Magnus Steel and Infra Share jumped 5 Percent today rallied over 11000 percent tata motors empanelled as supplier 11000% की तूफानी तेजी, रॉकेट बना यह छोटकू शेयर, टाटा मोटर्स से मिला है बड़ा काम, Business Hindi News - Hindustan
More

11000% की तूफानी तेजी, रॉकेट बना यह छोटकू शेयर, टाटा मोटर्स से मिला है बड़ा काम

मैग्नस स्टील एंड इंफ्रा के शेयर 6 महीने में 1000% से ज्यादा चढ़े हैं। वहीं, 5 साल में कंपनी के शेयरों में 11000 पर्सेंट से अधिक की तेजी आई है। स्मॉलकैप कंपनी मैग्नस स्टील एंड इंफ्रा बतौर सप्लायर टाटा मोटर्स से जुड़ी है।

Tue, 12 May 2026 12:00 PMVishnu Soni लाइव हिन्दुस्तान
share
11000% की तूफानी तेजी, रॉकेट बना यह छोटकू शेयर, टाटा मोटर्स से मिला है बड़ा काम

घरेलू बाजार में तेज गिरावट के बाद भी स्मॉलकैप कंपनी मैग्नस स्टील एंड इंफ्रा के शेयर रॉकेट सा उड़ रहे हैं। मैग्नस स्टील एंड इंफ्रा के शेयर मंगलवार को BSE में 5 पर्सेंट की तूफानी तेजी के साथ 202.70 रुपये पर पहुंच गए हैं। कंपनी के शेयरों में लगातार 7 दिन से जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है। 5 दिन में कंपनी के शेयर 21 पर्सेंट से ज्यादा चढ़ गए हैं। वहीं, पिछले 6 महीने में मैग्नस स्टील एंड इंफ्रा के शेयरों में 1000 पर्सेंट से अधिक की तेजी देखने को मिली है। स्मॉलकैप कंपनी मैग्नस स्टील एंड इंफ्रा बतौर सप्लायर टाटा मोटर्स से जुड़ी है।

टाटा मोटर्स को इन चीजों को सप्लाई करेगी कंपनी
स्मॉलकैप कंपनी मैग्नस स्टील एंड इंफ्रा ने बताया है कि वह गुजरात और महाराष्ट्र में टाटा मोटर्स के आगामी ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरिंग प्रोजेक्ट्स के लिए बतौर अप्रूव्ड स्टील सप्लायर इम्पैनल्ड हुई है। इस तरह से ऑटोमोटिव OEM इंफ्रास्ट्रक्चर सप्लाई चेन में कंपनी की एंट्री हुई है। मैग्नस स्टील एंड इंफ्रा, ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरिंग इकाई में इंडस्ट्रियल शेड कंस्ट्रक्शन के लिए एचआर प्लेट्स, एचआर शीट्स और 5mm से 40mm मोटाई तक के चैनल्स समेत स्टील प्रॉडक्ट्स की सप्लाई करेगी। मैग्नस स्टील एंड इंफ्रा ने बताया है कि मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटीज की प्रोजेक्ट कॉन्ट्रैक्टर RIECO इंडस्ट्रीज के जरिए उसने सप्लाई पहले ही शुरू कर दी है। साथ ही, कंपनी को स्टील प्रॉडक्ट्स की सप्लाई के लिए कई परचेज ऑर्डर मिले हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:केवल 45 दिन का बचा है LPG का स्टॉक, रेट से लेकर सप्लाई तक क्या हैं आज के अपडेट

नासिक स्थित मैग्नस स्टील एंड इंफ्रा ने मार्च और अप्रैल 2026 के दौरान पहले ही करीब 8.50 करोड़ रुपये के ऑर्डर पूरे कर दिए हैं। इसके अलावा, मौजूदा प्रोजेक्ट्स के लिए कंपनी और डिलीवरी कर रही है। मैग्नस स्टील एंड इंफ्रा को वित्त वर्ष 2027 के दौरान अलग-अलग चरणों में करीब 24 करोड़ रुपये के अतिरिक्त ऑर्डर पाइपलाइन की उम्मीद है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:LPG पर बड़ी खबर! 7 दिन में जवाब नहीं दिया तो सब्सिडी बंद, आ गया ये नया नियम

5 साल में 11000% से ज्यादा चढ़ गए हैं कंपनी के शेयर
स्मॉलकैप कंपनी मैग्नस स्टील एंड इंफ्रा के शेयर पिछले 5 साल में 11,161 पर्सेंट उछल गए हैं। स्मॉलकैप कंपनी के शेयर 14 मई 2021 को 1.80 रुपये पर थे। कंपनी के शेयर 12 मई 2026 को 202.70 रुपये पर जा पहुंचे हैं। अगर पिछले 4 साल की बात करें तो मैग्नस स्टील एंड इंफ्रा के शेयरों में 5378 पर्सेंट की तूफानी तेजी देखने को मिली है। पिछले 3 साल में कंपनी के शेयर 4269 पर्सेंट उछल गए हैं। दो साल में मैग्नस स्टील एंड इंफ्रा के शेयर 3175 पर्सेंट चढ़े हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:10 साल तक EPFO ने PF नहीं किया ट्रांसफर, अब 50,000 रुपये का देना होगा हर्जाना

6 महीने में शेयरों में 1000% से ज्यादा का उछाल
मैग्नस स्टील एंड इंफ्रा के शेयरों में पिछले 6 महीने में 1008 पर्सेंट की तेजी देकने को मिली है। कंपनी के शेयर इस अवधि में 18.29 रुपये से बढ़कर 202.70 रुपये पर जा पहुंचे हैं। अगर पिछले एक साल की बात करें तो कंपनी के शेयरों में 2238 पर्सेंट की तूफानी तेजी आई है। इस साल अब तक मैग्नस स्टील एंड इंफ्रा के शेयर 458 पर्सेंट उछल गए हैं।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,