंपनी के शेयर 6 मार्च 2026 को 2559 रुपये पर जा पहुंचे हैं। पिछले 4 साल में मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स के शेयरों में 1970 पर्सेंट की तूफानी तेजी देखने को मिली है। पिछले 3 साल में कंपनी के शेयर 585 पर्सेंट उछल गए हैं। वहीं, दो साल में कंपनी के शेयरों में 145 पर्सेंट से अधिक की तेजी आई है। मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 3778 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का लो लेवल 2130 रुपये है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:HAL ने इस कंपनी को ₹68 करोड़ का काम, शेयरों में 17% की तेजी, मची है लूट
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:8वें वेतन आयोग में पुरानी पेंशन होगी बहाल? केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खबर

दो टुकड़े में बंट चुका है कंपनी का शेयर
नवरत्न कंपनी मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स (Mazagon Dock Shipbuilders) अपने शेयर को 2 टुकड़े में बांट चुकी है। कंपनी ने दिसंबर 2024 में 10 रुपये फेस वैल्यू वाले अपने शेयर को 5-5 रुपये फेस वैल्यू वाले 2 शेयरों में बांटा है। मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स जहाजों, सबमरीन्स, अलग-अलग तरह के वेसेल्स को बनाने और उनकी रिपेयरिंग करने के बिजनेस में है। चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स का मुनाफा कंसॉलिडेटेड बेसिस पर 9.01 पर्सेंट बढ़कर 879.78 करोड़ रुपये रहा था। वहीं, कंपनी की सेल्स 14.55 पर्सेंट बढ़कर 3601.09 करोड़ रुपये रही है।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,