Mazagon Dock share hit upper circuit amid report of 99000 crore rs defence deal bse clarification sought check detail डिफेंस की बड़ी डील की खबर, रॉकेट की तरह उड़ा यह शेयर, BSE भी हैरान, Business Hindi News - Hindustan
More

डिफेंस की बड़ी डील की खबर, रॉकेट की तरह उड़ा यह शेयर, BSE भी हैरान

लगातार तीन दिन की गिरावट के बाद यह शेयर 6 प्रतिशत चढ़ गया। शेयर में यह उछाल 99,000 करोड़ रुपये के रक्षा सौदे से जुड़ी खबरों के बीच आया। शेयर में आई तेजी पर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज यानी बीएसई ने कंपनी से जवाब भी मांगा है।

Thu, 5 March 2026 02:35 PMDeepak Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
डिफेंस की बड़ी डील की खबर, रॉकेट की तरह उड़ा यह शेयर, BSE भी हैरान

Mazagon Dock share price: कई दिनों की गिरावट के बाद गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार में खरीदारी वाला माहौल था। इस माहौल के बीच डिफेंस कंपनी-मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड के शेयर को खरीदने की लूट मच गई। लगातार तीन दिन की गिरावट के बाद यह शेयर 6 प्रतिशत चढ़ गया। शेयर में यह उछाल 99,000 करोड़ रुपये के रक्षा सौदे से जुड़ी खबरों के बीच आया। शेयर में आई तेजी पर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज यानी बीएसई ने कंपनी से जवाब भी मांगा है।

शेयर का परफॉर्मेंस

मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड के शेयर बीएसई पर 10 प्रतिशत बढ़कर 2412.50 रुपये के उच्चतम स्तर पर पहुंच गए। इस दौरान शेयर में अपर सर्किट भी लग गया। शेयर में अचानक आई तेजी को लेकर बीएसई ने कंपनी से जवाब मांगा है। बीएसई ने मीडिया रिपोर्ट का हवाला देकर कंपनी से पुष्टि करने को कहा है। इस शेयर के 52 हफ्ते के हाई की बात करें तो 3,778 रुपये है। वहीं, शेयर के 52 हफ्ते का लो 2,130 रुपये है।

क्या है मामला?

खबरों के मुताबिक भारतीय नौसेना कथित तौर पर थिसेनक्रुप मरीन सिस्टम्स से छह जर्मन पनडुब्बियों के डील को अंतिम रूप देने की तैयारी कर रही थी। टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के अनुसार, इन पनडुब्बियों का निर्माण मुंबई में मझगांव डॉक द्वारा किया जाएगा। जर्मनी की थिसेनक्रुप मरीन सिस्टम्स (टीकेएमएस) ने 2025 में भारत में छह अपग्रेडेड पारंपरिक पनडुब्बियों के निर्माण को प्रोजेक्ट 75(I) के लिए मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड के साथ कॉन्ट्रैक्ट वार्ता शुरू की थी। यह डील देश का अब तक का सबसे बड़ा रक्षा अधिग्रहण होने की उम्मीद थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:होली पर इस सरकारी कंपनी ने दिया बड़ा तोहफा, शेयर खरीदने वालों की चांदी
ये भी पढ़ें:अचानक 5000 रुपये सस्ता हुआ सोना, चांदी में भी 6% की भारी गिरावट

प्रोजेक्ट 75(I) के तहत, टीकेएमएस द्वारा डिजाइन की गई छह अत्याधुनिक पनडुब्बियों का लाइसेंस के तहत मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स द्वारा भारत में निर्माण किया जाना था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:4 मार्च को होली पर शेयर बाजार में ट्रेडिंग होगी या नहीं? अभी जान लीजिए

कैसे रहे तिमाही नतीजे

हाल ही में मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स ने दिसंबर तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। सरकारी स्वामित्व वाली रक्षा पोत निर्माता कंपनी का मुनाफा वित्त वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही में पिछले वर्ष की इसी तिमाही के ₹807 करोड़ की तुलना में 9% बढ़कर ₹879.8 करोड़ हो गया। परिचालन से राजस्व में इस तिमाही में 14.6% की वृद्धि हुई और यह ₹3,601 करोड़ तक पहुंच गया, जो एक वर्ष पहले के ₹3,143.6 करोड़ से अधिक है। वित्त वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही में EBITDA में वार्षिक आधार पर 8.5% की वृद्धि हुई और यह ₹887 करोड़ तक पहुंच गया जबकि पिछले वर्ष की इसी अवधि में यह ₹817.3 करोड़ था। हालांकि, EBITDA मार्जिन वित्त वर्ष 2025 की तीसरी तिमाही के 26% से घटकर 24.6% हो गया, जो इस तिमाही में बढ़ी हुई इनपुट लागत और परिचालन व्यय को दर्शाता है।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,