MRPL declares interim dividend for FY26 sets March 11 as record date share in focus होली पर इस सरकारी कंपनी ने दिया बड़ा तोहफा, शेयर खरीदने वालों की चांदी, Business Hindi News - Hindustan
More

होली पर इस सरकारी कंपनी ने दिया बड़ा तोहफा, शेयर खरीदने वालों की चांदी

MRPL share price:  होली के मौके पर मैंगलोर रिफाइनरी एंड पेट्रोकेमिकल्स के बोर्ड ने ₹10 मूल्य के प्रत्येक पूर्ण-भुगतान वाले शेयर पर ₹4 का अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है, जो वित्त वर्ष 2026 के लिए 40% बनता है।

Tue, 3 March 2026 11:24 PMDeepak Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
होली पर इस सरकारी कंपनी ने दिया बड़ा तोहफा, शेयर खरीदने वालों की चांदी

MRPL share price: होली के मौके पर सरकारी स्वामित्व वाली मैंगलोर रिफाइनरी एंड पेट्रोकेमिकल्स लिमिटेड (MRPL) ने अपने निवेशकों को एक बड़ा तोहफा देने का ऐलान किया है। दरअसल, कंपनी के निदेशक मंडल ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए अंतरिम डिविडेंड को मंजूरी दी है। मैंगलोर रिफाइनरी एंड पेट्रोकेमिकल्स के बोर्ड ने ₹10 मूल्य के प्रत्येक पूर्ण-भुगतान वाले शेयर पर ₹4 का अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है, जो वित्त वर्ष 2026 के लिए 40% बनता है।

रिकॉर्ड डेट का ऐलान

मैंगलोर रिफाइनरी एंड पेट्रोकेमिकल्स ने अंतरिम डिविडेंड के भुगतान के लिए शेयरधारकों की पात्रता निर्धारित करने को बुधवार, 11 मार्च, 2026 को रिकॉर्ड तिथि निर्धारित की है। पात्र शेयरधारकों को अंतरिम डिविडेंड का भुगतान 2 अप्रैल, 2026 को या उससे पहले किया जाएगा।

कैसे रहे तिमाही नतीजे

मैंगलोर रिफाइनरी एंड पेट्रोकेमिकल्स ने दिसंबर तिमाही के नतीजे भी जारी किया है। इस तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट ₹1,451 करोड़ रहा, जबकि सितंबर तिमाही में यह ₹627 करोड़ था। इस अवधि के लिए राजस्व सितंबर तिमाही से 9% बढ़कर ₹22,684 करोड़ से ₹24,712 करोड़ हो गया। EBITDA सितंबर में ₹1,489 करोड़ से बढ़कर ₹2,784 करोड़ हो गई। EBITDA मार्जिन पिछली तिमाही के 6.6% से लगभग 500 आधार अंक बढ़कर 11.3% हो गया।

कंपनी में नियुक्ति

मैंगलोर रिफाइनरी एंड पेट्रोकेमिकल्स लिमिटेड (MRPL) ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन लिमिटेड (ONGC) की सहायक कंपनी है। इसके साथ ही, बोर्ड ने एम/एस कुमार नरेश सिन्हा एंड एसोसिएट्स, प्रैक्टिसिंग कंपनी सेक्रेटरी को पांच लगातार वर्षों (FY 2026-27 से FY 2030-31 तक) के लिए कंपनी के सेक्रेटेरियल ऑडिटर के रूप में नियुक्त करने की सिफारिश की है, जिसे आगामी वार्षिक साधारण सभा में शेयरधारकों की मंजूरी के लिए रखा जाएगा।

शेयर का परफॉर्मेंस

बीएसई इंडेक्स पर मैंगलोर रिफाइनरी एंड पेट्रोकेमिकल्स लिमिटेड के शेयर सोमवार (2 मार्च) को ₹187.95 पर बंद हुए, जो ₹8.70 या 4.42% की गिरावट थी। मार्च 2025 में शेयर की कीमत 98.95 रुपये थी। शेयर 203.75 रुपये तक गया है। यह दोनों भाव शेयर के 52 हफ्ते का हाई और लो है।

शेयरहोल्डिंग पैटर्न

कंपनी के शेयरहोल्डिंग पैटर्न की बात करें तो प्रमोटर्स के पास 88.58 फीसदी हिस्सेदारी है। वहीं, पब्लिक शेयरहोल्डिंग 11.42 फीसदी की है। प्रमोटर्स में ओएनजीसी के पास 1,25,53,54,097 शेयर या 71.63 फीसदी हिस्सेदारी है। वहीं, हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन के पास 29,71,53,518 शेयर या 16.96 फीसदी हिस्सेदारी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अचानक 5000 रुपये सस्ता हुआ सोना, चांदी में भी 6% की भारी गिरावट
ये भी पढ़ें:25% बढ़ने वाला है ₹72 का शेयर, ब्रोकरेज ने कहा- मुनाफे के लिए खरीद लो
ये भी पढ़ें:4 मार्च को होली पर शेयर बाजार में ट्रेडिंग होगी या नहीं? अभी जान लीजिए

मैंगलोर रिफाइनरी ने बीती तिमाही में 47 लाख टन कच्चे तेल का प्रसंस्करण किया। इसके साथ ही कंपनी ने मंगलूरू में आईएसपीआरएल कैवर्न इकाई में कच्चे तेल का भंडारण भी शुरू किया।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,