Shayona Engineering IPO subscribed 100 percent GMP is zero 2 दिन में 100% भरा IPO, ग्रे मार्केट ने बढ़ाई टेंशन, दांव लगाने का एक और मौका, Business Hindi News - Hindustan
More

2 दिन में 100% भरा IPO, ग्रे मार्केट ने बढ़ाई टेंशन, दांव लगाने का एक और मौका

Shayona Engineering IPO को अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। कंपनी का आईपीओ को पहले दो दिन में ही पूरा भर गया है। इस एसएमई आईपीओ को पहले दिन 1.36 गुना सब्सक्राइब किया गया है। वहीं, रिटेल कैटगरी में आईपीओ में 1.18 गुना सब्सक्राइब किया गया।

Sun, 25 Jan 2026 09:35 AMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
2 दिन में 100% भरा IPO, ग्रे मार्केट ने बढ़ाई टेंशन, दांव लगाने का एक और मौका

Shayona Engineering IPO को अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। कंपनी का आईपीओ को पहले दो दिन में ही पूरा भर गया है। इस एसएमई आईपीओ को पहले दिन 1.36 गुना सब्सक्राइब किया गया है। वहीं, रिटेल कैटगरी में आईपीओ में 1.18 गुना सब्सक्राइब किया गया। क्यूआईबी कैटगरी में भी यह 3.33 गुना सब्सक्राइब किया गया है। वहीं, एनआईआई में यह आईपीओ 1.67 गुना सब्सक्राइब किया गया है।

क्या है प्राइस बैंड?

Shayona Engineering IPO का प्राइस बैंड 140 रुपये से 144 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। कंपनी ने 1000 शेयरों का एक लॉट बनाया है। रिटेल निवेशकों के लिए कम से कम 2000 शेयरों पर दांव लगाना होगा। जिसकी वजह से निवेशकों को कम से कम 288000 रुपये का इंवेस्टमेंट करना होगा। बता दें, यह आईपीओ 22 जनवरी को खुला था। निवेशकों के पास 27 जनवरी तक दांव लगाने का मौका मिलेगा। कंपनी की लिस्टिंग बीएसई एसएमई में होगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:5वीं बार बोनस शेयर दे रहा पेनी स्टॉक, रिकॉर्ड डेट नजदीक

इस एसएमई आईपीओ का साइज 14.86 करोड़ रुपये का है। कंपनी का आईपीओ पूरी तरह से फ्रेश शेयरों पर आधारित है। कंपनी आईपीओ के जरिए 10 लाख नए शेयर जारी करेगी। बता दें, आईपीओ के जरिए मौजूदा निवेशक एक भी शेयर नहीं बेच रहे हैं।

ग्रे मार्केट में स्थिति खराब

इंवेस्टर्स गेन की रिपोर्ट के अनुसार ग्रे मार्केट में कंपनी का आईपीओ जीरो रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। आईपीओ के जीएमपी में शुरू से ही हलचल देखने को नहीं मिल रहा है।

इस कंपनी की स्थापना 2017 में हुई थी। कंपनी ने होरिजोन मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड को बुक रनिंग लीड मैनेजर नियुक्त किया है। वहीं, केफिन टेक्नोलॉजी लिमिटेड का रजिस्ट्रार नियुक्त किया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अशीष कचोलिया, मुकुल अग्रवाल और विजय केडिया ने Q3 में इन कंपनियों पर लगाया पैसा

आईपीओ के पैसे के जरिए कंपनी मौजूदा लोन का भुगतान करेगी। इस समय में कंपनी के ऊपर 2.17 करोड़ रुपये का कर्ज है। वहीं, वर्किंग कैपिटल के लिए 4 करोड़ रुपये दिए जाएंगे।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,