maruti shares rise more than 4 pc on expectations of 8th Pay Commission 8वें वेतन आयोग की उम्मीदों पर सवार मारुति के शेयर, 4% से अधिक की भरी रफ्तार, Business Hindi News - Hindustan
More

8वें वेतन आयोग की उम्मीदों पर सवार मारुति के शेयर, 4% से अधिक की भरी रफ्तार

मारुति की कवरेज करने वाले 49 एनालिस्ट्स में से 43 ने Buy रेटिंग दी है। बीओबी कैपिटल ने सबसे ऊंचा टार्गेट ₹18,821 रखा है। इस बीच शेयर बुधवार, 29 अप्रैल को करीब 4% से अधिक चढ़ गए।

Wed, 29 April 2026 11:47 AMDrigraj Madheshia लाइव हिन्दुस्तान
share
8वें वेतन आयोग की उम्मीदों पर सवार मारुति के शेयर, 4% से अधिक की भरी रफ्तार

8वें वेतन आयोग से कारों की बिक्री में इजाफे की बढ़ोतरी की उम्मीद है। इसका फायदा मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड को मिल सकता है। एक ब्रोकरेज फर्म के इस अपडेट और अन्य की कंपनी के मार्च तिमाही के नतीजों पर दी गई राय के बाद के शेयर बुधवार, 29 अप्रैल को करीब 4% से अधिक चढ़ गए। कंपनी के नतीजे लगभग अनुमान के मुताबिक ही रहे। बीएसई पर साढ़े 11 बजे के करीब मारुति के शेयर 4.36 प्रतिशत उछलकर 13454 रुपये पर ट्रेड कर रहे थे।

देश की सबसे बड़ी यात्री वाहन बनाने वाली कंपनी की आय (रेवेन्यू) में दो अंकों की बढ़ोतरी हुई, लेकिन मुनाफे पर दबाव रहा। इसकी वजह थी। अन्य आय में भारी गिरावट और अधिक टैक्स देना। साथ ही, कच्चे माल की बढ़ती लागत ने भी मुनाफे पर असर डाला, हालांकि कीमतों में बढ़ोतरी और लागत पर नियंत्रण से थोड़ी राहत मिली। बता दें डीलरों के पास करीब 12 दिनों की इन्वेंट्री (स्टॉक) मौजूद है। कंपनी FY30 तक 7 एसयूवी (SUV) लॉन्च करने की तैयारी में है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:क्रूड ऑयल 111 डॉलर के पार, पेट्रोल 393 रुपये पर पहुंचा, कई देशों में हाहाकार

ब्रोकरेज फर्मों ने क्या कहा?

मारुति की कवरेज करने वाले 49 एनालिस्ट्स में से 43 ने 'खरीदें' रेटिंग दी है। 4 ने 'होल्ड' और 2 ने 'बेचें' (Sell) की सलाह दी है। बीओबी कैपिटल ने सबसे ऊंचा लक्ष्य ₹18,821 रखा है।

1. एचएसबीसी (HSBC: 'खरीदें'

टार्गेट प्राइस: ₹15,000

क्यों खरीदें: कंपनी ने बढ़ती कीमतों (कमोडिटी इन्फ्लेशन) को अब तक अच्छे से मैनेज किया है। 10% की वॉल्यूम ग्रोथ का गाइडेंस सकारात्मक है और मांग बेहतर होने का इशारा देता है। 8वें वेतन आयोग (Pay Commission) से कंपनी को फायदा हो सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:IT स्टॉक्स ने 7.67 लाख करोड़ रुपये डूबोए, डरें या करें खरीदारी?

2. जेफरीज: 'होल्ड' (Hold)

टार्गेट प्राइस: ₹13,800

क्यों खरीदें: मार्च तिमाही का मुनाफा (EBIT) 30% बढ़ा, लेकिन कम इंट्रेस्ट इनकम की वजह से कुल मुनाफा 3% घट गया। यात्री वाहनों की मांग स्थिर है, लेकिन कंपनी का मार्केट शेयर 13 साल के निचले स्तर पर आ गया है। इसकी वजह है लोगों का SUV वाहनों की ओर बढ़ता रुझान।

3. यूबीएस: न्यूट्रल

टार्गेट प्राइस: ₹13,970

कच्चे माल के दबाव और कम छूट (डिस्काउंट) के बीच मुनाफे में सीमित बढ़ोतरी हुई। कंपनी को FY27 में 10% घरेलू वॉल्यूम वृद्धि और पहली बार कार खरीदने वालों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है (51%)। निर्यात भू-राजनीतिक हालात पर निर्भर करेगा। साथ ही, क्षमता बढ़ाने के लिए कैपेक्स बढ़ाकर ₹1,400 करोड़ किया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सेंसेक्स 900 अंक से अधिक उछला, निफ्टी का दोहरा शतक, ऑटो स्टॉक्स चमके

(डिस्‍क्‍लेमर: एक्सपर्ट्स की सिफारिशें, सुझाव, विचार और राय उनके अपने हैं, लाइव हिन्दुस्तान के नहीं। शेयर मार्केट में निवेश जोखिमों के अधीन है और निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,