2 दिन में 10% लुढ़का यह मल्टीबैगर डिफेंस स्टॉक, एक्सपर्ट ने भी चेताया, क्या है इस गिरावट की वजह
शेयर बाजार में तेजी के उलट डिफेंस स्टॉक हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (Hindustan Aeronautics Ltd) के शेयरों में 4 प्रतिशत से अधिक की गिरावट देखने को मिली है।
शेयर बाजार में तेजी के उलट डिफेंस स्टॉक हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (Hindustan Aeronautics Ltd) के शेयरों में 4 प्रतिशत से अधिक की गिरावट देखने को मिली है। समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार इंडियन एयरफोर्स ने सभी 30 सिंगल सीट तेजस जेट की जांच तक उड़ान ना करने का फैसला किया है। मार्च 2024 जैसलमेंर और नवंबर 2025 दुबई एयरशो के दौरान तेजस जेट सवालों के घेरे में है।
दो दिन में 10% लुढ़का डिफेंस स्टॉक
डिफेंस स्टॉक हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड के शेयर बीएसई में 4150 रुपये के लेवल पर आज ओपन हुए हैं। दिन में कंपनी के शेयरों का भाव 4 प्रतिशत से अधिक की गिरावट के साथ 3998.80 रुपये के इंट्रा-डे लो लेवल पर आ गया। बता दें, डिफेंस स्टॉक के शेयरों में महज दो दिन के अंदर 10 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिला है।
इसी महीने की शुरुआत में कुछ रिपोर्ट्स सामने आए थे। जिसमें कहा गया था कि AMCA प्रोजेक्ट्स के बोली प्रक्रिया में हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड शामिल नहीं किया गया है। इस प्रोजेक्ट की वैल्यू 1.5 लाख करोड़ रुपये से 2 लाख करोड़ रुपये के बराबर है।
ब्रोकरेज हाउस ने टारगेट प्राइस में की कटौती
सीएनबीसी टीवी18 की रिपोर्ट के अनुसार मॉर्गन स्टेनले ने हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड की रेटिंग को ‘Equal weight’ से घटाकर ‘अंडरवेट’ कर दिया है। ब्रोकरेज हाउस ने टारगेट प्राइस को 5092 रुपये से घटाकर 3355 रुपये कर दिया है।
शेयरों का प्रदर्शन लॉन्ग रन में रहा है शानदार
भले ही HAL के शेयर बीते एक महीने से संघर्ष कर रहे हैं। लेकिन इसके बाद भी एक साल में यह डिफेंस स्टॉक 18 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। वहीं, दो साल में कंपनी के शेयरों का भाव 31 प्रतिशत बढ़ा है। तीन साल से हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड के शेयरों को होल्ड करने वाले निवेशकों को अबतक 215 प्रतिशत का फायदा मिला है। 5 साल में यह डिफेंस स्टॉक 677 प्रतिशत का रिटर्न देने में सफल रहा है।
कंपनी के शेयर पिछले हफ्ते 18 तारीख को एक्स-डिविडेंड ट्रेड किए थे। तब कंपनी ने योग्य निवेशकों को एक शेयर पर 35 रुपये का डिविडेंड दिया था।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले सूझ-बूझ के साथ फैसला करें। यहां प्रस्तुत एक्सपर्ट्स के विचार निजी हैं। लाइव हिन्दुस्तान इस आधार पर शेयरों को खरीदने और बेचने की सलाह नहीं देता है।)




साइन इन