crude oil may hit 150 dollar mark stock market in big trouble what aboout gold and silver कच्चे तेल की कीमतों की वजह से शेयर बाजार में लगेगी अभी और आग? $150 तक पहुंच सकता है भाव, सोने और चांदी का क्या होगा, Business Hindi News - Hindustan
More

कच्चे तेल की कीमतों की वजह से शेयर बाजार में लगेगी अभी और आग? $150 तक पहुंच सकता है भाव, सोने और चांदी का क्या होगा

Crude Oil crisis impact on stock market: ब्रेंट क्रू़ड ऑयल प्राइस 100 डॉलर के ऊपर बना हुआ है। ईरान-अमेरिका युद्ध के 14वें दिन में प्रवेश करने का साफ असर कच्चे तेल की कीमतों पर देखा जा सकता है। WTI क्रूड फ्यूचर्स की कीमतों में भी 6 प्रतिशत की तेजी आई है। यह 96 डॉलर प्रति बैरल के करीब है।

Sun, 15 March 2026 08:00 AMTarun Pratap Singh मिंट
share
कच्चे तेल की कीमतों की वजह से शेयर बाजार में लगेगी अभी और आग? $150 तक पहुंच सकता है भाव, सोने और चांदी का क्या होगा

Crude Oil crisis impact on stock market: कच्चे तेल की कीमतों में इस समय उबाल साफ देखा जा सकता है। जोकि घरेलू शेयर बाजारों के लिए सिरदर्द बना हुआ है। कच्चे तेल की कीमतों में बीते 4 साल के रिकॉर्ड को पहले ही तोड़ दिया है। कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के पीछे की वजह स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता बाधित होना है। एक्सपर्ट्स आने वाले दिनों में कच्चे तेल का भाव 150 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंचने की बात कर रहे हैं। आइए समझते हैं कि इस असर घरेलू शेयर बाजार से लेकर सोना-चांदी तक क्या पड़ेगा?

ब्रेंट क्रू़ड ऑयल प्राइस 100 डॉलर के ऊपर बना हुआ है। ईरान-अमेरिका युद्ध के 14वें दिन में प्रवेश करने का साफ असर कच्चे तेल की कीमतों पर देखा जा सकता है। WTI क्रूड फ्यूचर्स की कीमतों में भी 6 प्रतिशत की तेजी आई है। यह 96 डॉलर प्रति बैरल के करीब है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:युद्ध के बावजूद क्यों नहीं बढ़ रहे हैं सोने का भाव? किस वजह से सुस्त पड़ी चाल

क्या 150 डॉलर तक जाएगा कच्चे तेल का भाव

पिछले हफ्ते के शुरुआत में क्रूड ऑयल का रेट 120 डॉलर प्रति बैरल के स्तर तक पहुंच गया था। हालांकि, इसके बाद इसमें नरमी देखने को मिली। हालांकि, एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर मिडिल ईस्ट में तनाव कम नहीं हुआ तब की स्थिति में यह 150 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच सकता है।

कोटक सिक्योरिटीज से जुड़े अनिंद्या बनर्जी कहते हैं कि टेक्निकल आधार पर क्रू़ड ऑयल 125 डॉलर प्रति बैरल पर रेसिस्टेंस दिखा रहा है। अगर यह इस स्तर के पार पहुंचता है। ऐसी स्थिति में क्रूड ऑयल का रेट 145 से 150 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच सकते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:3785% का रिटर्न देने वाले स्टॉक का हो रहा 10 हिस्सों में बंटवारा

शेयर बाजारों पर क्या पड़ेगा असर?

मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध की वजह से शेयर बाजार में इस समय हाहाकार मचा हुआ है। मार्च के महीने में निफ्टी50 इंडेक्स पहले ही 8 प्रतिशत क्रैश कर चुका है। डॉलर के मुकाबले रुपया रिकॉर्ड लो लेवल पर है। एफआईआई की बिक्री भी बाजार पर दबाव बनाए हुए है।

एक्सपर्ट्स का मानना है कि क्रूड ऑयल की कीमतों में कोई भी तेजी शेयर बाजार की सेहत के लिए अच्छी खबर नहीं है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पेट्रोल पर ₹20, डीजल पर ₹50 लीटर का नुकसान, रोजाना हो रहा 2000 करोड़ का घाटा

कहां जाएगा सोने और चांदी का रेट?

सोने और चांदी की कीमतों पर कच्चे तेल का कोई विशेष प्रभाव शायद ही पड़े। इसकी वजह है डॉलर का मजबूत होना। कच्चे तेल का भाव बढ़ने से डॉलर मजबूत हुआ है। ऐसे में निवेशक सोने की जगह डॉलर का रुख कर रहे हैं।

क्रूड ऑयल की कीमतों में तेजी की वजह से दुनिया भर के सेंट्रल बैंकों पर ब्याज दर में कटौती करने का दबाव बढ़ा दिया है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,