silver price today surge by Rs 11,620 in one stroke rate of 24 carat gold increased by rs 1592 चांदी एक झटके में 11,620 रुपये हुई महंगी, 24 कैरेट सोने का भाव 1,592 रुपये चढ़ा, Business Hindi News - Hindustan
More

चांदी एक झटके में 11,620 रुपये हुई महंगी, 24 कैरेट सोने का भाव 1,592 रुपये चढ़ा

Gold Silver Rate 12 May: अब सोना सर्राफा मार्केट के अपने ऑल टाइम हाई 176121 से 24167 रुपये ही सस्ता रह गया है। जबकि, चांदी के भाव में ऑल टाइम हाई से 118113 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है।

Tue, 12 May 2026 02:42 PMDrigraj Madheshia लाइव हिन्दुस्तान
share
चांदी एक झटके में 11,620 रुपये हुई महंगी, 24 कैरेट सोने का भाव 1,592 रुपये चढ़ा

Gold Silver Rate 12 May: पीएम मोदी की सोना न खरीदने की अपील के तीरे दिन सोना-चांदी के भाव में बंपर तेजी दर्ज की जा रही है। चांदी एक झटके में 11,620 रुपये महंगी हो गई। इसके साथ ही एक किलो चांदी की कीमत 2.68 लाख रुपये पर पहुंच गई। दूसरी ओर 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 1,592 रुपये चढ़कर 1.52 लाख रुपये का हो गया है।

IBJA रेट के मुताबिक अब सोना सर्राफा मार्केट के अपने ऑल टाइम हाई 176121 से 24167 रुपये ही सस्ता रह गया है। जबकि, चांदी के भाव में ऑल टाइम हाई से 118113 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है। अगर ईरान युद्ध के बीच की बात करें तो सोना अबतक 7180 रुपये और चांदी 267900 से केवल 80 रुपये ही सस्ती रह गई है।

बता दें इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन यानी आईबीजेए दिन में दो बार रेट जारी करता है। एक बार दोपहर 12 या सवा 12 बजे के करीब दूसरा 5 बजे के आसपास। अभी यह रेट दोपहर सवा 12 बजे वाला है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:2 दिन में सेंसेक्स 2400 और निफ्टी 600 अंक लुढ़का, 4 दिन में 11 लाख करोड़ डूबे

22 कैरेट गोल्ड और 18 कैरेट के रेट

आईबीजेए के मुताबिक आज 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड 1458 रुपये महंगा होकर 139190 रुपये पर पहुंच गया है। इस पर 3 प्रतिशत जीएसटी नहीं लगा है। जीएसटी समेत 22 कैरेट गोल्ड का रेट 143365 रुपये प्रति 10 ग्राम पड़ेगा। 18 कैरेट गोल्ड का रेट भी आज 1194 रुपये उछल कर बिना जीएसटी 113966 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। 18 कैरेट गोल्ड का जीएसटी के साथ भाव 117384 रुपये प्रति 10 ग्राम हो जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पीएम मोदी ने इन 4 चीजों के कम इस्तेमाल करने की अपील क्यों की?

14 और 23 कैरेट गोल्ड के रेट

भारत के सर्राफा बजारों में आज 23 कैरेट गोल्ड की कीमत 1486 रुपये बढ़कर 151246 रुपये पर पहुंच गई है। जीएसटी समेत इसकी कीमत 155783 रुपये पर पहुंच जाएगी। जबकि, 14 कैरेट गोल्ड की कीमत आज 931 रुपये महंगा होकर 88893 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है। जीएसटी समेत इसकी कीमत 91559 रुपये होगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:4 साल से नहीं बढ़ाए गए पेट्रोल-डीजल के दाम...सरकार का एक बयान और मच गई हलचल
ये भी पढ़ें:पेट्रोल-डीजल पर सरकार ने दिए बड़े संकेत, ग्राहकों को लग सकता है झटका!

सोने के दाम अलग-अलग शहरों में अलग क्यों होते हैं?

सोने के बेस प्राइस एक जैसी होती है, लेकिन लोकल टैक्स, ढुलाई और बीमा खर्च, लोकल मांग (त्योहार, शादी सीजन), ज्वैलर्स का मार्जिन और मेकिंग चार्ज अंतर पैदा करते हैं। हालांकि, जीएसटी देशभर में एक समान है, फिर भी हैंडलिंग शुल्क व राज्यवार टैक्स में मामूली भिन्नता लाते हैं। ग्लोबल फैक्टर्स बेस प्राइस तय करते हैं, जबकि लोकल खर्चे और ज्वैलर का प्रीमियम आपके शहर में अंतिम भाव बदल देते हैं।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,