mukesh ambani led reliance announces AGM date on 19 june updates on jio ipo in focus check मुकेश अंबानी की रिलायंस ने 19 जून को बुलाई अहम बैठक, जियो IPO पर होगा ऐलान?, Business Hindi News - Hindustan
More

मुकेश अंबानी की रिलायंस ने 19 जून को बुलाई अहम बैठक, जियो IPO पर होगा ऐलान?

रिलायंस इंडस्ट्रीज ने सालाना आम बैठक 19 जून, 2026 के लिए तय की है। यह सालाना आम बैठक ऐसे समय में हो रही है, जब निवेशक जियो के आईपीओ का इंतजार कर रहे हैं।

Wed, 27 May 2026 06:47 PMDeepak Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
मुकेश अंबानी की रिलायंस ने 19 जून को बुलाई अहम बैठक, जियो IPO पर होगा ऐलान?

मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) ने अपनी 49वीं सालाना आम बैठक (AGM) का ऐलान कर दिया है। इस बैठक में जियो आईपीओ को लेकर कुछ अहम ऐलान होने की संभावना है। आइए बैठक और आईपीओ से जुड़े डिटेल जान लेते हैं।

कब है सालाना आम बैठक?

रिलायंस इंडस्ट्रीज ने सालाना आम बैठक 19 जून, 2026 के लिए तय की है। कंपनी ने एक एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि यह सालाना आम बैठक 19 जून को दोपहर 2 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग और दूसरे ऑडियो-विजुअल तरीकों से होगी। इसके अलावा, रिलायंस ने वित्त वर्ष 2026 के लिए डिविडेंड पाने के हकदार शेयरहोल्डर्स को तय करने के लिए 5 जून की तारीख रिकॉर्ड डेट के तौर पर तय की है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अडानी की इस कंपनी ने दिखाया दम, इंफोसिस को मार्केट कैपिटल में पछाड़ा

आपको बता दें कि कंपनी के बोर्ड ने इससे पहले मार्च 2026 को खत्म हुए वित्त वर्ष के लिए प्रति शेयर 6 रुपये के डिविडेंड की सिफारिश की थी। अगर सालाना आम बैठक में इस डिविडेंड को मंजूरी मिल जाती है तो सात दिनों के अंदर इसका भुगतान कर दिया जाएगा। सालाना आम बैठक प्रस्तावों पर वोट देने के योग्य शेयरधारकों को तय करने के लिए 12 जून की तारीख कट-ऑफ डेट के तौर पर तय की गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रिकॉर्ड रेवेन्यू लेकिन हमने की छंटनी… दिग्गज कंपनी के CEO ने बताया असल कारण
ये भी पढ़ें:रेलवे से जुड़ी कंपनी ने दिया ऑर्डर तो तूफान बना शेयर, एक महीने से कर रहा मालामाल

यह सालाना आम बैठक ऐसे समय में हो रही है, जब निवेशक जियो के आईपीओ का इंतजार कर रहे हैं। ऐसा माना जा रहा है कि जियो प्लेटफॉर्म्स का आईपीओ दस्तावेज सेबी को जून के मध्य या आखिरी तक जमा कर दिया जाएगा। इससे पहले कंपनी ने आकाश अंबानी को प्रबंध निदेशक नियुक्त किया है। आकाश अंबानी को नौ अप्रैल 2026 से प्रभावी पांच वर्ष की अवधि के लिए कंपनी का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है।

बता दें कि आकाश अंबानी अक्टूबर 2014 से जियो प्लेटफॉर्म्स की दूरसंचार इकाई रिलायंस जियो इन्फोकॉम के निदेशक मंडल में शामिल हैं। जून 2022 में उन्हें रिलायंस जियो इन्फोकॉम का चेयरमैन बनाया गया था। उनके कार्यकाल के दौरान कंपनी ने 2016 में सेवा शुरू होने के छह महीने से भी कम समय में 10 करोड़ ग्राहकों का आंकड़ा पार किया। कंपनी ने वित्त वर्ष 2025-26 में 30,000 करोड़ रुपये से अधिक का लाभ और 1.46 लाख करोड़ रुपये का राजस्व दर्ज किया था।

रिलायंस के नतीजे

रिलायंस इंडस्ट्रीज ने इससे पहले मार्च तिमाही के लिए अपने कंसोलिडेटेड प्रॉफिट में 13% की सालाना (YoY) गिरावट दर्ज की थी। यह प्रॉफिट पिछले साल के ₹19,407 करोड़ के मुकाबले घटकर ₹16,971 करोड़ रह गया था। इस तिमाही के दौरान परिचालन से होने वाली आय में 13% की बढ़ोतरी हुई और यह ₹2.98 लाख करोड़ तक पहुंच गई।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,