Q3 रिजल्ट के बाद इस शेयरों का भाव 12% चढ़ा, 52 वीक हाई पर पहुंचा दाम
CIE Automotive India ltd के शेयरों में सोमवार की सुबह 12 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। कंपनी के शेयरों में इस उछाल के पीछे की वजह तिमाही नतीजे हैं। CIE Automotive India ltd के नेट प्रॉफिट में सालाना आधार पर 10.40 प्रतिशत बढ़ा है।

CIE Automotive India ltd के शेयरों में सोमवार की सुबह 12 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। कंपनी के शेयरों में इस उछाल के पीछे की वजह तिमाही नतीजे हैं। CIE Automotive India ltd के नेट प्रॉफिट में सालाना आधार पर 10.40 प्रतिशत बढ़ा है।
52 वीक हाई पर पहुंचा शेयर
बीएसई में CIE Automotive India ltd के शेयर बढ़त के साथ 478 रुपये के लेवल पर खुला था। दिन में कंपनी के शेयरों का भाव 12 प्रतिशत की तेजी के बाद 525.85 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गया। यह कंपनी का 52 वीक हाई है। बता दें, सीआईई ऑटोमोटिव इंडिया लिमिटेड का 52 वीक लो लेवल 361.25 रुपये है। इस कंपनी का मार्केट कैप 19106 करोड़ रुपये का है।
कितना हुआ है नेट प्रॉफिट
CIE Automotive India ltd का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 10.40 प्रतिशत बढ़ा है। अक्टूबर से दिसंबर 2025 के दौरान कंपनी का नेट प्रॉफिट 204.31 करोड़ रुपये रहा है। कंपनी का रेवन्यू दिसंबर 2393 करोड़ रुपये रहा है। बता दें, 2025 में कंपनी का नेट प्रॉफिट 828.17 करोड़ रुपये रहा है।
एक्सपर्ट्स की क्या राय है?
बिजनेस स्टैंडर्ड की रिपोर्ट के अनुसार ब्रोकरेज हाउस मोतीलाल ओसवाल ने CIE Automotive India ltd के शेयरों को खरीदने की सलाह दी है। ब्रोकरेज हाउस ने 539 रुपये का टारगेट प्राइस सेट किया है। जोकि शुक्रवार की क्लोजिंग की तुलना में 15 प्रतिशत अधिक है। आज सोमवार को कंपनी के शेयर लगभग टारगेट प्राइस के करीब पहुंच गए थे।
शेयरों का प्रदर्शन पिछले एक साल में कैसा रहा है?
एक महीने में CIE Automotive India ltd के शेयरों की कीमतों में 22 प्रतिशत की तेजी आई है। वहीं, एक साल में कंपनी का शेयर 19.88 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। जोकि सेंसेक्स इंडेक्स के 10.36 प्रतिशत के रिटर्न की तुलना में अधिक है। बता दें, 5 साल में CIE Automotive India ltd के शेयरों का भाव 181 प्रतिशत बढ़ा है।
बीएसई के डाटा के अनुसार CIE Automotive India ltd ने 2022 से निवेशकों को डिविडेंड देना शुरू किया है। कंपनी 2025 में एक शेयर पर 7 रुपये का डिविडेंड दिया था। वहीं, 2024 में कंपनी की तरफ से हर एक शेयर पर 5 रुपये का डिविडेंड दिया गया था।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)




साइन इन