multibagger penny stock authum investment infrastructure 6 rs to 430 rs turns 1 lakh rs into 65 lakh rs in five years ₹6 वाले शेयर ने दिया 6400% का शानदार रिटर्न, एक लाख के बन गए ₹65 लाख, Business Hindi News - Hindustan
More

₹6 वाले शेयर ने दिया 6400% का शानदार रिटर्न, एक लाख के बन गए ₹65 लाख

नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनी- ऑथम इन्वेस्टमेंट एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के शेयर गुरुवार को डिमांड में थे। ट्रेडिंग के दौरान शेयर 4 पर्सेंट चढ़कर 450 रुपये पर बंद हुआ। ट्रेडिंग के अंत में शेयर 445.70 रुपये के स्तर पर ठहरा।

Thu, 5 March 2026 05:14 PMDeepak Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
₹6 वाले शेयर ने दिया 6400% का शानदार रिटर्न, एक लाख के बन गए ₹65 लाख

Authum Investment & Infrastructure stock: नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनी- ऑथम इन्वेस्टमेंट एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के शेयर गुरुवार को डिमांड में थे। ट्रेडिंग के दौरान शेयर 4 पर्सेंट चढ़कर 450 रुपये पर बंद हुआ। ट्रेडिंग के अंत में शेयर 445.70 रुपये के स्तर पर ठहरा। बता दें कि पिछले छह वर्षों में कंपनी के शेयर की कीमत करीब ₹6.60 से बढ़कर लगभग ₹430 तक पहुंच गई है। कहने का मतलब है कि इस अवधि में शेयर ने अपने निवेशकों को करीब 6400% का शानदार रिटर्न दिया है। इसी साल यह शेयर ₹683.50 के अपने ऑल-टाइम हाई स्तर तक भी पहुंच चुका है। सितंबर 2025 से फरवरी 2026 के बीच बाजार में भारी बिकवाली के चलते शेयर करीब 25% तक गिर गया था। यह साल की शुरुआत से लगभग 31% नीचे ट्रेड कर रहा है और अपने ऑल-टाइम हाई से करीब 37% करेक्ट हो चुका है।

निवेशक हो गए मालामाल

ऑथम इन्वेस्टमेंट एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के शेयर में तेजी से निवेशकों की संपत्ति में भारी बढ़ोतरी की है। रकम के हिसाब से समझें तो अगर निवेशक ने मार्च 2021 में इस शेयर में ₹1 लाख का निवेश किया होता और उसे अब तक होल्ड रखा होता, तो उसकी निवेश राशि बढ़कर करीब ₹65 लाख तक पहुंच सकती थी। बता दें कि अक्टूबर 2021 में कंपनी के शेयर 1:10 के अनुपात में स्प्लिट हुए थे जबकि जनवरी 2024 में 4:1 के अनुपात में बोनस शेयर भी जारी किए गए थे।

कंपनी के तिमाही नतीजे

वित्त वर्ष 2025-26 की दिसंबर तिमाही में ऑथम इन्वेस्टमेंट एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड का प्रदर्शन दबाव में रहा। कंपनी का प्रॉफिट घटकर ₹168 करोड़ रह गया, जबकि पिछले साल की समान तिमाही में यह ₹545 करोड़ था। दिसंबर तिमाही में कंपनी का राजस्व ऑपरेशंस से रेवेन्यू ₹446 करोड़ रहा जो एक साल पहले ₹618 करोड़ था। वहीं, सितंबर 2025 तिमाही में कंपनी ने ₹595 करोड़ का रेवेन्यू दर्ज किया था।

प्रमोटर के पास कितनी हिस्सेदारी

ऑथम इन्वेस्टमेंट एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के शेयरहोल्डिंग पैटर्न की बात करें तो 65.30 फीसदी हिस्सेदारी प्रमोटर्स के पास है। प्रमोटर में अल्पना संजय डांगी के पास 55,45,45,300 शेयर या 65.30 फीसदी हिस्सेदारी है। प्रमोटर में मेंटर कैपिटल लिमिटेड के पास 3.49 फीसदी हिस्सेदारी या 2,96,48,135 शेयर हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:केमिकल कंपनी के शेयर पर टूटे निवेशक, मजबूत ग्रोथ आउटलुक ने किया अट्रैक्ट
ये भी पढ़ें:डिफेंस की बड़ी डील की खबर, रॉकेट की तरह उड़ा यह शेयर, BSE भी हैरान
ये भी पढ़ें:होली पर इस सरकारी कंपनी ने दिया बड़ा तोहफा, शेयर खरीदने वालों की चांदी

कंपनी की बात करें तो मुख्य रूप से फंड-आधारित गतिविधियों में लगी हुई है। यह कंपनी शेयरों, सिक्योरिटीज, म्यूचुअल फंड्स में निवेश करने के साथ-साथ लोन और एडवांस भी प्रदान करती है। इसके अलावा कंपनी सूचीबद्ध और गैर-सूचीबद्ध कंपनियों, प्राइवेट इक्विटी, रियल एस्टेट एसेट्स और डेट इंस्ट्रूमेंट्स में भी निवेश करती है।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,