Metropolis Healthcare Stock going to trade ex bonus this week check record date 1 पर 3 शेयर बोनस देने जा रही है कंपनी, रिकॉर्ड डेट इसी हफ्ते, फोकस में रहेंगे स्टॉक, Business Hindi News - Hindustan
More

1 पर 3 शेयर बोनस देने जा रही है कंपनी, रिकॉर्ड डेट इसी हफ्ते, फोकस में रहेंगे स्टॉक

Bonus Share: इस हफ्ते शेयर बाजारों में सिर्फ एक कंपनी एक्स-बोनस स्टॉक के तौर पर ट्रेड करने जा रही है। यह कंपनी Metropolis Healthcare है। कंपनी की तरफ से 1 शेयर पर 3 शेयर बोनस दिया जाएगा। बोनस इश्यू के लिए कंपनी ने जो रिकॉर्ड डेट तय किया है उसमें अब ज्यादा समय नहीं बचा है।

Sun, 15 March 2026 02:51 PMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
1 पर 3 शेयर बोनस देने जा रही है कंपनी, रिकॉर्ड डेट इसी हफ्ते, फोकस में रहेंगे स्टॉक

Bonus Share: इस हफ्ते शेयर बाजारों में सिर्फ एक कंपनी एक्स-बोनस स्टॉक के तौर पर ट्रेड करने जा रही है। यह कंपनी Metropolis Healthcare है। कंपनी की तरफ से 1 शेयर पर 3 शेयर बोनस दिया जाएगा। बोनस इश्यू के लिए कंपनी ने जो रिकॉर्ड डेट तय किया है उसमें अब ज्यादा समय नहीं बचा है।

किस दिन है एक्स-बोनस डेट

स्टॉक एक्सचेंज को दी जानकारी में Metropolis Healthcare ने बताया है कि एक शेयर पर 3 शेयर बोनस के तौर पर निवेशकों को दिए जाएंगे। इस बोनस इश्यू के लिए कंपनी ने 20 मार्च 2026 की तारीख को रिकॉर्ड डेट तय किया है। यानी इस दिन जिन निवेशकों का नाम कंपनी के रिकॉर्ड डेट बुक में रहेगा उन्हें बोनस शेयर का फायदा होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अब यहां से कहां जाएगा शेयर बाजार? कच्चे तेल की कीमतों में उबाल ने बढ़ाई टेंशन

शेयर बाजार में कैसा रहा है प्रदर्शन?

शुक्रवार को बाजार के बंद होने के समय पर बीएसई में Metropolis Healthcare के शेयरों का भाव 0.80 प्रतिशत की गिरावट के बाद 1803 रुपये के लेवल पर था। बीते एक साल में कंपनी के शेयरों की कीमतों में 11 प्रतिशत की तेजी आई है। इस कंपनी का 52 वीक हाई 2259.30 रुपये और 52 वीक लो लेवल 1383.70 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 9350 करोड़ रुपये का है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कच्चे तेल की कीमतों की वजह से बाजार में लगेगी और आग? $150 तक पहुंच सकता है भाव

दो साल में Metropolis Healthcare के शेयरों की कीमतों में 11.20 रुपये है। वहीं, तीन साल में कंपनी ने पोजीशनल निवेशकों को 47 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। हालांकि, 5 साल से शेयरों को होल्ड करने वाले निवेशकों को अब भी पॉजिटिव रिटर्न नहीं मिला है। इस दौरान कंपनी के शेयरों की कीमतों में 5.25 प्रतिशत की गिरावट आई है। जबकि सेंसेक्स इंडेक्स इसी पीरियड में 46 प्रतिशत चढ़ा है।

लगातार डिविडेंड देती रही है कंपनी

Metropolis Healthcare ने निवेशकों को लगातार डिविडेंड दिया है। कंपनी आखिरी बार शेयर बाजार में 11 नवंबर 2025 को एक्स-डिविडेंड ट्रेड की थी। तब कंपनी ने एक शेयर पर 4 रुपये का डिविडेंड योग्य निवेशकों को दिया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कोल इंडिया की सब्सिडियरी कंपनी का आ रहा IPO, ग्रे मार्केट दिखा रहा ₹19 का फायदा

सितंबर तिमाही के शेयरहोल्डिंग के अनुसार कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 48.89 प्रतिशत है। वहीं, पब्लिक के पास 51.11 प्रतिशत हिस्सा है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,