इस बैंक ने तिमाही नतीजों का किया ऐलान, नेट प्रॉफिट में 20% का इजाफा, शेयरों पर रखें नजर
Dhanlaxmi Bank Ltd Q3 Result: शनिवार को धनलक्ष्मी बैंक ने तिमाही नतीजों का ऐलान किया। बैंक की तरफ से दी जानकारी में कहा गया है कि उनके नेट प्रॉफिट में इस बार सालाना आधार पर 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।

Dhanlaxmi Bank Ltd Q3 Result: शनिवार को धनलक्ष्मी बैंक ने तिमाही नतीजों का ऐलान किया। बैंक की तरफ से दी जानकारी में कहा गया है कि उनके नेट प्रॉफिट में इस बार सालाना आधार पर 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। अक्टूबर से दिसंबर 2025 के दौरान बैंक का नेट प्रॉफिट 24 करोड़ रुपये रहा है। एक साल पहले इसी तिमाही में बैंक का नेट प्रॉफिट 20 करोड़ रुपये रहा था।
कंपनी का टोटल इनकम तीसरी तिमाही में 456 करोड़ रुपये रहा है। पिछले वित्त वर्ष में दिसंबर तिमाही के दौरान कंपनी की कमाई 377 करोड़ रुपये रहा था। दिसंबर क्वार्टर में कंपनी का नेट इंटरेस्ट इनकम 154 करोड़ रुपये रहा है। पिछले वित्त वर्ष के दिसंबर क्वार्टर में यह 128 करोड़ रुपये रहा था।
शेयरों की क्या है स्थिति?
धनलक्ष्मी बैंक लिमिटेड के शेयर शुक्रवार को 2.87 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24.03 रुपये के लेवल पर बंद हुए थे। बीते 6 महीने के दौरान कंपनी के शेयरों की कीमतों में 4.49 प्रतिशत टूट चुका है। बैंक का 52 वीक हाई 33.38 रुपये है। धनलक्ष्मी बैंक का 52 वीक लो लेवल 22.01 रुपये है। बैंक का मार्केट कैप 948 करोड़ रुपये का है। बता दें, वहीं, दो साल में कंपनी के शेयरों का भाव 35 प्रतिशत गिरा है।
तीन साल में कंपनी के शेयरों का भाव 57 प्रतिशत बढ़ा है। वहीं, 5 साल में इस बैंक के शेयरों की कीमतों में 115 प्रतिशत की तेजी आई है। बता दें, धनलक्ष्मी ने आखिरी बार निवेशकों को 2011 में डिविडेंड दिया था। तब कंपनी ने एक शेयर पर 50 पैसे का डिविडेंड दिया था।
बीएसई के डाटा के अनुसार बैंक में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी शून्य है। दिसंबर 2025 की शेयरहोल्डिंग के अनुसार इस बैंक में पब्लिक का हिस्सा 100 प्रतिशत है।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)




साइन इन