Multibagger stock HFCL hits 52 week high jumps 9 percent on 135 cr rs railtel order detail is here रेलवे से जुड़ी कंपनी ने दिया ऑर्डर तो तूफान बना शेयर, एक महीने से कर रहा मालामाल, Business Hindi News - Hindustan
More

रेलवे से जुड़ी कंपनी ने दिया ऑर्डर तो तूफान बना शेयर, एक महीने से कर रहा मालामाल

HFCL लिमिटेड के शेयर परफॉर्मेंस की बात करें तो 161.80 रुपये की पिछली क्लोजिंग के मुकाबले करीब 9 प्रतिशत उछलकर 176.50 रुपये पर पहुंच गया। शेयर में यह तेजी कंपनी को रेलवे के एक नवरत्न PSU से ऑर्डर मिलने के बाद आई।

Wed, 27 May 2026 03:08 PMDeepak Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
रेलवे से जुड़ी कंपनी ने दिया ऑर्डर तो तूफान बना शेयर, एक महीने से कर रहा मालामाल

HFCL share price: बाजार में सुस्ती के बीच टेलीकॉम इक्युपमेंट बनाने वाली कंपनी HFCL लिमिटेड के शेयर में बुधवार को तूफानी तेजी देखने को मिली। सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन इस कंपनी के शेयर 9 प्रतिशत बढ़कर 52 हफ्ते के नए उच्चतम स्तर पर पहुंच गए। शेयर में यह तेजी HFCL लिमिटेड को रेलवे के एक नवरत्न PSU से ऑर्डर मिलने के बाद आई।

शेयर का परफॉर्मेंस

HFCL लिमिटेड के शेयर परफॉर्मेंस की बात करें तो 161.80 रुपये की पिछली क्लोजिंग के मुकाबले करीब 9 प्रतिशत उछलकर 176.50 रुपये पर पहुंच गया। जनवरी महीने में शेयर 59.83 रुपये पर था। यह शेयर के 52 हफ्ते का लो है। पिछले एक महीने में, HFCL के शेयरों में 63 प्रतिशत की तेजी आई है। इस साल अब तक शेयर ने 152 प्रतिशत का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है।

कंपनी को मिला है ऑर्डर

HFCL के शेयर में तेजी ऐसे में कंपनी को रेलटेल कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड से ₹135.09 करोड़ का एक परचेज ऑर्डर मिला है। यह ऑर्डर भारतीय रक्षा बलों के डेटा सेंटरों के लिए सुरक्षित ऑपरेशन (OPS) नेटवर्क के कार्यान्वयन प्रोजेक्ट के एनुअल मेंटेनेंस कॉन्ट्रैक्ट के लिए है। HFCL ने इससे पहले रेलटेल द्वारा दिए गए एक प्रोजेक्ट के तहत भारतीय रक्षा बलों के लिए सुरक्षित OPS नेटवर्क के कार्यान्वयन का काम किया था। कंपनी ने पूरे देश में भारतीय रक्षा प्रतिष्ठानों में एक केंद्रीय डेटा सेंटर और 120 मिनी डेटा सेंटरों के डिजायन, आपूर्ति, स्थापना और कमीशनिंग का काम पूरा किया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:विवादों के बीच चर्चा में आई टाटा की यह बैठक, समूह की घाटे वाली कंपनियों पर मंथन

इस महीने कंपनी के लिए यह चौथा ऑर्डर है। इससे पहले 16 मई को HFCL ने अपनी विदेशी पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी के माध्यम से एक अंतरराष्ट्रीय ग्राहक से ऑप्टिकल फाइबर केबल की आपूर्ति के लिए 11.07 मिलियन डॉलर (₹106.19 करोड़) का एक निर्यात ऑर्डर हासिल किया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मारुति सुजुकी में वर्क फ्रॉम होम लागू, पीएम मोदी की अपील का असर
ये भी पढ़ें:रिकॉर्ड रेवेन्यू लेकिन हमने की छंटनी… दिग्गज कंपनी के CEO ने बताया असल कारण

इससे पहले, 11 मई को कंपनी ने एक अंतरराष्ट्रीय ग्राहक से ऑप्टिकल फाइबर केबल की आपूर्ति के लिए 19.32 मिलियन डॉलर (₹183.95 करोड़) का एक निर्यात ऑर्डर जीता था। वहीं, 4 मई को कंपनी को एक प्रमुख निजी दूरसंचार ऑपरेटर से ऑप्टिकल फाइबर केबल की आपूर्ति के लिए ₹84.23 करोड़ के खरीद ऑर्डर मिले थे।

इसके अलावा, HFCL ने 14 मई को स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में कहा कि कंपनी के बोर्ड ने आंध्र प्रदेश के श्री सत्य जिले में मल्टी-मोड हैंड ग्रेनेड (MMHG) और इसी तरह के उत्पादों के निर्माण के लिए एक डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग फैसलिटीज स्थापित करने को मंजूरी दे दी है। इसके लिए कुल खर्च ₹230 करोड़ होगा।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,