Coffee Day Enterprises share jumped over 55 Percent in 5 days company back in Black and Karnataka CM Connection कर्नाटक में नए CM की शपथ ग्रहण से पहले रॉकेट बना छोटकू शेयर, 5 दिन में 55% की तूफानी तेजी, घाटे से मुनाफे में आई कंपनी, Business Hindi News - Hindustan
More

कर्नाटक में नए CM की शपथ ग्रहण से पहले रॉकेट बना छोटकू शेयर, 5 दिन में 55% की तूफानी तेजी, घाटे से मुनाफे में आई कंपनी

कैफे कॉफी डे चेन चलाने वाली कंपनी कॉफी डे एंटरप्राइजेज के शेयर सोमवार को BSE में 10% चढ़कर 38.25 रुपये पर पहुंच गए हैं। कंपनी के शेयर शुक्रवार को भी 20% चढ़े थे। कंपनी के शेयर 5 दिन में 55% चढ़ गए हैं।

Mon, 1 June 2026 03:27 PMVishnu Soni लाइव हिन्दुस्तान
share
कर्नाटक में नए CM की शपथ ग्रहण से पहले रॉकेट बना छोटकू शेयर, 5 दिन में 55% की तूफानी तेजी, घाटे से मुनाफे में आई कंपनी

पॉपुलर कैफे चेन कैफे कॉफी डे चलाने वाली कंपनी कॉफी डे एंटरप्राइजेज के शेयर सोमवार को रॉकेट सा उड़ गए हैं। कॉफी डे एंटरप्राइजेज के शेयर सोमवार को BSE में 10 पर्सेंट के उछाल के साथ 38.25 रुपये पर पहुंच गए हैं। कंपनी के शेयरों में शुक्रवार को भी 20 पर्सेंट की तेजी देखने को मिली थी। कॉफी डे एंटरप्राइजेज के शेयर 5 दिन में 55 पर्सेंट चढ़ गए हैं। कंपनी के शेयर इस अवधि में 24.66 रुपये से बढ़कर 38 रुपये के पार जा पहुंचे हैं। कॉफी कंपनी घाटे से मुनाफे में आई है और इसका कर्नाटक के दिग्गज कांग्रेसी नेता डीके शिवकुमार से भी कनेक्शन है।

CM बनने जा रहे डीके शिवकुमार से कंपनी का कनेक्शन
कॉफी डे एंटरप्राइजेज लिमिटेड के शेयरों में यह तेज उछाल ऐसे समय में आया है, जब कर्नाटक की राजनीति में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। पिछले हफ्ते सिद्धारमैया के इस्तीफे के बाद डीके शिवकुमार 3 जून को कर्नाटक के मुख्यमंत्री की शपथ लेने जा रहे हैं। डीके शिवकुमार की बेटी ऐश्वर्या की शादी कैफे कॉफी डे के फाउंडर वी जी सिद्धार्थ के बेटे अमर्त्य हेगड़े से हुई है। मौजूदा समय में उनकी मां मालविका हेगड़े, कॉफी डे एंटरप्राइजेज की सीईओ हैं। वी जी सिद्धार्थ ने साल 1996 में कैफे कॉफी डे की शुरुआत की थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम 5 महीने में हुए डबल, घरेलू के कितने बढ़े रेट?

घाटे से मुनाफे में आई है कंपनी
कैफे कॉफी डे ऑपरेट करने वाली कंपनी कॉफी डे एंटरप्राइजेज घाटे से मुनाफे में आई है। कॉफी डे एंटरप्राइजेज को चौथी तिमाही में 132 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है। एक साल पहले की समान अवधि में कंपनी को 33 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही में कॉफी डे एंटरप्राइजेज का कंसॉलिडेटेड रेवेन्यू बढ़कर 280.51 करोड़ रुपये पहुंच गया है। एक साल पहले की समान अवधि में कंपनी का रेवेन्यू 268.03 करोड़ रुपये था। कॉफी कंपनी की टोटल इनकम भी चौथी तिमाही में 293.48 करोड़ रुपये रही है, जो कि एक साल पहले की समान अवधि में 279.23 करोड़ रुपये थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मई के महीने में 1.94 लाख करोड़ रुपये रहा जीएसटी कलेक्शन, 3.2% की बढ़ोतरी
ये भी पढ़ें:सेबी ने लगाया कंपनी पर 29 करोड़ रुपये जुर्माना, शेयर 4.8% तक लुढ़का

ऑल टाइम हाई से अब भी 90% नीचे हैं कंपनी के शेयर
कॉफी डे एंटरप्राइजेज के शेयर अब भी अपने ऑल टाइम हाई लेवल से 90 पर्सेंट नीचे हैं। कॉफी कंपनी के शेयर जनवरी 2018 में 374.90 रुपये पर थे। कंपनी के शेयर 1 जून 2026 को 38.25 रुपये पर पहुंच गए हैं। कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 51.49 रुपये है। वहीं, कॉफी डे एंटरप्राइजेज के शेयरों का 52 हफ्ते का निचला स्तर 21.05 रुपये है।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,