Coal india subsidiary Central Mine Planning IPO going open soon GMP at 19 rupee कोल इंडिया की सब्सिडियरी कंपनी का आ रहा है IPO, ग्रे मार्केट दिखा रहा ₹19 का फायदा, Business Hindi News - Hindustan
More

कोल इंडिया की सब्सिडियरी कंपनी का आ रहा है IPO, ग्रे मार्केट दिखा रहा ₹19 का फायदा

Central Mine Planning IPO GMP: कोल इंडिया की सब्सिडियरी कंपनी सेंट्रल माइन प्लानिंग आईपीओ इस हफ्ते खुल रहा है। कंपनी का आईपीओ 20 मार्च को खुल जाएगा। निवेशकों के पास इस आईपीओ पर 24 मार्च तक दांव लगाने का मौका रहेगा।

Sun, 15 March 2026 12:01 PMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
कोल इंडिया की सब्सिडियरी कंपनी का आ रहा है IPO, ग्रे मार्केट दिखा रहा ₹19 का फायदा

Central Mine Planning IPO GMP: कोल इंडिया की सब्सिडियरी कंपनी सेंट्रल माइन प्लानिंग आईपीओ इस हफ्ते खुल रहा है। कंपनी का आईपीओ 20 मार्च को खुल जाएगा। निवेशकों के पास इस आईपीओ पर 24 मार्च तक दांव लगाने का मौका रहेगा। बता दें, ग्रे मार्केट में कोल इंडिया की इस सब्सिडियरी कंपनी की स्थिति अच्छी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:PM Kisan सम्मान निधि का नहीं आया अकाउंट में पैसा? जानें वजह

ऑफर फार सेल पर आधारित आईपीओ

यह आईपीओ पूरी तरह से ऑफर फार सेल पर आधारित है। कंपनी आईपीओ के जरिए 10.71 करोड़ शेयर जारी करेगी। बता दें, यह एक मेनबोर्ड सेगमेंट का आईपीओ है। इसलिए इसकी लिस्टिंग बीएसई और एनएसई दोनों जगह होगी।

कंपनी ने अभी तक आईपीओ के लिए प्राइस बैंड का ऐलान नहीं किया है। उम्मीद है कि सोमवार को प्राइस बैंड, लॉट साइज आदि का ऐलान हो जाएगा।

Central Mine Planning IPO में 50 प्रतिशत हिस्सा क्वालीफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए रहेगा। वहीं, 35 प्रतिशत हिस्सा रिटेल निवेशकों के लिए आरक्षित रहेगा। बाकि बचा 15 प्रतिशत हिस्सा नॉन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स के लिए होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कच्चे तेल की कीमतों की वजह से बाजार में लगेगी और आग? $150 तक पहुंच सकता है भाव

कितनी बड़ी है कंपनी

यह देश की सबसे बड़ी कोल और मिनिरल कंसल्टेंसी फर्म है। वित्त वर्ष 2024-25 के दौरान कंपनी के पास 61 प्रतिशत मार्केट शेयर था। कंपनी कोयला मंत्रालय के साथ-साथ कुछ मामलों में पेंट्रोलियम मिनिस्ट्री को सलाह देती है।

आईडीबीआई कैपिटल मार्केट्स एंड सिक्योरिटीज और एसबीआई कैपिटल मार्केट्स को मर्चेंट बैंकर्स बनाया गया है। केफिन टेक्नोलॉजी को रजिस्ट्रार नियुक्त किया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:युद्ध के बावजूद क्यों नहीं बढ़ रहे हैं सोने का भाव? किस वजह से सुस्त पड़ी चाल

क्या चल रहा है जीएमपी

इन्वेस्टर्स गेन की रिपोर्ट के अनुसार ग्रे मार्केट में कंपनी का आईपीओ आज 19 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। इस आईपीओ का सबसे अधिक जीएमपी 24 रुपये प्रति शेयर रहा है।

कंपनी की आर्थिक स्थिति कैसी?

वित्त वर्ष 2025 के दौरान Central Mine Planning का रेवन्यू 2177 करोड़ रुपये रहा था। वित्त वर्ष 2024 में कंपनी का रेवन्यू 1770 करोड़ रुपये रहा था। Central Mine Planning का प्रॉफिट (टैक्स भुगतान के बाद) वित्त वर्ष 2025 में 667 करोड़ रुपये रहा। यही प्रॉफिट वित्त वर्ष 2024 में 503 करोड़ रुपये रहा था।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,