Merritronix IPO subscribed over 15 time on first day Grey Market Premium reached 87 rupee IPO Price 149 rupee पहले ही दिन फुल हुआ यह IPO, 15 गुना से ज्यादा दांव, 87 रुपये पहुंच गया GMP, Business Hindi News - Hindustan
More

पहले ही दिन फुल हुआ यह IPO, 15 गुना से ज्यादा दांव, 87 रुपये पहुंच गया GMP

मेरिट्रोनिक्स के IPO पर पहले ही दिन 15 गुना से ज्यादा दांव लग गया है। मेरिट्रोनिक्स के IPO में शेयर का दाम 149 रुपये है। ग्रे मार्केट में कंपनी के शेयर 87 रुपये के प्रीमियम के साथ ट्रेड कर रहे हैं।

Mon, 1 June 2026 05:04 PMVishnu Soni लाइव हिन्दुस्तान
share
पहले ही दिन फुल हुआ यह IPO, 15 गुना से ज्यादा दांव, 87 रुपये पहुंच गया GMP

मेरिट्रोनिक्स का आईपीओ पहले ही दिन फुल हो गया है। कंपनी का आईपीओ दांव लगाने के लिए सोमवार 1 जून को खुला। मेरिट्रोनिक्स के आईपीओ को लोगों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है और पहले ही दिन कंपनी के आईपीओ पर 15 गुना से ज्यादा दांव लग गया है। मेरिट्रोनिक्स के शेयर ग्रे मार्केट में भी दहाड़ रहे हैं। कंपनी के शेयर 58 पर्सेंट से ज्यादा के प्रीमियम के साथ ग्रे मार्केट में कारोबार कर रहे हैं। मेरिट्रोनिक्स का आईपीओ 3 जून तक दांव लगाने के लिए खुला रहेगा। मेरिट्रोनिक्स के आईपीओ का टोटल साइज 70 करोड़ रुपये तक का है।

149 रुपये शेयर का दाम, 87 रुपये पहुंच गया GMP
मेरिट्रोनिक्स के आईपीओ में शेयर का दाम 149 रुपये है। वहीं, ग्रे मार्केट में कंपनी के शेयर 87 रुपये के प्रीमियम के साथ ट्रेड कर रहे हैं। सोमवार शाम के ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) के हिसाब से देखें तो मेरिट्रोनिक्स के शेयर 234 रुपये पर लिस्ट हो सकते हैं। यानी, मेरिट्रोनिक्स के आईपीओ में जिन निवेशकों को कंपनी के शेयर अलॉट होंगे, वह लिस्टिंग वाले दिन कम से कम 58 पर्सेंट फायदे की उम्मीद कर सकते हैं। मेरिट्रोनिक्स के आईपीओ में शेयरों का अलॉटमेंट 4 जून को फाइनल होगा। वहीं, कंपनी के शेयर सोमवार 8 जून को बाजार में लिस्ट हो सकते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कर्नाटक में नए CM की शपथ से पहले रॉकेट बना यह शेयर, 5 दिन में 55% की तूफानी तेजी

पहले ही दिन IPO पर लगा 15 गुना से ज्यादा दांव
मेरिट्रोनिक्स के आईपीओ पर पहले ही दिन 15.77 गुना दांव लग गया है। कंपनी के आईपीओ में आम निवेशकों की कैटेगरी में 22.41 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है। वहीं, गैर संस्थागत निवेशकों या नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स की कैटैगरी पहले दिन 21.27 गुना सब्सक्राइब हुई है। मेरिट्रोनिक्स के आईपीओ में आम निवेशक 2 लॉट के लिए ही दांव लगा सकते हैं। आईपीओ की 2 लॉट में 2000 शेयर हैं। यानी, रिटेल इनवेस्टर्स को आईपीओ में 2,98,000 रुपये का निवेश करना होगा। कंपनी के प्रमोटर्स डोवरी येसुदास, डोवरी अमरनाथ, वनजा डी, डार्सी केथन चंद्रा और डोवरी थमन हैं। आईपीओ से पहले कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 85.17 पर्सेंट है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भारतीय कंपनी की ‘जादुई दवा’ को अमेरिका में मंजूरी, रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचे शेयर

क्या करती है कंपनी
मेरिट्रोनिक्स लिमिटेड (Merritronix Limited) एक इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम्स डिजाइन एंड मैन्युफैक्चरिंग कंपनी है। कंपनी की शुरुआत अक्टूबर 1988 में हुई है। डिफेंस, एयरोस्पेस, टेलिकॉम और इंडस्ट्रियल इलेक्ट्रॉनिक्स सेगमेंट के लिए हाई-रिलॉयबिलिटी, मिशन-क्रिटिकल इलेक्ट्रॉनिक एसेंबलीज में मेरिट्रोनिक्स लिमिटेड का स्पेसलाइजेशन है। मेरिट्रोनिक्स लिमिटेड कंपोनेंट सोर्सिंग, पीसीबी एसेंबलीज, सिस्टम इंटीग्रेशन, टेस्टिंग, बॉक्स-बिल्डिंग और फिनिश्ड इलेक्ट्रॉनिक्स की डिलीवरी जैसी B2B सर्विसेज उपलब्ध कराती है। 31 मार्च 2026 तक कंपनी के अलग-अलग डिपार्टमेंट्स में 57 एंप्लॉयीज थे।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,