1 पर 3 शेयर बोनस दे रही है कंपनी, आज बड़ा दिन, 6 महीने में पैसा किया दोगुना
Bonus Share: Avax Apparels and Ornaments Ltd के शेयर एक्स-बोनस ट्रेड कर रहे हैं। कंपनी ने एक शेयर पर 3 शेयर बोनस के तौर पर देने का फैसला किया है। 6 महीने में इस स्टॉक की कीमतों में 100% से अधिक की तेजी देखने को मिली है।

Bonus Share: Avax Apparels and Ornaments Ltd के शेयर आज स्टॉक मार्केट में एक्स-बोनस ट्रेड करने जा रहा है। कंपनी की तरफ से एक शेयर पर 3 शेयर बोनस के तौर पर देने का फैसला किया गया है। बता दें, यह मल्टीबैगर स्टॉक पहली बार शेयर बाजारों में एक्स-बोनस ट्रेड कर रहा है।
1 शेयर पर 3 शेयर बोनस दे रही कंपनी
एक्सचेंज को दी जानकारी में कंपनी ने बताया है कि 5 रुपये के फेस वैल्यू वाले एक शेयर पर एक शेयर 3 शेयर बोनस के तौर पर देने का फैसला किया गया है। इस बोनस के लिए कंपनी ने 7 अप्रैल 2026 की तारीख को रिकॉर्ड डेट तय किया गया था। जोकि आज है।
इसी साल कंपनी के शेयर एक्स-स्प्लिट ट्रेड किया था। मार्च के महीने में कंपनी के शेयरों का बंटवारा हुआ था। जिसके तब शेयरों को दो टुकड़ों में बांट दिया गया था। जिसके बाद कंपनी के शेयरों की फेस वैल्यू 10 रुपये से घटकर 5 रुपये प्रति शेयर हो गया था।
शेयरों का प्रदर्शन रहा है शानदार
सोमवार को मार्केट के क्लोजिंग के टाइम पर Avax Apparels and Ornaments Ltd के शेयर 5 प्रतिशत की गिरावट के बाद 159.60 रुपये के लेवल पर बंद हुआ था। आज एक्स-बोनस ट्रेड करने की वजह से कंपनी के शेयरों का भाव 39.90 रुपये के लेवल पर था। पिछले एक महीने के दौरान कंपनी के शेयरों की कीमतों में 11.20 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है 3 महीने में यह स्टॉक 65.50 प्रतिशत बढ़ा है।
6 महीने से शेयरों को होल्ड करने वाले निवेशकों को अबतक 152 प्रतिशत का फायदा हुआ है। एक साल में Avax Apparels and Ornaments Ltd के शेयरों का भाव 181 प्रतिशत बढ़ा है।
कंपनी की शेयरहोल्डिंग में कोई बदलाव नहीं
सितंबर 2025 की शेयरहोल्डिंग के अनुसार इस कंपनी में प्रमोटर की हिस्सेदारी 41.97 प्रतिशत है। वहीं, पब्लिक के पास 58.03 प्रतिशत हिस्सा है। पिछली तीन तिमाही के दौरान कंपनी की शेयरहोल्डिंग में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)




साइन इन