MobiKwik share cracked over 11 Percent trading below IPO Price One MobiKwik swings to black with 4 crore profit घाटे से मुनाफे में आई कंपनी, फिर भी शेयर के बुरे हाल, 200 रुपये से भी नीचे आया शेयर का दाम, Business Hindi News - Hindustan
More

घाटे से मुनाफे में आई कंपनी, फिर भी शेयर के बुरे हाल, 200 रुपये से भी नीचे आया शेयर का दाम

घाटे से मुनाफे में आने के बाद भी मोबिक्विक के शेयर धड़ाम हो गए हैं। कंपनी के शेयर 11% से अधिक लुढ़ककर 199 रुपये पर पहुंच गए। कारोबार के आखिर में कंपनी के शेयर 202.45 रुपये पर बंद हुए हैं।

Tue, 12 May 2026 05:03 PMVishnu Soni लाइव हिन्दुस्तान
share
घाटे से मुनाफे में आई कंपनी, फिर भी शेयर के बुरे हाल, 200 रुपये से भी नीचे आया शेयर का दाम

प्रीपेड डिजिटल वॉलेट्स और ऑनलाइन पेमेंट सर्विसेज उपलब्ध कराने वाली फिनटेक कंपनी मोबिक्विक घाटे से मुनाफे में आ गई है। मोबिक्विक को चौथी तिमाही में 4.38 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है। एक साल पहले की समान अवधि में मोबिक्विक को 56 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। मुनाफे में आने के बाद भी मोबिक्विक के शेयर मंगलवार को धड़ाम हो गए हैं। कंपनी के शेयर BSE में इंट्राडे के दौरान 11 पर्सेंट से अधिक लुढ़ककर 199 रुपये पर पहुंच गए। कारोबार के आखिर में कंपनी के शेयर 202.45 रुपये पर बंद हुए हैं। मोबिक्विक की पैरेंट कंपनी वन मोबिक्विक सिस्टम्स है। कंपनी के शेयर अपने IPO प्राइस से भी नीचे ट्रेड कर रहे हैं।

289 करोड़ रुपये पहुंच गया कंपनी का रेवेन्यू
31 मार्च 2026 को खत्म हुई तिमाही में मोबिक्विक का ऑपरेशंस से मिलने वाला रेवेन्यू 289 करोड़ रुपये पहुंच गया। सालाना आधार पर कंपनी के रेवेन्यू में 8 पर्सेंट का उछाल आया है। पिछले साल की समान अवधि में मोबिक्विक का रेवेन्यू 268 करोड़ रुपये था। मार्च 2026 तिमाही के लिए मोबिक्विक का इबिट्डा 10 करोड़ रुपये रहा है, जबकि एक साल पहले की समान अवधि में कंपनी को 56.5 करोड़ रुपये का इबिट्डा लॉस हुआ था। चौथी तिमाही में मोबिक्विक का इबिट्डा मार्जिन भी सुधार के साथ 3.5 पर्सेंट पहुंच गया है। चौथी तिमाही में मोबिक्विक की टोटल इनकम 296 करोड़ रुपये रही है, जबकि पूरे वित्त वर्ष 2026 के लिए कंपनी की टोटल इनकम 1154.2 करोड़ रुपये रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:11000% की तूफानी तेजी, रॉकेट बना यह छोटकू शेयर, टाटा मोटर्स से मिला है बड़ा काम

67% से भी ज्यादा टूट गया है शेयर
मोबिक्विक (MobiKwik) के शेयर 67 पर्सेंट से अधिक लुढ़क गए हैं। कंपनी के शेयर 27 दिसंबर 2024 को 627.80 रुपये पर थे। कंपनी के शेयर 12 मई 2026 को 202.45 रुपये पर बंद हुए हैं। पिछले 6 महीने में मोबिक्विक के शेयर 22 पर्सेंट से अधिक लुढ़क गए हैं। इस साल अब तक मोबिक्विक के शेयरों में 12 पर्सेंट की गिरावट देखने को मिली है। मोबिक्विक के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 333.95 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का लो लेवल 151.95 रुपये है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:चांदी एक झटके में 11,620 रुपये हुई महंगी, 24 कैरेट सोने का भाव 1,592 रुपये चढ़ा
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इस स्टॉक पर फिदा हुए दिग्गज निवेशक विजय केडिया, खरीदे 4.50 लाख से ज्यादा शेयर

IPO प्राइस से भी नीचे पहुंच गए हैं कंपनी के शेयर
मोबिक्विक के शेयर अपने आईपीओ प्राइस से भी नीचे जा पहुंचे हैं। आईपीओ में कंपनी के शेयर का दाम 279 रुपये था। मोबिक्विक के शेयर 12 मई 2026 को 202.45 रुपये पर बंद हुए हैं। मोबिक्विक का आईपीओ दांव लगाने के लिए 11 दिसंबर 2024 को खुला था और यह 13 दिसंबर को बंद हुआ। कंपनी के आईपीओ का टोटल साइज 572 करोड़ रुपये तक का था। मोबिक्विक के आईपीओ को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था। कंपनी का आईपीओ 125.69 गुना सब्सक्राइब हुआ था। आम निवेशकों की कैटेगरी में 141.78 गुना दांव लगा।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,