Adani Power surpasses Infosys in market capitalisation what reason behind know here अडानी की इस कंपनी ने दिखाया दम, इंफोसिस को मार्केट कैपिटल में पछाड़ा, Business Hindi News - Hindustan
More

अडानी की इस कंपनी ने दिखाया दम, इंफोसिस को मार्केट कैपिटल में पछाड़ा

अडानी पावर को बड़ी सफलता मिली है। कंपनी ने मार्केट कैपिटलाइजेशन के मामले में आईटी सेक्टर की दिग्गज इंफोसिस को पछाड़ दिया है। अडानी पावर शेयर की बात करें तो बुधवार को 1.72% उछलकर 248.75 रुपये पर बंद हुआ।

Wed, 27 May 2026 06:25 PMDeepak Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
अडानी की इस कंपनी ने दिखाया दम, इंफोसिस को मार्केट कैपिटल में पछाड़ा

Adani Power share price: गौतम अडानी समूह की कंपनी अडानी पावर को बड़ी सफलता मिली है। इस कंपनी ने मार्केट कैपिटलाइजेशन के मामले में आईटी सेक्टर की दिग्गज इंफोसिस को पछाड़ दिया है। बता दें कि अडानी पावर के शेयर ने साल 2026 में निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया है। वहीं, इंफोसिस के शेयर दबाव में रहे हैं।

अडानी पावर का परफॉर्मेंस

अडानी पावर शेयर की बात करें तो बुधवार को 1.72% उछलकर 248.75 रुपये पर बंद हुआ। इंट्रा-डे में शेयर 252.60 रुपये तक पहुंच गया। यह शेयर के 52 हफ्ते का हाई है। मार्केट कैपिटल की बात करें 4,79,706.78 करोड़ रुपये है। इंफोसिस का मार्केट कैपिटलाइजेशन 4.72 लाख करोड़ रुपये के आस-पास है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मारुति सुजुकी में वर्क फ्रॉम होम लागू, पीएम मोदी की अपील का असर

बता दें कि अडानी पावर ने अब इंफोसिस को पीछे छोड़ते हुए भारत की 11वीं सबसे ज्यादा वैल्यू वाली कंपनी का दर्जा हासिल कर लिया है। गर्मी के मौसम में बिजली की मांग तेजी से बढ़ी है। इस वजह से पावर स्टॉक्स को बढ़ावा मिला। अडानी पावर के शेयर भी इससे अछूते नहीं रहे। इस स्टॉक में एक हफ्ते में 13% से ज्यादा की तेजी आई और इसने एक साल में 126% का रिटर्न दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शेयर बाजार में गुरुवार को ठप रहेगी ट्रेडिंग, वजह क्या है?

पिछले साल जून में शेयर 105.66 रुपये पर था। यह शेयर के 52 हफ्ते का लो है। साल 2026 में इस शेयर में अब तक लगभग 68% की जबरदस्त तेजी आई है। इस शेयर ने तीन साल में 384% और पांच साल में 1213% की बढ़त देखी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रिकॉर्ड रेवेन्यू लेकिन हमने की छंटनी… दिग्गज कंपनी के CEO ने बताया असल कारण

एक साल से इंफोसिस के शेयरों में गिरावट देखी गई है। इस महीने की शुरुआत में IT शेयरों की कीमतें तीन साल के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गईं। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि OpenAI द्वारा एक नए AI वेंचर की घोषणा के बाद प्रमुख IT कंपनियों के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से पैदा होने वाले खतरे को लेकर निवेशकों की घबराहट फिर से बढ़ गई थी।

शेयर का परफॉर्मेंस

इंफोसिस के शेयर की बात करें तो पिछली क्लोजिंग 1,167.45 रुपये पर थी। इसके शेयर का इंट्रा-डे हाई 1,167.20 रुपये है। शेयर की क्लोजिंग मामूली गिरावट के साथ 1159.15 रुपये पर हुई। फरवरी 2026 में शेयर 1,727.85 रुपये पर पहुंच गया। यह शेयर के 52 हफ्ते का हाई है। इंफोसिस के शेयर के 52 हफ्ते का लो 1,089.10 रुपये है।

इंफोसिस के शेयरों में एक हफ्ते में लगभग 3% और एक साल में 26% की गिरावट आई है। लंबी अवधि की बात करें तो, इस स्टॉक में तीन साल में 12% और पांच साल में 17% की गिरावट दर्ज की गई है।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,