Mukesh Ambani draws zero salary again 6th straight year detail here लगातार 6वें साल मुकेश अंबानी ने नहीं ली सैलरी, कैसे करते हैं कमाई?, Business Hindi News - Hindustan
More

लगातार 6वें साल मुकेश अंबानी ने नहीं ली सैलरी, कैसे करते हैं कमाई?

रिलायंस इंडस्ट्रीज ने वित्त वर्ष 2025-26 में 95,754 करोड़ रुपये का अब तक का सबसे ज्यादा मुनाफा कमाया और कंपनी का बाजार मूल्य 18.19 लाख करोड़ रुपये रहा। कंपनी के चेयरमैन 6 साल से सैलरी नहीं ले रहे हैं। आइए जानते हैं उनकी कमाई का जरिया क्या है।

Thu, 28 May 2026 09:42 PMDeepak Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
लगातार 6वें साल मुकेश अंबानी ने नहीं ली सैलरी, कैसे करते हैं कमाई?

Mukesh Ambani salary: अरबपति मुकेश अंबानी ने लगातार छठे साल अपनी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) से कोई वेतन नहीं लिया है। कंपनी की वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार 69 वर्षीय अंबानी ने वित्त वर्ष 2025-26 में वेतन, भत्ते, सुविधाओं और रिटायरमेंट लाभ के रूप में कोई राशि नहीं ली। उनके लिए डिविडेंड ही कमाई का मुख्य जरिया बना हुआ है।

15 करोड़ रुपये है वेतन

मुकेश अंबानी का वेतन 15 करोड़ रुपये रहा है। अंबानी ने वित्त वर्ष 2008-09 से 2019-20 तक अपने वेतन को 15 करोड़ रुपये पर सीमित रखा था। इसके बाद वित्त वर्ष 2020-21 से उन्होंने कोविड-19 महामारी के मद्देनजर स्वेच्छा से अपना वेतन छोड़ दिया था। उन्होंने तब यह निर्णय लिया था कि जब तक कंपनी और उसके सभी व्यवसाय अपनी पूर्ण कमाई क्षमता पर वापस नहीं आ जाते, वह वेतन नहीं लेंगे। उन्होंने पूरी तरह स्वैच्छिक रूप से अपने इस फैसले को वित्त वर्ष 2021-22, 2022-23, 2023-24, 2024-25 और अब 2025-26 में भी जारी रखा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पहले शेयर टूटा, अब मुनाफे में 59% की गिरावट, शुक्रवार को निवेशकों की रहेगी नजर

डिविडेंड से करते हैं कमाई

रिलायंस इंडस्ट्रीज ने वित्त वर्ष 2025-26 में 95,754 करोड़ रुपये का अब तक का सबसे ज्यादा मुनाफा कमाया और कंपनी का बाजार मूल्य 18.19 लाख करोड़ रुपये रहा। करीब 100 अरब डॉलर की कुल संपत्ति के साथ दुनिया के 18वें सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी की कमाई का मुख्य स्रोत डिविडेंड आय है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पेंशन से जुड़े नियम में बदलाव करेगी मोदी सरकार? केंद्रीय कर्मचारियों पर बड़ा असर

रिलायंस में उनकी सीधे तौर पर 1.61 करोड़ शेयर की हिस्सेदारी है, जिससे उन्हें वित्त वर्ष 2024-25 के लिए घोषित छह रुपये प्रति शेयर के डिविडेंड के आधार पर 9.66 करोड़ रुपये की डिविडेंड आय हुई।

चचेरे भाई को कितना वेतन?

मुकेश अंबानी के चचेरे भाई निखिल और हितल मेसवानी का पारिश्रमिक 25-25 करोड़ रुपये पर स्थिर रहा। इसमें वेतन, भत्ते, सेवानिवृत्ति लाभ और मुनाफे पर कमीशन शामिल है। कार्यकारी निदेशक पी एम एस प्रसाद का पारिश्रमिक वित्त वर्ष 2025-26 में बढ़कर 20.58 करोड़ रुपये हो गया, जो 2024-25 में 19.96 करोड़ रुपये था।

अंबानी के बच्चों का कितना वेतन?

मुकेश अंबानी के तीनों बच्चों ईशा, आकाश और अनंत को अक्टूबर, 2023 में निदेशक मंडल में शामिल किया गया था। हालांकि, इसके लिए उन्हें कोई वेतन नहीं मिला। उन्हें केवल बैठक शुल्क और मुनाफे पर कमीशन मिला। आकाश और ईशा को पांच-पांच लाख रुपये बैठक शुल्क और 2.5-2.5 करोड़ रुपये कमीशन मिला।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ईरान-अमेरिका में फिर छिड़ी जंग, एक झटके में 2000 रुपये से ज्यादा सस्ता हुआ सोना

मुकेश अंबानी 1977 से रिलायंस के निदेशक मंडल में हैं। जुलाई, 2002 में समूह संस्थापक धीरूभाई अंबानी के निधन के बाद उन्हें कंपनी का चेयरमैन बनाया गया था। वर्ष 2023 में उन्हें अप्रैल, 2029 तक पांच साल के लिए फिर से रिलायंस का प्रमुख नियुक्त किया गया। इस दौरान भी उन्होंने वेतन नहीं लेने का फैसला किया है।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,