Navratna Company BEL bagged 1251 crore rupee order from Defence Ministry company share rallied 843 Percent नवरत्न कंपनी को रक्षा मंत्रालय से मिला बड़ा डिफेंस ऑर्डर, 843% चढ़ गया है शेयर, 3 बार बोनस शेयर भी दे चुकी है कंपनी, Business Hindi News - Hindustan
More

नवरत्न कंपनी को रक्षा मंत्रालय से मिला बड़ा डिफेंस ऑर्डर, 843% चढ़ गया है शेयर, 3 बार बोनस शेयर भी दे चुकी है कंपनी

नवरत्न कंपनी भारत इलेक्ट्रॉनिक्स को रक्षा मंत्रालय से 1251 करोड़ रुपये का बड़ा ऑर्डर मिला है। ऑर्डर के तहत भारत इलेक्ट्रॉनिक्स इंडियन आर्मी को ग्राउंड बेस्ड मोबाइल इलेक्ट्रॉनिक इंटेलीजेंस सिस्टम (GBMES) की सप्लाई करेगी।

Tue, 5 May 2026 06:57 PMVishnu Soni लाइव हिन्दुस्तान
share
नवरत्न कंपनी को रक्षा मंत्रालय से मिला बड़ा डिफेंस ऑर्डर, 843% चढ़ गया है शेयर, 3 बार बोनस शेयर भी दे चुकी है कंपनी

नवरत्न कंपनी भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) को रक्षा मंत्रालय से एक बड़ा ऑर्डर मिला है। भारत इलेक्ट्रॉनिक्स को मिला यह ऑर्डर 1251 करोड़ रुपये का है। इस ऑर्डर के तहत भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड, इंडियन आर्मी को ग्राउंड बेस्ड मोबाइल इलेक्ट्रॉनिक इंटेलीजेंस सिस्टम (GBMES) की सप्लाई करेगी। इस नए ऑर्डर से नवरत्न कंपनी भारत इलेक्ट्रॉनिक्स की ऑर्डर बुक और मजबूत हुई है। कंपनी के शेयर मंगलवार को उछाल के साथ BSE में 433.70 रुपये पर बंद हुए हैं।

क्या है ग्राउंड बेस्ड मोबाइल इलेक्ट्रॉनिक इंटेलीजेंस सिस्टम
ग्राउंड बेस्ड मोबाइल इलेक्ट्रॉनिक इंटेलीजेंस सिस्टम (GBMES) पूरी तरह से स्वदेशी इलेक्ट्रॉनिक इंटेलीजेंस सिस्टम है, जिसे डिफेंस इलेक्ट्रॉनिक्स रिसर्च लैब (DLRL) हैदराबाद से डिजाइन किया है और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) ने इसकी मैन्युफैक्चरिंग की है। यह सिस्टम अलग-अलग तरह के रडार सिग्नल्स को पहचानने, क्लासीफाई (वर्गीकृत करने) करने में सक्षम है। वित्त वर्ष 2026 के लिए भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड का टोटल ऑर्डर इनफ्लो करीब 30000 करोड़ रुपये का था, जिसमें 346 मिलियन डॉलर के एक्सपोर्ट ऑर्डर भी शामिल हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:RBI से मिला बड़ा ऑर्डर, शेयर पर टूट पड़े लोग, नई ऊंचाई पर पहुंचा शेयर

843% उछल गए हैं भारत इलेक्ट्रॉनिक्स के शेयर
नवरत्न कंपनी भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) के शेयर पिछले 5 साल में 843 पर्सेंट चढ़ गए हैं। एयरोस्पेस एंड डिफेंस इंडस्ट्री से जुड़ी इस कंपनी के शेयर 7 मई 2021 को 45.97 रुपये पर थे। भारत इलेक्ट्रॉनिक्स के शेयर 5 मई 2026 को 433.70 रुपये पर बंद हुए हैं। पिछले 4 साल में कंपनी के शेयरों में 470 पर्सेंट की जबरदस्त तेजी देखने को मिली है। अगर पिछले 3 साल की बात करें तो भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड के शेयर 308 पर्सेंट चढ़ गए हैं। दो साल में नवरत्न कंपनी के शेयरों में 91 पर्सेंट की तेजी आई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:45 दिन में वेतन आयोग को लागू करेगी मोदी सरकार, इन कर्मचारियों के लिए बड़ा तोहफा

3 बार बोनस शेयर बांट चुकी है कंपनी
नवरत्न कंपनी भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड अपने शेयरधारकों को 3 बार बोनस शेयर का तोहफा दे चुकी है। भारत इलेक्ट्रॉनिक्स ने सितंबर 2015 में 2:1 के रेशियो में बोनस शेयर दिए। यानी, कंपनी ने हर 1 शेयर पर 2 बोनस शेयर बांटे। भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड ने सितंबर 2017 में 1:10 के रेशियो में बोनस शेयर दिए। यानी, कंपनी ने हर 10 शेयर पर 1 बोनस शेयर दिया। भारत इलेक्ट्रॉनिक्स ने अपना पिछला बोनस शेयर 2:1 के रेशियो में दिया है। यानी, कंपनी ने हर 1 शेयर पर 2 बोनस शेयर अपने निवेशकों को दिए हैं। नवरत्न कंपनी भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड अपने शेयर का बंटवारा भी कर चुकी है। कंपनी ने मार्च 2017 में अपने शेयर को 10 टुकड़ों में बांटा। कंपनी ने 10 रुपये फेस वैल्यू वाले अपने शेयर को 1-1 रुपये फेस वैल्यू वाले 10 शेयरों में बांटा।

(फोटोः प्रतीकात्मक)

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,