HAL ने इस कंपनी को ₹68 करोड़ का काम, शेयरों में 17% की तेजी, मची है लूट
बाजार की कमजोर स्थिति के बीच DCX Systems Ltd के शेयरों की कीमतों में 17 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई है। कंपनी के शेयरों में यह उछाल हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड के शेयरों में तेजी के बाद देखने को मिली है।

बाजार की कमजोर स्थिति के बीच DCX Systems Ltd के शेयरों की कीमतों में 17 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई है। कंपनी के शेयरों में यह उछाल हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड के शेयरों में तेजी के बाद देखने को मिली है। बीएसई में आज शुक्रवार को DCX Systems Ltd के शेयर 184.40 रुपये के लेवल पर खुला था। दिन में कंपनी के शेयरों का भाव 17 प्रतिशत की तेजी के बाद 208.55 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गया।
HAL से मिला 68.05 करोड़ रुपये का काम
कंपनी ने एक्सचेंज को दी जानकारी में कहा है कि उन्हें कस्टम आधारित एंटिना का उत्पादन और सप्लाई और एयरबोन एप्लिकेशंस के लिए पावर सप्लाई का काम मिला है। इस वर्क ऑर्डर की कुल कीमत 68.05 करोड़ रुपये है। कंपनी को यह काम हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड से मिला है।
दो सप्ताह पहले कंपनी को 44.06 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला था।
शेयरों का प्रदर्शन पिछले एक साल में कैसा?
बीते एक महीने में DCX Systems Ltd के शेयरों की कीमतों में 22 प्रतिशत की तेजी आई है। वहीं, एक साल में कंपनी के शेयरों का भाव 18 प्रतिशत गिरा है। कंपनी का 52 वीक लो लेवल 363.80 रुपये है। और कंपनी का 52 वीक हाई लेवल 153.55 रुपये है। इस कंपनी का मार्केट कैप 2268 करोड़ रुपये का है।
दो साल में DCX Systems Ltd के शेयरों का भाव 33 प्रतिशत गिरा है। वहीं, तीन साल में कंपनी ने पोजीशनल निवेशकों को 19 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। जोकि सेंसेक्स इंडेक्स के 32 प्रतिशत के रिटर्न की तुलना में काफी कम है।
बीएसई के डाटा के अनुसार कंपनी में 52.16 प्रतिशत हिस्सेदारी प्रमोटर्स के पास है। वहीं, पब्लिक के पास 47.84 प्रतिशत है। पिछली तीन तिमाही के दौरान कंपनी के शेयरहोल्डिंग में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)




साइन इन