मुकुल अग्रवाल के पोर्टफोलियो में कौन सी कंपनी के शेयर हुए IN और OUT, देखें लिस्ट
दिग्गज निवेशक मुकुल अग्रवाल का पोर्टफोलियो 6500 करोड़ रुपये का है। दिसंबर तिमाही के दौरान उनके पोर्टफोलियो में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। आइए जानते हैं कि कौन सी कंपनी के शेयर मुकुल अग्रवाल के पोर्टफोलियो में एंट्री किए हैं। और कौन से आउट हुए हैं।

दिग्गज निवेशक मुकुल अग्रवाल का पोर्टफोलियो 6500 करोड़ रुपये का है। दिसंबर तिमाही के दौरान उनके पोर्टफोलियो में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। आइए जानते हैं कि कौन सी कंपनी के शेयर मुकुल अग्रवाल के पोर्टफोलियो में एंट्री किए हैं। और कौन से आउट हुए हैं।
हिंदुस्तान कंस्ट्रक्शन
मुकुल अग्रवाल ने दिसंबर तिमाही में इस कंपनी को अपने पोर्टफोलियों में शामिल किया है। इकनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने कुल 4.40 करोड़ शेयर खरीदे हैं। इस खरीद के बाद उनके पास कुल 1.68 प्रतिशत हिस्सा हो गया है। बता दें, बीते एक साल में हिंदुस्तान कंस्ट्रक्शन के शेयरों की कीमतों में 30 प्रतिशत की गिरावट आई है।
2- अलकार्गो लॉजिस्टिक (Alcargo Logistics)
बीते एक साल में यह स्टॉक 80 प्रतिशत गिरा है। अग्रवाल की तरफ से 2.9 प्रतिशत हिस्सा कंपनी का खरीदा गया है। बता दें, यह एक लॉजिस्टिक कंपनी है।
3- सन फार्मा (Sun Pharma)
कंपनी में मुकुल अग्रवाल ने 1.3 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल की है। पिछले एक साल में यह स्टॉक 30 प्रतिशत लुढ़क चुका है। बता दें, सनफार्मा भारत की दिग्गज फार्मास्युटिकल कंपनियों में से एक है।
4- वासा डेंटीसिटी
मुकुल अग्रवाल की तरफ से 0.4 प्रतिशत हिस्सेदारी कंपनी में बढ़ाई गई है। जिसकी वजह से दिसंबर 2025 में उनकी कंपनी में हिस्सेदारी बढ़कर 2.4 प्रतिशत हो गई है। यह देश की लीडिंग ई-कॉमर्स कंपनी में से एक है।
5- विक्रान इंजीनियरिंग
दिग्गज निवेशक ने इस कंपनी में भी हिस्सेदारी बढ़ाई है। उन्होंने दिसंबर तिमाही के दौरान 0.20 प्रतिशत हिस्सा और खरीदा है। बता दें, यह स्टॉक अपने इश्यू प्राइस 97 रुपये से 10 प्रतिशत नीचे आकर ट्रेड कर रहा है।
6- एन आर अग्रवाल
कंपनी में मुकुल अग्रवाल ने 0.1 प्रतिशत हिस्सेदारी तीसरी तिमाही में बढ़ाया है। मौजूदा समय में कंपनी का शेयर 52 वीक हाई से 20 प्रतिशत की गिरावट के साथ ट्रेड कर रहा है।
7- Monolithisch
दिसंबर तिमाही की शेयरहोल्डिंग के अनुसार में कंपनी में मुकुल अग्रवाल की कुल हिस्सेदारी 2.76 प्रतिशत हो गई है। उन्होंने 0.2 प्रतिशत हिस्सा घटाया है। मौजूदा समय में कंपनी का शेयर 52 वीक हाई से 20.50 प्रतिशत की गिरावट के साथ ट्रेड कर रहा है।
8- पर्ल ग्लोबल
तीसरी तिमाही के दौरान पर्ल ग्लोबल में उन्होंने 0.20 प्रतिशत हिस्सेदारी को घटाया है। जनवरी के महीने में अबतक यह स्टॉक 15 प्रतिशत टूट चुका है।
9- इंफोबिंस टेक्नोलॉजी
मुकुल अग्रवाल ने 0.20 प्रतिशत हिस्सेदारी कंपनी में घटाई है। जिसके बाद उनका हिस्सा घटकर 3.9 प्रतिशत हो गया है।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)




साइन इन